डब्ल्यूपीएल 2023: ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई पिच रिपोर्ट, मौसम पूर्वानुमान, टी20, आईपीएल रिकॉर्ड और आँकड़े | WPL 2023: Brabourne Stadium Mumbai Pitch Report, Weather Forecast, T20, IPL Records & Stats

इंडियन प्रीमियर लीग का खुमार क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर छाया हुआ है। यह आईपीएल का 15वां सीजन है और 26 मार्च 2022 से 29 मई 2022 तक खेला जाएगा। क्योंकि आईपीएल का पिछला सीजन कोरोना के कारण बीच में ही रोकना पड़ा था। इसलिए अबकी बार इससे बचने के लिए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को कम से कम यात्रा करवाने का प्लान बनाया। जिसका परिणाम ये हुआ की इस साल ग्रुप स्टेज के सभी 70 मैच महाराष्ट्र के 4 स्टेडियम में खेले जाएंगे।

जिसमें से एक है ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम। आज हम इस लेख में ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, पिछले रिकार्ड्स, इतिहास और इस स्टेडियम पर होने वाले सभी मुकाबलों की जानकारी सांझा करेंगे। साथ ही आईपीएल 2022 के इस मैदान पर हुए मुकाबलों में अब तक क्या कुछ हुआ, इसकी जानकारी भी देंगे। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आएगी।

ब्रेबोर्न स्टेडियम का इतिहास | Brabourne Stadium History

क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) के स्वामित्व वाले, ब्रेबोर्न स्टेडियम की स्थापना सन 1937 में दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव के पास की गई थी। यह भारत का पहला स्थायी खेल स्थल है। इसका ब्रेबोर्न नाम उस समय मुंबई के तत्कालीन गवर्नर लॉर्ड ब्रेबोर्न के नाम से लिया गया है। इसकी आधारशिला 22 मई, 1936 को लॉर्ड ब्रेबोर्न द्वारा रखी गई थी। इस स्टेडियम पर पहला मैच 7 दिसंबर 1937 को, सीसीआई इलेवन (CCI XI) और लॉर्ड टेनीसन इलेवन (Lord Tennyson’s XI) के बीच खेला गया जोकि इस स्टेडियम का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन करने के लिए खेला गया था।

क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) के साथ लगातार टिकट संबंधी विवादों के कारण, बॉम्बे क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने ब्रेबोर्न स्टेडियम से लगभग 700 मीटर की दूरी पर प्रसिद्ध वानखेड़े स्टेडियम का निर्माण किया। जिसके बाद, इस स्टेडियम की महत्ता कम होती चली गई और इसका उपयोग केवल प्रथम श्रेणी के मैचों के लिए होने लगा। वहीं वानखेड़े स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेली जाने लगी। हालाँकि, हाल के वर्षों में, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ने इस स्टेडियम में वापसी की है।

इस मैदान ने अब तक 2006 के फाइनल सहित 5 चैंपियंस ट्रॉफी खेलों की मेजबानी की है। 2009 में, स्टेडियम ने 36 वर्षों में अपने पहले टेस्ट मैच की मेजबानी की, जोकि भारत और श्रीलंका के मध्य खेला गया था। जिसे भारतीय टीम ने एक पारी और 24 रनों से जीता था। आईसीसी महिला विश्व कप 2013 के भी कई मैच इसी मैदान पर खेले गए थे।

क्रिकेट के अलावा, मैदान का उपयोग कई अन्य आयोजनों के लिए किया गया है जिसमें टेनिस और फुटबॉल मैच, राजनीतिक कार्यक्रम और संगीत कार्यक्रम शामिल हैं।

ब्रेबोर्न स्टेडियम
ब्रेबोर्न स्टेडियम

ब्रेबोर्न स्टेडियम T20I रिकॉर्ड | Brabourne Stadium T20I Records

ब्रेबोर्न स्टेडियम ने अब तक सिर्फ एक T20I मैच की मेजबानी की है। जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था और भारत ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया था।

  • सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर: 76, रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 2/34, इरफ़ान पठान (भारत)

ब्रेबोर्न स्टेडियम आईपीएल रिकॉर्ड | Brabourne Stadium IPL Records

ब्रेबोर्न स्टेडियम ने अब तक 11 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। जिनमें से 6 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं जबकि दूसरे बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 बार जीत हासिल की है। आईपीएल 2010 में ब्रेबोर्न स्टेडियम को मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान निर्धारित किया गया था।

