एशिया कप 2022 का 15वां संस्करण 27 अगस्त 2022 से 11 सितंबर 2022 तक निर्धारित किया गया है। श्रीलंका को एशिया कप 2022 के आयोजक के तौर पर चुना गया था। लेकिन अब श्रीलंका के आर्थिक और राजनैतिक हालत बिगड़ने के कारण एशिया कप 2022 के आयोजन की जिम्मेदारी श्रीलंका से वापस ले ली गई है। यहाँ इस लेख में, आपको अपडेटेड एशिया कप 2022 शेड्यूल, टीम, स्क्वाड, स्थान, समय सारिणी, पॉइंट टेबल, रैंकिंग और जीत की भविष्यवाणी के बारे में जानकारी मिलेगी।
श्रीलंका से आयोजन की जिम्मेदारी वापस लेने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ-साथ बीसीसीआई (BCCI) ने एशिया कप 2022 को भारत (INDIA) में आयोजित करने की पेसकस की थी। लेकिन अपेक्स काउंसिल मीटिंग (Apex Council Meeting) के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया कि एशिया कप 2022 का आयोजन अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जाएगा।
उन्होंने कहा क्योंकि भारत में इस समय मानसून का समय है। जिस कारण मुकाबलों के दौरान बारिश के आने की संभावना बहुत अधिक है और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां इस समय बारिश नहीं होती।

एशिया कप का इतिहास (Asia Cup History)
Asia Cup Cricket History: एशिया कप एशियाई देशों के बीच क्रिकेट की प्रतियोगिता है। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश इस टूर्नामेंट की प्रमुख टीमें हैं। पिछले कुछ सालों से अफगानिस्तान की टीम भी इस टूर्नामेंट में लगातार भाग ले रही है। इसके अलावा 2004 और 2008 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और 2004, 2008 और 2018 में हॉन्ग कॉन्ग की टीम भी एशिया कप का हिस्सा रह चुकी है। अब तक 14 में से 13 बार इस टूर्नामेंट का आयोजन वनडे फॉर्मेट में किया गया है। वहीं सिर्फ एक बार 2016 में एशिया कप को टी20 फॉर्मेट में इसे आयोजित किया गया था।
पहली बार एशिया कप को साल 1984 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित किया गया था। एशिया कप के पहले संस्करण में सिर्फ तीन देशों ने भाग लिया था, जिनका नाम कुछ इस प्रकार है 1. भारत, 2. पाकिस्तान, 3. श्रीलंका। वहीं एशिया कप 2022 में 6 टीमें भाग लेने वाली हैं। एशिया कप के पहले संस्करण में भारत को विजय प्राप्त हुई थी, जबकि श्रीलंका दूसरे स्थान पर रहा था।
1984-2018 तक एशिया कप के 14 संस्करण खेले जा चुके हैं जिनमें से 7 बार भारत विजेता तथा 3 बार उप विजेता रहा है। इसके अलावा श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट को 5 बार और पाकिस्तान ने 2 बार जीता है। वहीं बांग्लादेश की बात की जाए तो उसने अभी तक एक बार भी एशिया कप नहीं जीता है। लेकिन उनकी टीम 2012, 2016 और 2018 में तीन बार रनर अप रह चुकी है।
एसीसी एशिया कप 2022: हाइलाइट्स (ACC Asia Cup 2022: Highlights)
टूर्नामेंट का नाम | एशिया कप 2022 |
आयोजक | एसीसी (एशिया क्रिकेट परिषद) |
मेजबान | यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) |
साल | 2022 |
खेल | क्रिकेट |
प्रारूप | टी20 प्रारूप |
अंतिम संस्करण | 2018 |
डिफेंडिंग चैंपियन | भारत |
भाग लेने वाली टीमों की संख्या | 6 |
एशिया कप 2022 शेड्यूल | अगस्त से सितंबर 2022 |
एशिया कप 2022 का स्थान | यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) |
पुरस्कार राशि | 200,000 $ USD |
ओपनिंग मैच | 27 अगस्त 2022 |
अंतिम मैच | 11 सितंबर 2022 |

एशिया कप 2022 समूह (Asia Cup 2022 Groups)
एशिया कप में भाग लेने वाली 6 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। जो इस प्रकार हैं:-
समूह 1 (Group 1) | समूह 2 (Group 2) |
---|---|
श्रीलंका | भारत |
अफगानिस्तान | पाकिस्तान |
बांग्लादेश | क्वालीफायर टीम से – हांगकांग, कुवैत, सिंगापुर, यूएई |
एशिया कप 2022 ग्रुप स्टेज शेड्यूल (AIS Cup 2022 Group Stage Schedule)
