दीपक हूडा क्रिकेटर जीवनी (करियर, परिवार, रिकॉर्ड, मैच, आईपीएल, पत्नी, भाई, उम्र, गर्लफ्रेंड, (Deepak Hooda Biography in Hindi) [Age, Wife, Brother, Family, Career, Height, IPL, Girlfriend, Deepak Hooda Birthday, Deepak Hooda State, Deepak Hooda Village]
दीपक हुड्डा भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह टीम में बल्लेबाजी ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं। दीपक हरयाणा से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन उन्होंने अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट बड़ौदा के लिए खेला। वह केविन पीटरसन को अपनी प्रेरणा मानते हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2014-15 में अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए, उन्होंने लाला अमरनाथ पुरस्कार भी जीता है।
दीपक हुड्डा व्यक्तिगत जानकारी (Deepak Hooda Personal Information)
नाम | दीपक जगबीर हुड्डा |
निक नेम | हरिकेन (तूफान) |
गर्लफ्रेंड ( Girlfriend ) | स्नेहा |
प्रोफेशन | क्रिकेटर ( भारत ) |
जन्मतिथि | 19 अप्रैल 1995 |
आयु | 27 वर्ष |
होमटाउन | रोहतक, हरयाणा, भारत |
जन्म स्थान | रोहतक, हरयाणा |
बालों का रंग | काला |
आंखों का रंग | काला |
कद (लंबाई) | 180 से॰मी॰ ( 5 फीट 11 इंच ) |
जर्सी नंबर | 57 |
कोच | संजीव सावंत |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
पुरस्कार | लाला अमरनाथ पुरस्कार |

दीपक हूडा प्रारंभिक जीवन एवं परिवार
दीपक हूडा का जन्म 19 अप्रैल 1995 को (Deepak Hooda Village) रोहतक हरियाणा में एक जाट (Deepak Hooda Cast) परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम जगबीर हुड्डा (Deepak Hooda Father) है। जगबीर हुड्डा पहले भारतीय वायु सेना में नौकरी करते थे। उनका एक छोटा भाई भी है। जिसका नाम आशीष हुड्डा है। वह भी दीपक की तरह क्रिकेट खेलते थे।
संबंध (Relation) | नाम (Name) |
---|---|
पिता का नाम | जगबीर हुड्डा |
माता का नाम | ज्ञात नहीं |
भाई का नाम | आशीष हुड्डा |
लेकिन कंधे में लगी चोट के कारण उनको क्रिकेट से दूर होना पड़ा। दीपक एक आलराउंडर के रूप में खेलते हैं वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज है दीपक लंबे हिट लगाने के लिए मशहूर है इसी कारण उनको हरिकेन के नाम से भी बुलाया जाता है।
दीपक के पिता जगबीर हुड्डा भारतीय वायु सेना में कार्यरत थे और सर्विसेज के लिए कबड्डी खेलते थे। जिस कारण दीपक के घर में खेलों के प्रति पहले से ही सकारात्मक माहोल था। दीपक बचपन से ही खेलों में सक्रिय थे और उन्होंने स्कूल में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
दीपक ने पहली बार सीनियर स्तर पर खेला तब उनकी उम्र केवल 14 साल थी। जब उन्होंने वर्ष 2009 में एसजीएफआई (SGFI) में केंद्रीय विद्यालय अंडर -17 क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर की थी, लेकिन बाद में वो बल्लेबाजी ऑलराउंडर के तौर पर खेलने लगे।
दीपक हूडा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े
दीपक हुड्डा करियर (Deepak Hooda Career)
दीपक दाहिने हाथ के बल्लेबाज हैं और उनके बोलिंग स्टाइल की बात करें तो वो राइट आर्म ऑफब्रेक गेंदबाज हैं। दीपक ने अपने वनडे करियर की शुरुआत 6 फरवरी 2022 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ की थी। वहीं T20 करियर की बात करें तो उन्होंने 24 फरवरी 2022 को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला T20 मुकाबला खेल था।
बल्लेबाजी की शैली | दाहिने हाथ से |
गेंदबाजी की शैली (Deepak Hooda Bowling Style) | राइट आर्म ऑफब्रेक |
भूमिका | हरफनमौला ( All Rounder ) |
वनडे प्रदार्पण | 6 फरवरी 2022 बनाम वेस्ट इंडीज |
टी-20 प्रदार्पण | 24 फरवरी 2022 बनाम श्रीलंका |
दीपक हूडा घरेलू करियर (Deepak Hooda First Class Career)
दीपक शुरुआत में हरयाणा में ही खेलते थे। लेकिन बाद में वह बड़ौदा चले गए और बड़ौदा की टीम की ओर से खेलने लगे। उन्होंने बड़ौदा टीम की ओर से खेलते हुए अपने पहले ही मैच में शतक लगाया था। वह बड़ौदा की ओर से ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं।