मुंबई इंडियंस ने अपने सभी सात घरेलू मुकाबलों के लिए इसी मैदान का इस्तेमाल किया गया था। फिर 3 साल तक यहाँ कोई आईपीएल मैच नहीं खेल गया, लेकिन 2014 में आईपीएल इस मैदान पर फिर लौटा और मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एलिमिनेटर मैच यहाँ खेला गया।

  • औसत स्कोर: 147
  • बैठने की क्षमता: 20000
  • उच्चतम स्कोर: 212/6 मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • न्यूनतम स्कोर: 115 मुंबई इंडियंस बनाम डेक्कन चार्जर्स
  • व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर: 104, शेन वॉटसन (राजस्थान रॉयल्स)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 4/23, क्रिस मॉरिस ऑफ राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • उच्चतम रन चेज: 181/5 मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

नोट: इसमें आईपीएल 2022 के आँकड़े शामिल नहीं हैं। आईपीएल 2022 के आँकड़े देखने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

ब्रेबोर्न स्टेडियम का आखिरी आईपीएल मैच | Brabourne Stadium Last IPL Match

ब्रेबोर्न स्टेडियम का आखिरी आईपीएल मैच 18 अप्रैल, 19:30 – राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेल गया था। जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम जीतने में सफल रही थी। अधिक जानकारी के लिए नीचे मैच नंबर – 8 देखें।

ब्रेबोर्न स्टेडियम आईपीएल मैच 2022 | Brabourne Stadium IPL Matches 2022

आईपीएल 2022 ग्रुप स्टेज के सभी 70 मैच महाराष्ट्र के 4 स्टेडियम में खेले जाएंगे। जिनमें से 15 मैच ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

1. 27 मार्च, 15:30 – दिल्ली कैपिटल बनाम मुंबई इंडियंस

  • टॉस जीता: दिल्ली कैपिटल (डीसी)
  • फैसला: पहले गेंदबाजी
  • पहले बल्लेबाजी: मुंबई इंडियंस – 177/5 (20 ओवर)
  • रन चेज: दिल्ली कैपिटल्स – 179/6 (18.2 ओवर)
  • व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर: 81* (48) – ईशान किशन (एमआई)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 3/18 (4 ओवर) – कुलदीप यादव (डीसी)
  • प्लेयर ऑफ द मैच: कुलदीप यादव – 3/18 (4 ओवर) (डीसी)
  • विजेता: दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम दिल्ली कैपिटल ने 4 विकेट से जीत दर्ज की

2. 31 मार्च, 19:30 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

  • टॉस जीता: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी)
  • फैसला: पहले गेंदबाजी
  • पहले बल्लेबाजी: चेन्नई सुपर किंग्स – 210/7 (20 ओवर)
  • रन चेज: लखनऊ सुपर जायंट्स – 211/4 (19.3 ओवर)
  • व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर: 61 (45) – क्विंटन डी कॉक (एलएसजी)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 2/24 (4 ओवर) – रवि बिश्नोई (एलएसजी)
  • प्लेयर ऑफ द मैच: एविन लुईस – 55 (23) रन (एलएसजी)
  • विजेता: दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की

3. 03 अप्रैल, 19:30 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स

  • टॉस जीता: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके)
  • फैसला: पहले गेंदबाजी
  • पहले बल्लेबाजी: पंजाब किंग्स – 180/8 (20 ओवर)
  • रन चेज: लखनऊ सुपर जायंट्स – 126/10 (18 ओवर)
  • व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर: 61 (45) – लियाम लिविंगस्टोन (पीबीकेएस)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 3/25 (4 ओवर) – राहुल चाहर (पीबीकेएस)
  • प्लेयर ऑफ द मैच: लियाम लिविंगस्टोन – 2/25 (3 ओवर) 60 (32) रन (पीबीकेएस)
  • विजेता: पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम पंजाब किंग्स ने 54 रन से जीत दर्ज की

4. 08 अप्रैल, 19:30 – पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स

  • टॉस जीता: गुजरात टाइटंस (जीटी)
  • फैसला: पहले गेंदबाजी
  • पहले बल्लेबाजी: पंजाब किंग्स – 189/9 (20 ओवर)
  • रन चेज: गुजरात टाइटंस – 190/4 (20 ओवर)
  • व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर: 96 (59) – शुभमन गिल (जीटी)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 3/22 (4 ओवर) – राशिद खान (जीटी)
  • प्लेयर ऑफ द मैच: शुभमन गिल – 96 (59) रन (जीटी)
  • विजेता: दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की

बेस्ट मोमेंट: इस मैच के हीरो रहे राहुल तेवतिया जिन्होंने मैच की आखरी 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाए और जीतने के लिए जरूरी 12 रन बनाकर सबका दिल जीत लिया।

