PKL Season 9: Haryana Steelers Team: Profile, Players, Match, Captain, Owner, Coach, Squad, Jersey, Auction, Records, Results, Team Review in Hindi (पीकेएल सीजन 9: हरियाणा स्टीलर्स सीजन 9: टीम, प्रोफाइल, खिलाड़ी, मैच, कप्तान, मालिक, कोच, फूल स्क्वाड 2022, जर्सी, नीलामी, रिकॉर्ड, परिणाम, टीम की समीक्षा हिंदी में)
हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers Team)
Haryana Steelers Team: हरियाणा स्टीलर्स एक प्रोफेशनल कबड्डी टीम है। जो प्रो कबड्डी लीग में खेलती है हरियाणा स्टीलर्स का नाम भारत के हरियाणा राज्य के नाम पर रखा गया है। टीम की स्थापना साल 2017 में की गई थी और हरियाणा ने अपना प्रो कबड्डी लीग का पहला सीजन भी 2017 में ही खेला था। टीम का स्वामित्व जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के पास है।
पूरा नाम | हरियाणा स्टीलर्स |
आधिकारिक लोगो (Official Logo) | ![]() |
स्थापित | 2017 |
जर्सी का रंग | ![]() सफेद और नीला |
घरेलू मैदान | ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला, हरियाणा |
वेबसाइट (Website) | www.haryanasteelers.com |
टीम का मालिक | जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स (JSW Sports) |
प्रमुख खिलाड़ी | मनजीत दहिया |

हरियाणा स्टीलर्स खिलाड़ी (Haryana Steelers Players)
Haryana Steelers Players: हरियाणा स्टीलर्स ने अपने स्क्वाड में कुल 19 खिलाड़ियों को शामिल किया है। जिनमें 9 रेडर, 9 डिफेंडर और 1 आल राउंडर शामिल हैं। हरियाणा ने अपने पाँच खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
जबकि 4 खिलाड़ी NYP (New Young Player) हैं और 10 खिलाड़ियों को ऑक्शन (PKL Auction) में खरीदा है। जिनमें सबसे बड़ा नाम रेडर मनजीत दहिया का है। हरयाणा की टीम ने उन्हें 80.00 लाख रुपए में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है।
क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | पोजीशन | नीलामी |
---|---|---|---|
रेडर (Raiders) | ![]() | ||
1 | विनय तेवतिया | रेडर | रिटेन |
2 | मीतू शर्मा | रेडर | रिटेन |
3 | मनजीत दहिया | रेडर | 80.00 लाख |
4 | राकेश नरवाल | रेडर | 20.00 लाख |
5 | मोहम्मद एस्माईल | रेडर | 10.50 लाख |
6 | के. प्रपंजन | रेडर | 10.00 लाख |
7 | मनीष गुलिया | रेडर | 10.00 लाख |
8 | लवप्रीत सिंह | रेडर | 06.00 लाख |
9 | सुशील | रेडर | Update Soon |
डिफेंडर (Defenders) | ![]() | ||
1 | जयदीप दहिया | डिफेंडर | रिटेन |
2 | मोहित नांदल | डिफेंडर | रिटेन |
3 | अंकित ढुल | डिफेंडर | रिटेन |
4 | अमीर होसिन बस्तामी | डिफेंडर | 65.10 लाख |
5 | जोगिंदर नरवाल | डिफेंडर | 20.00 लाख |
6 | सन्नी सहरावत | डिफेंडर | NYP |
7 | हर्ष | डिफेंडर | NYP |
8 | मोनू हुड्डा | डिफेंडर | NYP |
9 | नवीन कुंडू | डिफेंडर | NYP |
आल-राउंडर (All-Rounders) | ![]() | ||
1 | नितिन रावल | आल राउंडर | 37.50 लाख |
हरियाणा स्टीलर्स रिटेन प्लेयर्स 2022 (Haryana Steelers Retained Players 2022)
Haryana Steelers Retained Players: हरियाणा (Haryana Steelers Team) की टीम ने अपने सीजन 8 के स्क्वाड में से सिर्फ 5 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है। जिनमें प्रमुख नाम जयदीप दहिया, विनय तेवतिया और मीतू शर्मा का है।
क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | एक्शन |
---|---|---|
1 | जयदीप दहिया | रिटेन |
2 | विनय तेवतिया | रिटेन |
3 | मीतू शर्मा | रिटेन |
4 | मोहित नांदल | रिटेन |
5 | अंकित ढुल | रिटेन |

हरियाणा स्टीलर्स रिलीज प्लेयर्स 2022 (Haryana Steelers Released Players 2022)
Haryana Steelers Team: हरियाणा स्टीलर्स टीम के नए कोच मनप्रीत सिंह ने टीम को अपने तरीके से बनाने की कोशिश की है और इसी कोशिश में उन्होंने हरियाणा टीम के रैडिंग में फेस बन चुके विकास कंडोला और प्रो कबड्डी के सबसे सफल डिफेंडरों में से एक सुरेंद्र नाडा को भी रिलीज कर दिया। हरियाणा की टीम (Haryana Steelers Team) ने निम्नलिखित 13 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | एक्शन |