दीपक ने 2016-17 रणजी ट्रॉफी के चौथे दौर में बड़ौदा के लिए खेलते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक बनाया। जनवरी 2021 में बड़ौदा टीम के कप्तान क्रुणाल पांड्या से कथित तौर पर झगड़ा होने के बाद उन्होंने बड़ौदा की टीम को छोड़ दिया और राजस्थान की ओर से खेलने लगे।
दीपक हूडा आईपीएल करियर (Deepak Hooda IPL)
उनके कोच संजीव सावंत के अनुसार, दीपक “बहुत सटीक गेंदबाज” हैं। दीपक एक फुर्तीले फील्डर के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने 10 अप्रैल 2015 को पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया और 15 गेंदों में 30 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए आईपीएल में अपने दूसरे मैच में, उन्होंने 25 गेंदों में 54 रन बनाकर अपना पहला अर्धशतक बनाया और मैन ऑफ द मैच बने। राजस्थान रॉयल की टीम ने उन्हें 40 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।
2016 की आईपीएल नीलामी में हुड्डा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4.2 करोड़ में खरीदा था। उन्हें 2017 की नीलामी से पहले बरकरार रखा गया था। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 2020 की आईपीएल नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। 2020 की आईपीएल नीलामी में, उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 50 लाख रुपये में खरीदा था।
दीपक हुड्डा आईपीएल 2022 (Deepak Hooda IPL 2022) में लखनऊ के लिए खेलते नजर आने वाले हैं। क्योंकि आईपीएल की नीलामी में हुड्डा को लखनऊ सुपर जायंट्स ने ₹5.75 करोड़ (Deepak Hooda IPL Price) में खरीद लिया है।
साल (Year) | Deepak Hooda IPL Team (टीम) | Deepak Hooda IPL Auction Price (कीमत) |
---|---|---|
2022 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 5.75 करोड़ |
2021 | किंग्स इलेवन पंजाब | 50.0 लाख |
2020 | सनराइजर्स हैदराबाद | रिटेन |
2019 | सनराइजर्स हैदराबाद | रिटेन |
2018 | सनराइजर्स हैदराबाद | 3.60 करोड़ |
2017 | सनराइजर्स हैदराबाद | रिटेन |
2016 | सनराइजर्स हैदराबाद | 4.2 करोड़ |
2015 | राजस्थान रॉयल्स | 40 लाख |
दीपक हूडा अंतर्राष्ट्रीय करियर
नवंबर 2017 में, दीपक को श्रीलंका के खिलाफ T20 अंतर्राष्ट्रीय (टी20) श्रृंखला के लिए भारत की टीम में नामित किया गया था। फरवरी 2018 में, दीपक को 2018 निदाहस ट्रॉफी के लिए भारत की T20 अंतर्राष्ट्रीय (टी20) टीम में नामित किया गया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। दिसंबर 2018 में उन्हें 2018 एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप के लिए भारत की टीम में नामित किया गया था।
जनवरी 2022 में, दीपक को वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी घरेलू श्रृंखला के लिए भारत के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) टीम में नामित किया गया था। उन्होंने उसी श्रृंखला के पहले एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया।
अगले महीने, उन्हें भारत की T20 अंतर्राष्ट्रीय (T20) टीम में शामिल किया गया, वह भी वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी श्रृंखला के लिए। इसके अलावा फरवरी 2022 में, उन्हें श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारत की T20 टीम में नामित किया गया था। उन्होंने 24 फरवरी 2022 को श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अपना टी20 डेब्यू किया।
दीपक हूडा आँकड़े (Deepak Hooda Stats)
Deepak Hooda Batting Stats
GAME TYPE | M | INN | RUNS | NO | AVG | SR | 100s | 50s | HS | 4s | 6s | CT |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
ODI | 2 | 2 | 55 | 1 | 55.00 | 96.49 | 0 | 0 | 29 | 4 | 0 | 1 |
T20I | 3 | 1 | 21 | 0 | 21.00 | 131.25 | 0 | 0 | 21 | 1 | 1 | 0 |
T20 | 144 | 117 | 2193 | 25 | 23.83 | 138.70 | 1 | 13 | 108 | 141 | 104 | 61 |