5. 10 अप्रैल, 15:30 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल

  • टॉस जीता: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)
  • फैसला: पहले गेंदबाजी
  • पहले बल्लेबाजी: दिल्ली कैपिटल्स – 215/5 (20 ओवर)
  • रन चेज: कोलकाता नाइट राइडर्स – 171/10 (19.4 ओवर)
  • व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर: 61 (45) – डेविड वॉर्नर (डीसी)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 4/35 (4 ओवर) – कुलदीप यादव (डीसी)
  • प्लेयर ऑफ द मैच: कुलदीप यादव – 4/35 (4 ओवर) (डीसी)
  • विजेता: पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम दिल्ली कैपिटल ने 44 रन से जीत दर्ज की

6. 15 अप्रैल, 19:30 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

  • टॉस जीता: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच)
  • फैसला: पहले गेंदबाजी
  • पहले बल्लेबाजी: कोलकाता नाइट राइडर्स – 175/8 (20 ओवर)
  • रन चेज: सनराइजर्स हैदराबाद – 176/3 (17.5 ओवर)
  • व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर: 71 (37) – राहुल त्रिपाठी (एसआरएच)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 3/37 (4 ओवर) – टी नटराजन (एसआरएच)
  • प्लेयर ऑफ द मैच: राहुल त्रिपाठी – 71 (37) रन (एसआरएच)
  • विजेता: दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 विकेट से जीत दर्ज की

7. 16 अप्रैल, 15:30 – मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

  • टॉस जीता: मुंबई इंडियंस (एमआई)
  • फैसला: पहले गेंदबाजी
  • पहले बल्लेबाजी: लखनऊ सुपर जायंट्स – 199/4 (20 ओवर)
  • रन चेज: दिल्ली कैपिटल्स – 181/9 (20 ओवर)
  • व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर: 103* (60) – केएल राहुल (एलएसजी)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 3/30(4 ओवर) – आवेश खान (एलएसजी)
  • प्लेयर ऑफ द मैच: केएल राहुल – 103* (60) रन (एलएसजी)
  • विजेता: पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18 रन से जीत दर्ज की

8. 18 अप्रैल, 19:30 – राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

  • टॉस जीता: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)
  • फैसला: पहले गेंदबाजी
  • पहले बल्लेबाजी: राजस्थान रॉयल्स – 217/5 (20 ओवर)
  • रन चेज: कोलकाता नाइट राइडर्स – 210/10 (19.4 ओवर)
  • व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर: 103 (61) – जोस बटलर (आरआर)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 5/40 (4 ओवर) – युजवेंद्र चहल (आरआर)
  • प्लेयर ऑफ द मैच: युजवेंद्र चहल – 5/40 (4 ओवर) (आरआर)
  • विजेता: पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स ने 7 रन से जीत दर्ज की

9. 20 अप्रैल, 19:30 – पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल

  • टॉस जीता: दिल्ली कैपिटल (डीसी)
  • फैसला: पहले गेंदबाजी
  • पहले बल्लेबाजी: पंजाब किंग्स – 115/10 (20 ओवर)
  • रन चेज: दिल्ली कैपिटल्स – 119/1 (10.3 ओवर)
  • व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर: 60* (30) – डेविड वॉर्नर (डीसी)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 2/10 (4 ओवर) – अक्षर पटेल (डीसी)
  • प्लेयर ऑफ द मैच: कुलदीप यादव – 2/24 (4 ओवर) (डीसी)
  • विजेता: दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम दिल्ली कैपिटल ने 57 गेंद शेष रहते 9 विकेट से जीत दर्ज की

नोट: ‘पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स’ यह मुकाबला पहले एमसीए स्टेडियम, पुणे में होना निर्धारित था। लेकिन वायरस के प्रकोप के कारण इस मुकाबले को पुणे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया।

10. 23 अप्रैल, 19:30 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

  • टॉस जीता: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
  • फैसला: पहले गेंदबाजी
  • पहले बल्लेबाजी: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 68/10 (16.1 ओवर)
  • रन चेज: सनराइजर्स हैदराबाद – 72/1 (8.0 ओवर)
  • व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर: 47 (28) – अभिषेक शर्मा (SRH)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 3/10 (3 ओवर) – टी नटराजन (SRH)
  • प्लेयर ऑफ द मैच: मार्को जानसेन – 3/25 (4 ओवर) (SRH)
  • विजेता: दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने 72 गेंद शेष रहते 9 विकेट से मुकाबले को जीत लिया