---|---|---|
1 | ![]() विकाश कंडोला | रिलीज |
2 | आशीष | रिलीज |
3 | मोहम्मद महाली | रिलीज |
4 | अक्षय | रिलीज |
5 | सुरेंद्र नाडा | रिलीज |
6 | रवि कुमार | रिलीज |
7 | विजय कुमार | रिलीज |
8 | राजेश गुर्जर | रिलीज |
9 | श्रीकांत तेवतिया | रिलीज |
10 | रोहित गुलिया | रिलीज |
11 | विकास जगलान | रिलीज |
12 | अजय | रिलीज |
13 | हमीद नादर | रिलीज |
हरियाणा स्टीलर्स मैच (Haryana Steelers Match)
Haryana Steelers Match: प्रो कबड्डी सीजन 9 शुक्रवार 07 अक्टूबर 2022 से शुरू होने जा रहा है। लेकिन हरियाणा स्टीलर्स का पहला मुकाबला शनिवार 08 अक्टूबर 2022 को होगा। हरियाणा की टीम सीजन 9 के अपने पहले मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स के साथ भिड़ेगी।
यह मुकाबला श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाना तय है। हरियाणा स्टीलर्स टीम (Haryana Steelers Team) के सभी मैच की जानकारी कर लिए आप नीचे दी गई मैच लिस्ट देख सकते हैं।
दिनांक | मैच न. | टीम | टीम | स्टेडियम |
---|---|---|---|---|
08 अक्टूबर 2022 | मैच 6 | ![]() बंगाल वॉरियर्स | ![]() हरियाणा स्टीलर्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
11 अक्टूबर 2022 | मैच 12 | ![]() हरियाणा स्टीलर्स | ![]() तमिल थलाइवाज | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
14 अक्टूबर 2022 | मैच 17 | ![]() हरियाणा स्टीलर्स | ![]() जयपुर पिंक पैंथर्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
17 अक्टूबर 2022 | मैच 25 | ![]() दबंग दिल्ली केसी. | ![]() हरियाणा स्टीलर्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
21 अक्टूबर 2022 | मैच 30 | ![]() यू मुंबा | ![]() हरियाणा स्टीलर्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
22 अक्टूबर 2022 | मैच 35 | ![]() हरियाणा स्टीलर्स | ![]() गुजरात जायंट्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
25 अक्टूबर 2022 | मैच 39 | ![]() तेलुगु टाइटन्स | ![]() हरियाणा स्टीलर्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
28 अक्टूबर 2022 | मैच 43 | ![]() हरियाणा स्टीलर्स | ![]() पुणेरी पलटन | श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
01 नवंबर 2022 | मैच 53 | ![]() हरियाणा स्टीलर्स | ![]() बेंगलुरु बुल्स | श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
05 नवंबर 2022 | मैच 61 | ![]() हरियाणा स्टीलर्स | ![]() यूपी योद्धा | श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
07 नवंबर 2022 | मैच 65 | ![]() पटना पाइरेट्स | ![]() हरियाणा स्टीलर्स | श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
हरियाणा स्टीलर्स कोच (Haryana Steelers Coach)
Haryana Steelers Head Coach: मनप्रीत सिंह को भारत के सबसे बेहतरीन कबड्डी खिलाड़ियों की श्रेणी में रखा जाए तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। उन्होंने देश के लिए खेलते हुए एशियन गेम्स, एशियन चैंपियनशिप और कबड्डी वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 10 साल तक भारतीय टीम के लिए कबड्डी खेली है और 12 मेजर अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीते हैं। यही नहीं उन्हें मेजर ध्यान चंद अवॉर्ड भी मिल चुका है।
वहीं प्रो कबड्डी में मनप्रीत सिंह के रिकार्ड की बात करें तो लीग की सबसे सफल टीम पटना पाइरेट्स ने अपना पहला खिताब मनप्रीत सिंह की कप्तानी में ही जीता था। उनके कोचिंग करियर की बात करें तो उनकी कोचिंग के दौरान गुजरात जायंट्स की टीम दो बार फाइनल में तो एक बार एलिमिनेटर तक पहुँचने में कामयाब रही थी।