LIST-A | 76 | 69 | 2312 | 9 | 38.53 | 93.86 | 4 | 12 | 161 | 185 | 63 | 36 |
FIRST CLASS | 46 | 73 | 2908 | 5 | 42.76 | 62.68 | 9 | 15 | 293 | 337 | 50 | 47 |
Deepak Hooda Bowling Stats
GAME TYPE | M | INN | OVERS | RUNS | WKTS | AVG | ECO | BEST | 5Ws |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
ODIs | 2 | 1 | 4 | 24 | 1 | 24.00 | 6.00 | 1/24 | 0 |
T20Is | 3 | 1 | 3 | 24 | 0 | 8.00 | 0 | 0 | |
T20s | 144 | 55 | 120.1 | 937 | 17 | 55.11 | 7.79 | 3/23 | 0 |
LIST-A | 76 | 40 | 218.2 | 973 | 36 | 27.02 | 4.45 | 5/55 | 1 |
FIRST CLASS | 46 | 37 | 279.5 | 819 | 20 | 40.95 | 2.92 | 7/74 | 2 |
दीपक हूडा पुरस्कार एवं सम्मान
विजय हजारे ट्रॉफी 2014-15 में उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए, उन्हें लाला अमरनाथ पुरस्कार दिया गया था।
दीपक हूडा वाइफ (Deepak Hooda Wife)
दीपक हुड्डा अभी अविवाहित हैं। लेकिन उनकी एक गर्लफ्रेंड है, जिसका नाम स्नेहा है।
दीपक हूडा विवाद (Deepak Hooda and Krunal Pandya)
बड़ौदा के लिए खेलने वाले दीपक ने साल 2021 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से पहले टीम से हटने का फैसला किया था। जिसके बाद बडोदा क्रिकेट संघ ने उन पर एक साल का प्रतिबंध भी लगा दिया था।
दीपक हुड्डा का ओरोप था कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान क्रुणाल पांड्या ने उन्हें गाली और करियर खत्म करने तक की धमकी दी थी। जिसके चलते वो कैंप छोड़कर चले गए थे।

दीपक हूडा फोटो विवाद
IPL 2021 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए खेलते हुए ऑलराउंडर दीपक हूडा (Deepak Hooda) का नाम विवादों में आ गया था। दरअसल 21 सितंबर के राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले दीपक ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
जिसमें वे पंजाब किंग्स का हेलमेट पहनते हुए नजर आ रहे थे, और कैप्शन में लिखा था, ‘हम आ रहे हैं पंजाब किंग्स. पंजाब किंग्स वर्सेज राजस्थान रॉयल्स. आईपीएल 2021. साडा पंजाब.’
यह पोस्ट 21 सितंबर को दोपहर दो बजे की गई थी। उनके लिए यह मैच बुरे सपने जैसा रहा था। वे गेंदबाजी के दौरान काफी महंगे साबित हुए थे और बल्लेबाजी के दौरान खाता तक नहीं खोल सके थे। जिसके चलते दीपक बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट की जांच के दायरे में आ गए थे। हालांकि बाद में उनको दोषी नहीं पाया गया और दीपक को छोड़ दिया गया।
दीपक हूडा सोशल मीडिया | Deepak Hooda Social Media
Not available | |
HoodaOnFire | |
deepakhooda30 |
दीपक हूडा फोटो | Deepak Hooda Photo





दीपक हुड्डा का जीवन परिचय हमारी यह कोशिश आपको कैसी लगी। कृप्या कमेन्ट में जरूर बताए और पोस्ट को लाइक करना न भूलें। आप हमारे साथ Social Media पर भी जुड़ सकते हैं। जिनके Link नीचे दिए गए हैं।
NAME | LINK |
---|---|
jatsports_com | |
Facebook Page | jatsportspage |
Facebook Group | Jat Sports |
Jat_Sports | |
Telegram | Jat Sports |
FAQs
Q: दीपक हुड्डा कौन हैं ?
Ans: दीपक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह टीम में बल्लेबाजी ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं।
Q: दीपक हुड्डा के पिता का क्या नाम है ?
Ans: उनके पिता का नाम जगबीर हुड्डा है। जगबीर हुड्डा पहले भारतीय वायु सेना में नौकरी करते थे।
Q: दीपक हुड्डा की आयु क्या है ?
Ans: दीपक का जन्म 19 अप्रैल 1995 को रोहतक हरियाणा (Deepak Hooda Hometown) में हुआ था और उनकी आयु अभी 27 वर्ष (Deepak Hooda Age) है।
Q: दीपक हुड्डा की पत्नी का क्या नाम है ?
Ans: दीपक हुड्डा की अभी शादी नहीं हुई है, लेकिन उनकी एक गर्लफ्रेंड है जिसका नाम स्नेहा है।
Q: दीपक हुड्डा की मौजूदा आईपीएल टीम कॉनसी है ?
Ans: IPL 2022 में दीपक हुड्डा लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।
Q: क्या दीपक हुड्डा स्पिनर हैं ?
Ans: दीपक हुड्डा एक सटीक ऑफ स्पिनर और मध्य क्रम के विस्फोटक बल्लेबाज हैं।
यह भी पढ़ें –