भारतीय टीम एशिया कप की सबसे सफल टीम है जिसने इस टूर्नामेंट को 7 बार जीता है। इसके अलावा, श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट को 5 बार जीता है। आमतौर पर एशिया कप भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के कारण भी प्रसिद्ध है। तो आप तैयार हो जाइए वर्ष 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबले का लुफ्त उठाने के लिए। एशिया कप 2022 का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है।
तारीख (Date) | ग्रुप्स | टीम (Teams) |
---|---|---|
27 अगस्त 2022 | ग्रुप 1 | श्रीलंका VS बांग्लादेश |
28 अगस्त 2022 | ग्रुप 2 | भारत VS पाकिस्तान |
29 अगस्त 2022 | ग्रुप 1 | बांग्लादेश VS अफगानिस्तान |
30 अगस्त 2022 | ग्रुप 2 | पाकिस्तान VS क्वालीफायर टीम |
1 सितंबर 2022 | ग्रुप 1 | श्रीलंका VS अफगानिस्तान |
2 सितंबर 2022 | ग्रुप 2 | भारत VS क्वालीफायर टीम |
यह भी पढ़ें:- आकाश चोपड़ा का जीवन परिचय | Aakash Chopra Biography in Hindi
एशिया कप 2022 सुपर फोर शेड्यूल (ASIA Cup 2022 Super Four Schedule)
तारीख (Date) | टीम (Teams) |
---|---|
4 सितंबर 2022 | ग्रुप A विजेता बनाम ग्रुप B उप विजेता |
5 सितंबर 2022 | ग्रुप B विजेता बनाम ग्रुप A उप विजेता |
6 सितंबर 2022 | ग्रुप A विजेता बनाम ग्रुप A उप विजेता |
7 सितंबर 2022 | ग्रुप B विजेता बनाम ग्रुप B उप विजेता |
8 सितंबर 2022 | ग्रुप A विजेता बनाम ग्रुप B विजेता |
9 सितंबर 2022 | ग्रुप A उप विजेता बनाम ग्रुप B उप विजेता |
एशिया कप 2022 फाइनल शेड्यूल (ASIA Cup 2022 Final Schedule)
तारीख (Date) | टीम (Teams) |
---|---|
11 सितंबर 2022 | TBD VS TBD – एशिया कप 2022 फाइनल |
एशिया कप 2022 टीमें
पिछली बार की तरह इस बार भी एशिया कप 2022 में 6 एशियाई टीमें भाग लेंगी। जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं:- भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश। अभी एक टीम का नाम फाइनल होना बाकी है जो हांगकांग, कुवैत, सिंगापुर और यूएई में से कोई एक होगी। इनमें से जो टीम क्वालीफाई करेगी वह बाकी टीमों के साथ मिलकर एशिया कप 2022 में खेलेगी।
क्रम संख्या | टीम का नाम |
---|---|
1 | भारत |
2 | पाकिस्तान |
3 | श्रीलंका |
4 | अफगानिस्तान |
5 | बांग्लादेश |
6 | हांगकांग/कुवैत/सिंगापुर/यूएई |
एशिया कप 2022 टीम रैंकिंग
टीम का नाम | रैंक | रेटिंग |
---|---|---|
भारत | 1 | 264 |
पाकिस्तान | 2 | 261 |
श्रीलंका | 3 | 231 |
बांग्लादेश | 4 | 230 |
अफगानिस्तान | 5 | 228 |
यह भी पढ़ें:- हरमनप्रीत कौर का जीवन परिचय | Harmanpreet Kaur Biography in Hindi
एशिया कप विजेता (ASIA CUP Winners)
साल | प्रारूप | मेजबान देश | टीम गिनती | विजेता | उप विजेता |
---|---|---|---|---|---|
2022 | टी20 | यूएई | 6 | TBD | TBD |
2018 | वनडे | यूएई | 6 | भारत | बांग्लादेश |
2016 | वनडे | बांग्लादेश | 5 | भारत | बांग्लादेश |
2014 | वनडे | बांग्लादेश | 5 | श्रीलंका | पाकिस्तान |
2012 | वनडे | बांग्लादेश | 4 | पाकिस्तान | बांग्लादेश |
2010 | वनडे | श्रीलंका | 4 | भारत | श्रीलंका |
2008 | वनडे | पाकिस्तान | 6 | श्रीलंका | भारत |
2004 | वनडे | श्रीलंका | 6 | श्रीलंका | भारत |
2000 | वनडे | बांग्लादेश | 4 | पाकिस्तान | श्रीलंका |
1997 | वनडे | श्रीलंका | 4 | श्रीलंका | भारत |
1995 | वनडे | यूएई | 4 | भारत | श्रीलंका |
1991 | वनडे | भारत | 3 | भारत | श्रीलंका |
1988 | वनडे | बांग्लादेश | 4 | भारत | श्रीलंका |
1986 | वनडे | श्रीलंका | 3 | श्रीलंका | पाकिस्तान |
1984 | वनडे | यूएई | 3 | भारत | श्रीलंका |
Asia Cup Time Table 2022 FAQs
प्रश्न: एशिया कप कब शुरू होगा ?
उत्तर: एशिया कप 27 अगस्त 2022 को श्रीलंका बनाम बांग्लादेश मुकाबले से शुरू होने जा रहा है।
प्रश्न: भारत कितनी बार एशिया कप जीतने में सफल रहा है ?
उत्तर: भारत 7 बार एशिया कप जीतने में सफल रहा है तथा 3 बार उप विजेता रहा है।
प्रश्न: आखिरी एशिया कप कब खेला गया था ?
उत्तर: आखिरी एशिया कप साल 2018 में खेला गया था और एशिया कप के इस संस्करण में भारत श्रीलंका को हराते हुए विजेता बना था।
प्रश्न: एशिया कप 2022 में कितनी टीम हिस्सा ले रही हैं ?
उत्तर: एशिया कप 2022 में कुल 6 टीम हिस्सा लेंगी।
यह भी पढ़ें –