Haryana Steelers Assistant Coach: कबड्डी कोच नीर गुलिया की बात करें तो वो भी भारत के लिए कबड्डी खेल चुके हैं। नीर गुलिया 2002 एशियन गेम्स में भारत की टीम का हिस्सा थे। वो वर्तमान में ओएनजीसी (ONGC) टीम के कोच हैं और 2017 से मनप्रीत सिंह के साथ गुजरात की टीम से जुड़े हुए हैं।
पद | नाम |
---|---|
प्रमुख कोच | मनप्रीत सिंह |
सहायक कोच | नीर गुलिया |
हरियाणा स्टीलर्स लोगो (Haryana Steelers Logo)
Haryana Steelers Logo: हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers Team) ने सीजन 7 शुरू होने से पहले एकदम नया लोगो जारी किया था। उनके पुराने लोगो में एक हिरण था जिसे अब गदाधारी भीम के साथ बदल दिया गया है। यह लोगो एक ऊर्जावान और उग्र योद्धा की कार्रवाई और भावना को भी दर्शाता है। यह हरियाणा स्टीलर्स के लचीलेपन, ताकत और तप के मूल मूल्यों का उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।
Old Logo | New Logo |
---|---|
![]() Haryana Steelers logo | ![]() Haryana Steelers Logo |
हरियाणा स्टीलर्स कप्तान (Haryana Steelers Captain)
Haryana Steelers Captain: हरियाणा स्टीलर्स टीम (Haryana Steelers Team) के कप्तान की बात करें तो उन्होंने अपने सबसे सीनियर और अनुभवी खिलाड़ी जोगिंदर नरवाल को टीम का कप्तान बनाया है।
हरियाणा स्टीलर्स के मालिक (Haryana Steelers Owner)
Haryana Steelers Owner: हरियाणा स्टीलर्स टीम (Haryana Steelers Team) के ओनर की बात करें तो इस फ्रेंचाइजी की ओनर जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स (JSW Sports) कंपनी है। जो जेएसडब्ल्यू समूह (JSW Group) के अंतर्गत काम करती है। वर्तमान में पार्थ जिंदल इस कंपनी के निर्देशक (Director) की भूमिका में कार्यरत हैं।

हरियाणा स्टीलर्स प्वाइंट टेबल (Haryana Steelers Point Table)
Haryana Steelers Point Table: प्वाइंट टेबल के अनुसार अगर हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers Team) के प्रदर्शन पर नजर डालें तो अब तक खेले चार सीजन में से हरियाणा दो बार सीजन 5 और 7 में प्लेऑफ्स तक पहुँचने में सफल रही है। जबकि दो बार लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी।
सीजन | कोच | मैच | जीत | हार | बराबर | % जीत | लीग टेबल स्थिति | प्रदर्शन |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
सीजन 5 | रामबीर सिंह खोखर | 23 | 13 | 6 | 4 | 65.2 | 3 | प्लेऑफ्स (Playoffs) |
सीजन 6 | रामबीर सिंह खोखर | 22 | 6 | 14 | 2 | 31.8 | 6 | लीग स्टेज (League Stage) |
सीजन 7 | राकेश कुमार | 23 | 13 | 9 | 1 | 58.7 | 5 | प्लेऑफ्स (Playoffs) |
सीजन 8 | राकेश कुमार | 22 | 10 | 9 | 3 | 52.3 | 7 | लीग स्टेज (League Stage) |
सीजन 9 | मनप्रीत सिंह | Update Soon | Update Soon | Update Soon | Update Soon | Update Soon | Update Soon | Update Soon |
हरियाणा स्टीलर्स हेड टू हेड (Haryana Steelers Head To Head)
Haryana Steelers Head To Head: हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers Team) के हेड टू हेड रिकार्ड की बात करें तो बंगाल वारियर्स टीम के खिलाफ उनका सबसे बेहतर रिकार्ड है। हरियाणा ने बंगाल के खिलाफ 6 में से 5 मुकाबले जीते हैं, वहीं सबसे खराब प्रदर्शन की बात करें तो वो बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ है। हरियाणा ने बेंगलुरु टीम के खिलाफ 6 में से सिर्फ 2 मुकाबले ही जीते हैं।
विपक्षी टीम | कुल मैच | जीत | हार | टाई | % जीत |
---|---|---|---|---|---|
बंगाल वारियर्स | 06 | 05 | 01 | 00 | 83% |
बेंगलुरु बुल्स | 06 | 02 | 04 | 00 | 33% |
दबंग दिल्ली | 10 | 07 | 03 | 00 | 70% |
गुजरात जायंट्स | 10 | 06 | 03 | 01 | 65% |
जयपुर पिंक पैंथर्स | 10 | 03 | 05 | 02 | 40% |
पटना पाइरेट्स | 07 | 03 | 03 | 01 | 50% |
पुनेरी पलटन | 10 | 04 | 06 | 00 | 40% |
तमिल थलाइवाज | 07 | 02 | 02 | 03 | 50% |
