(गुमान सिंह) Guman Singh Biography – Profile, Age, Auction, Height, Wife, PKL matches, Pro Kabaddi stats, Position, Total Super Raids, Total tackles, Guman Singh age, jersey number, Latest Update in Hindi [गुमान सिंह जीवन परिचय, किससे संबंधित है, कौन है, ताज़ा खबर, प्रो कबड्डी, पत्नी, शादी] (Pro Kabaddi, U Mumba, engagement, family, wife, Marriage)
गुमान सिंह (Guman Singh)
Guman Singh Kabaddi: गुमान सिंह एक भारतीय कबड्डी खिलाड़ी हैं, जो वर्तमान में प्रो कबड्डी लीग में यू मुंबा के लिए खेलते हैं। यू मुंबा द्वारा रिकॉर्ड 1.22 करोड़ में चुने जाने के बाद गुमान वर्तमान में लीग के सीजन 9 के चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। यही नहीं वो पहले B केटेगरी रेडर हैं जिस पर 1 करोड़ या उससे ज्यादा की बोली लगाई गई।
QUESTION ( प्रश्न ) | ANSWER ( उत्तर ) |
---|---|
पूरा नाम | गुमान सिंह राजपूत |
उपनाम | गुड्डू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
जन्मदिन | 5 जून 1999 |
गृहनगर | पटौदी, हरयाणा |
गाँव | शेरपुर |
उम्र | 23 साल |
लंबाई | 175 सेमी |
वजन | 71 किलो |
खेल | कबड्डी |
जाति | राजपूत |
कोच | अनिल छपराना |

गुमान सिंह का जीवन परिचय (Guman Singh Biography)
Guman Singh Biography: गुमान सिंह कबड्डी खिलाड़ी (Guman Singh Kabaddi Player) का जन्म 5 जून 1999 को हरियाणा के पटौदी नामक स्थान पर हुआ था। उनके गाँव का नाम शेरपुर है। बचपन में उन्हें क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था। वह पूरा दिन क्रिकेट खेलते रहते थे। गुमान में अपने चाचा के कहने पर क्रिकेट छोड़ कबड्डी खेलना शुरू किया था।
लेकिन उनके गाँव में कोई भी कबड्डी ग्राउंड नहीं था। जिस कारण गुमान के चाचा जी ने अपने एक जमीन के टुकड़े पर कबड्डी का ग्राउंड तैयार किया और गुमान की प्रैक्टिस शुरू कर दी। लेकिन धीरे-धीरे साथी खिलाड़ियों के जाने के बाद गुमान को कबड्डी प्रैक्टिस में दिक्कत आने लगी।
जिस कारण उन्हें दूसरे गाँव में खेलने के लिए जाना पड़ा। खेल के दौरान उन्हें पैर में चोट लगी जिस कारण गुमान निराश हो गए और कबड्डी को छोड़ने के बारे में सोचने लगे। लेकिन उनके चाचा ने एक बार फिर गुमान को संभाला और खेलने का हौसला दिया। जिसके बाद गुमान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
गुमान सिंह प्रो कबड्डी करियर (Guman Singh Pro Kabaddi Career)
Guman Singh Pro Kabaddi Career: गुमान सिंह के प्रो कबड्डी करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में सीजन 7 से की थी। वह अपने पहले सीजन में जयपुर पिंक पैंथर टीम का हिस्सा थे।

डेब्यू टीम | जयपुर पिंक पैंथर्स |
डेब्यू सीजन | प्रो कबड्डी लीग सीजन 7 |
जर्सी संख्या | 15 |
स्थिति | रेडर |
टीम | यू मुंबा 2022 से वर्तमान पटना पाइरेट्स 2021-2022 जयपुर पिंक पैंथर्स 2019-2021 |
सीजन 7 में जयपुर पिंक पैंथर टीम के साथ जुड़ने के बाद उन्हें सिर्फ 3 मैच खेलने का मौका मिला। जिसमें गुमान केवल 5 अंक ही प्राप्त कर सकें। इसके बाद सीजन 8 के ऑक्शन से पहले जयपुर में गुमान को रिलीज कर दिया।
सीजन 8 में गुमान सिंह पटना पाइरेट्स में चले गए। जहां उन्होंने 19 मुकाबलों में कुल 97 अंक अर्जित किए। जिसमें 95 अंक रेडिंग में और 2 अंक डिफेंस के शामिल है। सीजन 8 में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद पटना ने उनको रिटेन नहीं किया और सीजन 9 के ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया।
सीजन 9 में गुमान सिंह यू मुंबा टीम का हिस्सा है। गुमान यू मुंबा में मुख्य रेडर के तौर पर खेलते नजर आएंगे। यह देखने वाली बात होगी कि वह इस सीजन में कैसा प्रदर्शन करते हैं। क्योंकि यू मुंबा ने उनको बड़ी कीमत देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।
Guman Singh Pro Kabaddi Raid Statistics
सीजन (SEASON) | कुल मैच (TOTAL MATCH) | रैड अंक (RAID POINTS) | औसत रैड अंक (AVG RAID POINTS) | सुपर रैड (SUPER RAIDS) | सुपर 10S (SUPER 10S) |
---|---|---|---|---|---|
2019 | 03 | 05 | 01.67 | 01 | 00 |
2021-22 | 19 | 95 | 05.00 | 02 | 04 |
2022 | Update Soon | Update Soon | Update Soon | Update Soon | Update Soon |
Total | 22 | 100 | 04.55 | 03 | 04 |

