FIFA World Cup Prize Money in Indian Rupees, How much will the winners earn? World Cup Prize Money, FIFA World Cup Prize Money in Indian Rupees, FIFA World Cup Winner Prize Money in Indian Rupees, FIFA World Cup 2022 Prize Money, FIFA World Cup Kab Hoga, FIFA World Cup Ball
फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022)
FIFA World Cup 2022: 20 नवंबर 2022 को फीफा विश्व कप शुरू होना तय है। इसके लिए फुटबॉल खेलने वाले सिर्फ 32 देशों की टीमों को 8 ग्रुप्स में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में 4 टीम रखी गई है। जो इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने के लिए एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी।
टूर्नामेंट | फीफा विश्व कप 2022 |
स्थान | क़तर ![]() |
कुल टीम | 32 टीम |
कुल पुरस्कार राशि | 440 मिलियन डॉलर |
फीफा वर्ल्ड कप 2022 जीतने वाली टीम को ट्रॉफी के साथ साथ एक मोटी रकम भी दी जाएगी। जाट स्पोर्ट्स ने इस रकम का एक विश्लेषण तैयार किया है तो आइए पता करते हैं की इस मेगा टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम कितनी बड़ी रकम जीत सकती है।

फीफा विश्व कप 2022 में कुल पुरस्कार राशि (FIFA World Cup Prize Money)
FIFA World Cup Prize Money: फीफा ने कतर में आयोजित विश्व कप 2022 के लिए कुल 440 मिलियन डॉलर पुरस्कार राशि की घोषणा की है। यह विश्व कप 2018 की तुलना में 40 मिलियन डॉलर और विश्व कप 2014 की तुलना में 82 मिलियन डॉलर अधिक है। विजेता टीम के अलावा अन्य भाग लेने वाली टीमों को भी पुरस्कार दिए जाते हैं।
स्थिति | पुरस्कार राशि | भारतीय रुपये में पुरस्कार राशि |
---|---|---|
विजेता | $42 मिलियन डॉलर | 344 करोड़ |
रनर-अप | $30 मिलियन डॉलर | 245 करोड़ |
तीसरा स्थान | $27 मिलियन डॉलर | 220 करोड़ |
चौथा स्थान | $25 मिलियन डॉलर | 204 करोड़ |
5वां-8वां स्थान | $17 मिलियन डॉलर (प्रति टीम) | 138 करोड़ |
9वें-16वें स्थान पर | $13 मिलियन डॉलर (प्रति टीम) | 106 करोड़ |
17वां-32वां स्थान | $9 मिलियन डॉलर (प्रति टीम) | 74 करोड़ |
FIFA World Cup Ball

फीफा विश्व कप 2022 विजेता को कितनी पुरस्कार राशि मिलेगी? (How much will the winners earn?)
World Cup Prize Money: फीफा ने अप्रैल 2022 में ही विश्व कप विजेता को मिलने वाली पुरस्कार राशि की पुष्टि कर दी थी। इस बार विश्व कप 2018 की तुलना में विजेता टीम को 4 मिलियन डॉलर अधिक दिए जाएंगे। 2018 में विजेता टीम को 38 मिलियन डॉलर पुरस्कार के रूप में दिए गए थे, जो इस बार बढ़ाकर 42 मिलियन डॉलर कर दिए गए हैं।
विश्व कप 2022 में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को कम से कम 9 मिलियन डॉलर मिलना तय है। क्योंकि टूर्नामेंट में 17वें स्थान से 32वें स्थान तक रहने वाली प्रत्येक टीम को 9 मिलियन डॉलर दिए जायेंगे। इसके बाद 9वें स्थान से 16वें स्थान तक 13 मिलियन 5वें स्थान से 8वें स्थान तक 17 मिलियन डॉलर चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 25 मिलियन डॉलर तीसरे स्थान पर 27 मिलियन डॉलर और रनर-अप टीम को 30 मिलियन डॉलर पुरस्कार के रूप में दिया जाना तय है।
संस्करण | राशि | भारतीय रुपये में पुरस्कार राशि |
---|---|---|
1982 फीफा विश्व कप | $2.2 मिलियन डॉलर | 17.97 करोड़ |
1986 फीफा विश्व कप | $2.8 मिलियन डॉलर | 22.87 करोड़ |
1990 फीफा विश्व कप | $3.5 मिलियन डॉलर | 28.50 करोड़ |
1994 फीफा विश्व कप | $4 मिलियन डॉलर | 32.67 करोड़ |
1998 फीफा विश्व कप | $6 मिलियन डॉलर | 49.0 करोड़ |
2002 फीफा विश्व कप | $8 मिलियन डॉलर | 65.3 करोड़ |
2006 फीफा विश्व कप | $20 मिलियन डॉलर | 163.37 करोड़ |
2010 फीफा विश्व कप | $30 मिलियन डॉलर | 245.0 करोड़ |
2014 फीफा विश्व कप | $35 मिलियन डॉलर | 285.59 करोड़ |
2018 फीफा विश्व कप | $38 मिलियन डॉलर | 310.14 करोड़ |
फीफा विश्व कप 2022 (पुरुष) vs फीफा विश्व कप 2023 (महिला)
World Cup Prize Money: फीफा ने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित होने वाले महिला विश्व कप के लिए कुल 60 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया है। जो क़तर में होने वाले विश्व कप 2022 की कुल धनराशि से लगभग 7 गुना से भी ज्यादा कम है। हालांकि यह विश्व कप 2019 से दोगुना है। लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार इस राशि को बढ़ाकर 100 मिलियन डॉलर किया जा सकता है।
FAQs Regarding FIFA World Cup
Q: फीफा विश्व कप कब होगा?
Ans: 20 नवंबर 2022 को फीफा विश्व कप शुरू होना तय है।
Q: फीफा विश्व कप 2022 विजेता को कितनी पुरस्कार राशि मिलेगी
Ans: इस बार फीफा विश्व कप विजेता टीम को 42 मिलियन डॉलर लगभग 344 करोड़ रुपये दिए जाना तय है।
Q: फीफा विश्व कप 2022 कुल पुरस्कार राशि?
Ans: फीफा ने कतर में आयोजित विश्व कप 2022 के लिए कुल 440 मिलियन डॉलर पुरस्कार राशि (World Cup Prize Money) की घोषणा की है। यह विश्व कप 2018 की तुलना में 40 मिलियन डॉलर अधिक है।
Q: सबसे ज्यादा बार विश्व कप जीतने वाली टीम कौनसी है?
Ans: पाँच ख़िताबों के साथ, ब्राज़ील विश्व कप की सबसे सफल टीम है और प्रत्येक विश्व कप फ़ाइनल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला एकमात्र देश भी है।
YOU MIGHT ALSO LIKE
- Top 10 Oldest Player in FIFA World Cup 2022 – Check Where Cristiano Ronaldo Ranks
- FIFA World Cup Opening Matches Result And Fun Facts