[Aman Sehrawat Wrestler Age, Aman Sehrawat Hometown, Aman Sehrawat Biography, Aman Sehrawat Instagram, Aman Sehrawat Wiki, Aman Sehrawat Which Game, Aman Sehrawat won gold]
अमन सहरावत कौन है? | Who is Aman Sehrawat?
Aman Sehrawat Biography: अमन सहरावत एक भारतीय कुश्ती खिलाड़ी हैं और U23 कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान हैं। यही नहीं उन्होंने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपना और देश का नाम रोशन किया है।

नाम | अमन सहरावत |
उपनाम | खाड़कु |
खेल | कुश्ती |
जन्मदिन | साल 2003 |
उम्र | 19 वर्ष |
गांव | बिरोहड़ |
जिला | झज्जर, हरियाणा |
लक्ष्य | ओलंपिक में पदक |
कोच | प्रवीन दहिया |
नौकरी | रेलवे विभाग |
आदर्श खिलाड़ी | सुशील कुमार (दो बार के ओलंपिक पदक विजेता) |
अमन सहरावत जीवनी | Aman Sehrawat Biography
Aman Sehrawat Biography: पहलवान अमन सहरावत का जन्म साल 2003 में हरियाणा के झज्जर जिले में हुआ था। उनके गांव का नाम बिरोहड़ है। उनके पिता सोमबीर सहरावत एक गरीब किसान और माँ कमलेश एक गृहणी है। उनकी एक बहन भी है, जो अमन से छोटी है और इस समय 12वीं कक्षा में पढ़ती है।
अमन के गांव बिरोहड़ में कुश्ती के प्रति बहुत लगाव है और उनके गांव में एक मिट्टी का अखाड़ा भी है। उनके काका कर्मवीर भी पहलवान रहे हैं। इसी कारण अमन के घर में भी शुरू से ही कुश्ती के प्रति बहुत लगाव रहा है। उन्होंने अपने भाइयों के साथ अखाड़े में जाना शुरू किया। उस समय अमन लगभग 8 साल के थे। वह गांव में ही मिट्टी के अखाड़े में कुश्ती खेलते थे।
अमन दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं को देखकर अमन ने कुश्ती को करियर के रूप में चुना। लेकिन अमन के लिए यह सब बिल्कुल भी आसान नहीं था। अमन सिर्फ 11 साल के थे जब उन्होंने अपने माँ-बाप को खो दिया।
माँ-बाप के जाने के बाद काका-ताऊ और उनके दादा मांगेराम सहरावत ने अमन को सम्भाला और उनका पालन-पोषण किया। इस बीच अमन ने कुश्ती सीखना जारी रखा। अब अमन गांव से निकलकर भारतीय पहलवान नर्सरी छत्रसाल स्टेडियम, दिल्ली चले गए और कोच प्रवीन दहिया की देखरेख में कुश्ती सिखने लगे।
इसके बाद तो अमन ने इतिहास रच दिया और सिर्फ 18 साल की उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया जो कोई भी भारतीय पहलवान नहीं कर सका था। अमन U23 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।
उनसे पहले किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल नहीं जीता था। यहां तक की ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और रवि दहिया भी सिल्वर मेडल ही जीत सके थे। इसके बाद तो अमन ने एक के बाद एक कई अंतरराष्ट्रीय पदक देश के लिए जीते हैं। अब तो देशवासी उनसे ओलंपिक पदक की उम्मीद लगाए हुए हैं।
अमन सहरावत परिवार | Aman Sehrawat Family
पिता का नाम | सोमवीर सहरावत |
माता का नाम | कमलेश |
बहन का नाम | Update Soon |
दादा का नाम | मांगेराम सहरावत |
काका का नाम | कर्मबीर सहरावत |
U23 कुश्ती चैंपियनशिप स्वर्ण पदक | U23 Wrestling Championships Gold Medal
19 वर्षीय अमन सहरावत ने अस्ताना, कजाकिस्तान में एशियाई चैम्पियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय कुश्ती प्रेमियों के दिलों में अपनी तस्वीर बसा दी है। अमन ने पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भारवर्ग में किर्गिस्तान के अल्माज समनबेकोव को 9-4 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की।
अमन सहरावत जीता गोल्ड | Aman Sehrawat won gold

प्रतियोगिता | मेडल |
---|---|
एशियाई कैडेट चैंपियनशिप (2019) | 🏅 गोल्ड मेडल |
विश्व कैडेट चैंपियनशिप (2021) | 🏅 गोल्ड मेडल |
U23 एशियाई चैंपियनशिप (2022) | 🏅 गोल्ड मेडल |
U23 विश्व चैंपियनशिप (2022) | 🏅 गोल्ड मेडल |
एशियाई चैंपियनशिप (2023) | 🏅 गोल्ड मेडल |
Aman Sehrawat Instagram
Aman Sehrawat Instagram | amansehrawat057 |
Aman Sehrawat Facebook | Aman Sehrawat |
खेल ज्ञान, भारतीय खेलों और एथलीटों पर नवीनतम कहानियों के लिए Instagram, Facebook, YouTube और Telegram पर और Jat Sports community का हिस्सा बनें।
हमें फॉलो करें:
Social Platform | Our Links |
---|---|
जाट स्पोर्ट्स होम पेज | यहाँ क्लिक करें |
jatsports_com | |
jatsportspage | |
YouTube | JatSports_com |
Telegram | Jat Sports |
अभी जुड़े और अपने Telegram पर रोमांचक भारतीय खेल कहानियां प्राप्त करें।
FAQs: about Aman Sehrawat Biography
Q: अमन सेहरावत कौन है?
Ans: अमन सहरावत एक भारतीय कुश्ती खिलाड़ी हैं और U23 कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान हैं।
Q: अमन सहरावत होमटाउन?
Ans: पहलवान अमन सहरावत हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले हैं। उनके गांव का नाम बिरोहड़ है।
Q: अमन सहरावत की उम्र क्या है?
Ans: पहलवान अमन सहरावत का जन्म साल 2003 में हुआ था और उनकी उम्र अभी सिर्फ 19 साल है।
Q: अमन सहरावत कौनसा खेल खेलते हैं?
Ans: अमन सहरावत पहलवान हैं और 57 किलोग्राम भारवर्ग में कुश्ती करते हैं।
आपको यह भी पसंद आएगा-
- पहलवान दीपक पुनिया का जीवन परिचय
- पहलवान पूजा ढांडा का जीवन परिचय
- पहलवान नैना कंवल का जीवन परिचय
- पहलवान बजरंग पूनिया का जीवन परिचय