Guman Singh Pro Kabaddi Career Stats
क्लब टीम (CLUB TEAM) | सीजन (SEASON) | कुल मैच (TOTAL MATCH) | रैड अंक (RAID POINTS) | टैकल अंक (TACKLE POINTS) | कुल अंक (TOTAL POINTS) |
---|---|---|---|---|---|
जयपुर पिंक पैंथर (Jaipur Pink Panthers) | 2019 | 03 | 05 | 00 | 05 |
पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) | 2021-22 | 19 | 95 | 02 | 97 |
यू मुंबा (U Mumba) | 2022 | Update Soon | Update Soon | Update Soon | Update Soon |
Total | — | 22 | 100 | 02 | 102 |
गुमान सिंह नीलामी (Guman Singh Auction)
Guman Singh Auction: गुमान सिंह ने प्रो कबड्डी लीग में अब तक तीन सीजन खेले हैं और हर बार वो नई टीम का हिस्सा बने हैं। उन्होंने शुरुआत जयपुर पिंक पैंथर के साथ की। फिर अगले सीजन में वो पटना पाइरेट्स में चले गए। सीजन 9 के लिए पटना ने उनको रिटेन नहीं किया और गुमान को एक बार फिर प्रो कबड्डी लीग की नीलामी में भाग लेना पड़ा।
इसका उन्हें फायदा भी हुआ। सीजन 9 के लिए यू मुंबा ने उन्हें 1.22 करोड़ रुपये में खरीदा और इसी के साथ गुमान प्रो कबड्डी लीग में पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिस पर B केटेगरी के होते हुए भी 1 करोड़ या उससे ज्यादा की बोली लगाई गई।
PRO KABADDI AUCTION | TEAM | PRICE | STATUS |
---|---|---|---|
Pro Kabaddi Season 9 | यू मुंबा | 01.22 करोड़ | SOLD |
Pro Kabaddi Season 8 | पटना पाइरेट्स | 18.50 लाख | SOLD |
Pro Kabaddi Season 7 | जयपुर पिंक पैंथर | 06.00 लाख | SOLD |

गुमान सिंह अनुशासनात्मक (Guman Singh Disciplinary)
Guman Singh Disciplinary: गुमान सिंह बहुत ही शांत स्वभाव के खिलाड़ी हैं। वो किसी भी प्रकार की अनुशासनहीन कार्यवाही में शामिल नहीं होते हैं। यही कारण है कि आज तक उनको किसी भी कार्ड का सामना नहीं करना पड़ा है।
कार्ड (CARD) | कार्ड की संख्या (NO. OF CARD) |
---|---|
GREEN CARDS | 00 |
YELLOW CARDS | 00 |
RED CARDS | 00 |
गुमान सिंह के रिकॉर्ड (Some lesser known facts about Guman Singh)
- गुमान सिंह पहले करोड़पति B केटेगरी रेडर हैं।
- गुमान यू मुंबा टीम इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
- गुमान प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 के चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
गुमान सिंह फोटो (Guman Singh Photos)


गुमान सिंह कबड्डी
FAQs:
प्रश्न: गुमान सिंह कौन है?
उत्तर: गुमान सिंह एक भारतीय कबड्डी खिलाड़ी हैं, जो वर्तमान में प्रो कबड्डी लीग में यू मुंबा के लिए खेलते हैं।
प्रश्न: गुमान सिंह की उम्र कितनी है?
उत्तर: गुमान सिंह का जन्म 5 जून 1999 को हुआ था और उनकी उम्र अभी 23 साल है।
प्रश्न: गुमान सिंह कहाँ के रहने वाले हैं?
उत्तर: गुमान सिंह के गाँव का नाम शेरपुर है। जो हरियाणा की पटौदी तहसील में आता है।
यह भी पढ़ें –