अर्जुन देशवाल का जीवन परिचय, किससे संबंधित है, कौन है, पिता का नाम, ताज़ा खबर, प्रो कबड्डी, शादी, (Arjun Deshwal Biography, Arjun Deshwal Village, Arjun Deshwal Auction, Arjun Deshwal Age, Latest Update in Hindi) [Pro Kabaddi, Jaipur Pink Panthers, Match Day, Sisters, Mother, Father, Marriage]
अर्जुन देशवाल (Arjun Deshwal)
Pro Kabaddi का रोमांच अपनी चर्म-सीमा पर है, और दिन-प्रतिदिन नए-नए खिलाड़ी स्टार बन रहे हैं। उन्ही में से एक नाम अर्जुन देशवल का भी है। अर्जुन का प्रो कबड्डी में बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। वह अपनी टीम जयपुर पिंक पैन्थर के रेडिंग विभाग की रीड बने हुए हैं। लोग उनके खेल को बहुत पसंद कर रहे हैं।
अर्जुन देशवल का जन्म, जाति एवं परिवार
नाम | अर्जुन देशवल |
उपनाम | अर्जुन |
प्रोफेशन | भारतीय पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी |
खेल | कबड्डी |
कोच | धर्मेंद्र देशवाल और उपेंद्र मलिक |
वर्तमान टीम | जयपुर पिंक पैंथर्स |
जन्मदिन | 07 जुलाई 1999 |
जन्म स्थान | गाँव बसेरा |
उम्र | 23 वर्ष (2022) |
वज़न | 76 किलोग्राम |
लंबाई | 172 सेमी |
बालों का रंग | काला |
आंख का रंग | काला |
गृहनगर | गाँव बसेरा, मुजफ्फरनगर |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
विद्यालय (School) | हेरिटेज पब्लिक स्कूल, बसेरा |
महाविद्यालय (College) | जनता जनार्दन इंटर कॉलेज बसेरा, मुजफ्फरनगर |

अर्जुन देशवल का जीवन परिचय (Arjun Deshwal Biography)
Arjun Deshwal Biography: अर्जुन देशवाल का जन्म 07 जुलाई 1999 को गाँव बसेरा जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्हें बचपन में क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था लेकिन साथ ही कबड्डी देखने भी जाते थे।अर्जुन के पिता का नाम चरण सिंह और माता का नाम सीमा देवी है। उनके पिता किसानी करते हैं और उनकी माता ग्रहणी हैं। उनका एक भाई भी है जिसका नाम आर्यन देशवल है।