तेलुगु टाइटन्स | 07 | 03 | 03 | 01 | 50% |
यू मुंबा | 11 | 04 | 06 | 01 | 40% |
यूपी योद्धा | 06 | 03 | 02 | 01 | 58% |
कुल | 90 | 42 | 38 | 10 | 52% |
स्टीलर्स का हिन्दी में मतलब (Steelers Meaning in Hindi)
Steelers Meaning in Hindi: Steel का हिन्दी में मतलब होता है इस्पात। JSW Group की पहचान स्टील के कारोबार से ही है। हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers Team) फ्रेंचाइजी की ओनर जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स (JSW Sports) इसी ग्रुप के अंतर्गत काम करती है। इसी पहचान को बरकरार रखने के लिए हरियाणा टीम के नाम में Steelers शब्द जोड़ा गया है।
हरियाणा स्टीलर्स जर्सी (Haryana Steelers Jersey)
Haryana Steelers Jersey: हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers Team) की जर्सी की बात करें तो वो होम ग्राउन्ड और बाहरी ग्राउन्ड के लिए अलग-अलग जर्सी का प्रयोग करते हैं। होम ग्राउन्ड वाली जर्सी की बात करें तो यह एक स्लेटी (Grey) रंग की जर्सी है।
उद्धरण के लिए आप फोटो देख सकते हैं। बाहरी ग्राउन्ड वाली जर्सी की बात करें तो यह हाफ बाजू की नीले रंग की टी शर्ट व सफेद रन की आस्तीन और नीले रंग की निक्कर है जिसमें साइड में सफेद रंग की पट्टी है।

Haryana Steelers Instagram
हरियाणा स्टीलर्स प्रायोजक (Haryana Steelers Sponsors)
Haryana Steelers Sponsors: हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers Team) के स्पान्सर की बात करें तो PKL Season 8 में उनके किट निर्माता – टी10 स्पोर्ट्स, मुख्य स्पान्सर – दाफान्यूज (DafaNews), बैक स्पान्सर – बोरोसिल (Borosil), आस्तीन स्पान्सर – ज़ेबपे (Zebpay) थे । जबकि सीजन 9 के स्पान्सर के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
साल (YEAR) | सीजन (SEASON) | किट निर्माता (KIT MANUFACTURER) | मुख्य प्रायोजक (MAIN SPONSOR) | बैक प्रायोजक (BACK SPONSOR) | आस्तीन प्रायोजक (SLEEVE SPONSOR) |
---|---|---|---|---|---|
2017 | 5 | 4यू स्पोर्ट्स (4U Sports) | केंट आरओ (Kent RO) | डायनेक्स बैटरी (Dynex Batteries) | वाल्वोलिन (Valvoline) |
2018 | 6 | Alcis स्पोर्ट्स (Alcis Sports) | हर्बालाइफ नूट्रिशन (Herbalife Nutrition) | बोरोसिल (Borosil) | शाओमी (Xiaomi) |
2019 | 7 | टी10 स्पोर्ट्स (T10 Sports) | एपीएल अपोलो (APL Apollo) | बोरोसिल (Borosil) | दाफान्यूज (DafaNews) |
2021 | 8 | टी10 स्पोर्ट्स (T10 Sports) | दाफान्यूज (DafaNews) | बोरोसिल (Borosil) | ज़ेबपे (Zebpay) |
2022 | 9 | शिव नरेश (Shiv Naresh) | जेएसडब्ल्यू (JSW) | बोरोसिल (Borosil) | विजन11 (Vision11) |
Haryana Steelers Team
FAQs:
Q: हरियाणा स्टीलर्स होम ग्राउंड कौन सा है?
Ans: ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला, हरियाणा हरियाणा स्टीलर्स होम ग्राउंड है।
Q: हरियाणा स्टीलर्स टीम का मालिक कौन है?
Ans: हरियाणा स्टीलर्स टीम (Haryana Steelers Team) के ओनर की बात करें तो इस फ्रेंचाइजी की ओनर जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स (JSW Sports) कंपनी है। जो जेएसडब्ल्यू समूह (JSW Group) के अंतर्गत काम करती है।
Q: हरियाणा स्टीलर्स टीम का कोच कौन है?
Ans: हरियाणा स्टीलर्स टीम (Haryana Steelers Team) के कोच की बात करें तो PKL Season 9 के लिए उनके मुख्य कोच मनप्रीत सिंह और सहायक कोच नीर गुलिया जी हैं।
Q: हरियाणा स्टीलर्स टीम का कप्तान कौन है?
Ans: PKL Season 9 के लिए हरियाणा स्टीलर्स टीम (Haryana Steelers Team) के कप्तान की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि जोगिंदर नरवाल को कप्तान बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें –
- पवन सहरावत का जीवन परिचय
- असलम ईनामदार का जीवन परिचय
- अर्जुन देशवल का जीवन परिचय
- दीपक निवास हुड्डा का जीवन परिचय