11. 30 अप्रैल, 15:30 – गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

  • टॉस जीता: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
  • फैसला: पहले बल्लेबाजी
  • पहले बल्लेबाजी: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 170/6 (20 ओवर)
  • रन चेज: गुजरात टाइटन्स – 174/4 (19.3 ओवर)
  • व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर: 58 (53) – विराट कोहली (RCB)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 2/19 (4 ओवर) – प्रदीप सांगवान (GT)
  • प्लेयर ऑफ द मैच: राहुल तेवतिया – 43* (25) रन (GT)
  • विजेता: दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम गुजरात टाइटन्स ने 03 गेंद शेष रहते 06 विकेट से मुकाबले को जीत लिया

12. 05 मई, 19:30 – दिल्ली कैपिटल बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

  • टॉस जीता: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
  • फैसला: पहले गेंदबाजी
  • पहले बल्लेबाजी: दिल्ली कैपिटल – 207/3 (20 ओवर)
  • रन चेज: सनराइजर्स हैदराबाद – 186/8 (20 ओवर)
  • व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर: 92* (58) – डेविड वॉर्नर (DC)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 3/30 (4 ओवर) – खलील अहमद (DC)
  • प्लेयर ऑफ द मैच: डेविड वॉर्नर – 92* (58) रन (DC)
  • विजेता: पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम दिल्ली कैपिटल ने 21 रन से मुकाबले को जीत लिया

13. 06 मई, 19:30 – गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस

  • टॉस जीता: गुजरात टाइटन्स (GT)
  • फैसला: पहले गेंदबाजी
  • पहले बल्लेबाजी: मुंबई इंडियंस – 177/6 (20 ओवर)
  • रन चेज: गुजरात टाइटन्स – 172/5 (20 ओवर)
  • व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर: 55 (40) – रिद्धिमान साहा (GT)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 3/30 (4 ओवर) – राशिद खान (GT)
  • प्लेयर ऑफ द मैच: टिम डेविड – 44* (21) रन (MI)
  • विजेता: पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम मुंबई इंडियंस ने 05 रन से मुकाबले को जीत लिया

14. 13 मई, 19:30 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स

15. 15 मई, 19:30 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

16. 20 मई, 19:30 – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

ब्रेबोर्न स्टेडियम पिच रिपोर्ट | Brabourne Stadium Pitch Report

पिच आमतौर पर पूरे समय अच्छा खेलती है और आम तौर पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को सहायता प्रदान करती है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड निश्चित रूप से गेंदबाजों के बदले बल्लेबाजों के लिए ज्यादा अच्छी खबर है। लेकिन समय-समय पर पिच कुछ धीमा टर्न भी देती है जो गेंदबाजों के लिए राहत की बात है।

लेकिन ओस इस मैदान पर अहम रोल अदा करती है। आईपीएल 2010 में, मुंबई इंडियंस ने ब्रेबोर्न स्टेडियम को एक किले में बदल दिया था, मुंबई इंडियंस ने यहाँ अपने 7 घरेलू मुकाबलों में से 6 जीते थे।

ब्रेबॉर्न स्टेडियम का मौसम | Brabourne Stadium Weather

ब्रेबॉर्न स्टेडियम मुंबई ने स्थित है और मुंबई में मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में शानदार मौसम का अनुभव होगा। लेकिन मानसून के करीब यहाँ का मौसम गर्म और आर्द्र मौसम में बदल जाता है।

ब्रेबोर्न स्टेडियम से जुड़े रोचक तथ्य

  • सचिन तेंदुलकर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक इसी मैदान पर बनाया था।
  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का मुख्यालय 2006 तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में ही स्थित था। जिसे बाद में स्थानांतरित कर वानखेड़े स्टेडियम में दिया गया।
  • 1983 विश्व कप ट्रॉफी भी यहीं रखी गई थी। हालांकि ट्रॉफी को 2006 के बाद वानखेड़े स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया था।
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भारत में पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच इसी मैदान पर खेला गया था।

FAQs

Q: ब्रेबोर्न स्टेडियम की स्थापना कब हुई ?

Ans: ब्रेबोर्न स्टेडियम की स्थापना सन 1937 में दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव के पास की गई थी। इतना ही नहीं यह भारत का पहला स्थायी खेल स्थल है।

Q: ब्रेबोर्न स्टेडियम के नाम में ‘ब्रेबोर्न’ कहाँ से लिया गया है ?

Ans: इसका ब्रेबोर्न नाम उस समय मुंबई के तत्कालीन गवर्नर लॉर्ड ब्रेबोर्न के नाम से लिया गया है।

Q: ब्रेबोर्न स्टेडियम कहाँ स्थित है ?

Ans: ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में स्थित है।

यह भी पढ़ें –

Aashish Kumar

Hello friends My self Aashish Kumar. I'm founder of JatSports.com

Leave a Reply