अर्जुन ने 11 साल की उम्र में कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। उनके गाँव में शुरू से ही कबड्डी का माहौल था। वे अपने दोस्तों के साथ गाँव में मिट्टी में होने वाली कबड्डी देखने जाते थे और वहीं से उन्हें इस खेल से प्यार हो गया।
अर्जुन देशवल शिक्षा (Arjun Deshwal Education)
Arjun Deshwal Education: कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन देशवल ने अपनी प्राइमरी एजुकेशन अपने गांव के विद्यालय हैरिटेज पब्लिक स्कूल से ही पूरी की है। इन्होंने सिर्फ 11 साल की उम्र में ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था, जिसमें इन्हें इनके पिता का काफी सहयोग भी प्राप्त हुआ था।
अर्जुन देशवल ने अपनी इंटर जनता जनार्दन इंटर कालेज से पास किया है। इसके साथ ही अर्जुन 2017 में खेल कोटा से आर्मी में भर्ती हुए और उनकी तैनाती रुड़की में हुई है। अर्जुन देशवल के कोच का नाम धर्मेंद्र देशवाल है।
अर्जुन देशवल कबड्डी करियर (Arjun Deshwal Kabaddi Career)
Arjun Deshwal Kabaddi Career: अर्जुन देशवल 2005 से कबड्डी खेल रहे हैं और उन्होंने अपना पहला मेडल अलीगढ़ में जीता था। 2015 में उनको सहारनपुर के गांव चंदेना कोली में हुई स्टेट चैंपियनशिप के लिए चुना गया। 2016 में उन्हें स्टेट जूनियर कबड्डी टीम में स्थान मिला और उन्होंने अपना हुनर दिखाते हुए सीनियर टीम में स्थान बना लिया।
अर्जुन बचपन से ही प्रो कबड्डी लीग की टीम यू मुंबा के फैन थे और टीम के कप्तान अनूप कुमार से बहुत प्रभावित थे। क्योंकि अर्जुन भी अनूप की तरह ही रेडर हैं इसलिए उनके टो-टच और बोनस पॉइंट लेने के तरीके से प्रभावित होने के साथ-साथ उन्हें फालो करने की कोशिश भी करते थे।
अर्जुन देशवल प्रो कबड्डी करियर (Arjun Deshwal Pro Kabaddi Career)
बाद में इसी टीम से उन्हें खेलने का मौका भी मिला, जब यू मुंबा ने उन्हें सीजन 6 के लिए अपनी टीम में शामिल किया। लेकिन उन्हें सीजन की शुरुआत में ही इंजरी होने के कारण लीग से बाहर होना पड़ा। वह सीजन 6 में सिर्फ तीन मैच खेल सके थे, लेकिन यू मुंबा ने फिर भी उन्हें सीजन 7 के लिए रिटेन किया।
सीजन 7 में अर्जुन का प्रदर्शन अच्छा रहा और उन्होंने 19 मैच में कुल 190 रेड लगाते हुए 109 अंक अपने खाते में जोड़े। अर्जुन के इस प्रदर्शन की बदौलत सीजन 8 के लिए जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने उनको अपनी टीम में शामिल किया।
सीजन 8 में अर्जुन का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है और उन्होंने अब तक खेले सभी 7 मुकाबलों में सुपर 10 लगाए हैं। यही नहीं उन्होंने अपना प्रो कबड्डी लीग का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन भी इसी सीजन में हरयाणा स्टीलर्स के खिलाफ किया। उस मैच में उन्होंने कुल 21 रेड में 17 रेड अंक प्राप्त किए थे।
Arjun Deshwal Kabaddi Stats
Overall Career
कुल मैच | 53 |
कुल अंक | 469 |
प्रति मैच रेड अंक | 08.79 |
Arjun Deshwal Raid Points (Attacking)
कुल रेड | 777 |
सफल रेड % | 49% |
सुपर रेड | 10 |
सुपर 10s | 24 |
कुल रेड अंक | 466 |
औसत रेड अंक/मैच | 08.79 |
(Defensive)
सुपर टैकल | 00 |
सफल टैकल % | 33% |
हाई 5s | 00 |
कुल टैकल | 09 |
कुल टैकल अंक | 03 |
औसत टैकल अंक/मैच | 00.06 |
अर्जुन देशवल नीलामी (Arjun Deshwal Auction)
Arjun Deshwal Auction: अर्जुन देशवल ने अपने प्रो कबड्डी करियर की शुरुआत सीजन 6 से की थी। उन्हें यू मुंबा टीम ने 8 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था।
फिर सीजन 7 में यू मुंबा ने उन्हें 19.46 लाख की राशि देकर अपनी टीम के साथ बनाए रखा।लेकिन यू मुंबा ने प्रो कबड्डी 2021 ऑक्शन (pro kabaddi 2021 auction) में अर्जुन को छोड़ दिया।
सीजन 8 के लिए जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने उनको 96 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया, और 96 लाख रुपये बोली के साथ अर्जुन सीजन 8 के तीसरे सबसे महँगे खिलाड़ी भी बन गए।

Tournament | Team | Price | Status |
---|---|---|---|
Pro Kabaddi Season 9 | Jaipur Pink Panthers | 01.06 करोड़ | Retained |
Pro Kabaddi Season 8 | Jaipur Pink Panthers | 96.00 लाख | Sold |
Pro Kabaddi Season 7 | U Mumba | 19.46 लाख | Retained |
Pro Kabaddi Season 6 | U Mumba | 08.00 लाख | Sold |
अर्जुन देशवल सिग्नेचर मूव (Arjun Deshwal Signature Move)
मैट पर उनका सिग्नेचर मूव रनिंग हैंड टच है, रनिंग हैंड टच रेडर तेजी से मूवमेंट के साथ डिफेंडर की ओर पहुंचता है और सेफ जोन में पहुंचने से पहले हाथ से दूसरे खिलाड़ी के शरीर को जल्दबाजी में छूने के लिए आश्चर्य के साथ पहुंचता है।

अर्जुन देशवल सोशल मीडिया अकाउंट्स
Instagram Account | kabaddiarjundeshwal |
kabaddi.arjundeshwal.7 | |
@ArjunDeshwal12 |
अर्जुन देशवल फोटो ( Arjun Deshwal Photo )








FAQs
Q: अर्जुन देशवल कौन है?
Ans: अर्जुन देशवल भारतीय कबड्डी खिलाड़ी हैं और प्रो कबड्डी लीग में जयपुर पिंक पैंथर्स टीम की ओर से खेलते हैं।
Q: अर्जुन देशवल की उम्र कितनी है?
Ans: अर्जुन देशवल का जन्म 07 जुलाई 1999 को हुआ था और इस समय उनकी उम्र 23 वर्ष है।
Q: अर्जुन देशवल के गाँव का क्या नाम है?
Ans: अर्जुन देशवाल के गाँव का बसेरा, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश है।
Q: अर्जुन देशवल को जयपुर पिंक पैंथर्स ने कितने रुपये में खरीदा?
Ans: सीजन 8 के लिए जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने उनको 96 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया, और 96 लाख रुपये बोली के साथ अर्जुन सीजन 8 के तीसरे सबसे महँगे खिलाड़ी भी बन गए।
Q: अर्जुन देशवल के कोच का क्या नाम है?
Ans: अर्जुन देशवल के कोच का नाम धर्मेंद्र देशवाल है।
यह भी पढ़ें –