आईपीएल (IPL) के इतिहास में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच 26 मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें से चेन्नई (CSK) 16 और दिल्ली की टीम 10 मुकाबले जितने में सफल रही है। चेन्नई की बात करें तो वह इस समय टाटा आईपीएल अंक तालिका में नौवें स्थान पर है जबकि दिल्ली की टीम पाँचवें स्थान पर है। चेन्नई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जबकि दिल्ली की टीम अभी रेस में बनी हुई है जिस कारण यह मुकाबला उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | कुल मैच 26 | दिल्ली कैपिटल्स (DC) |
---|---|---|
16 | जीत | 10 |
10 | हार | 16 |
00 | बराबर | 00 |
00 | परिणाम रहित | 00 |
222 | उच्चतम स्कोर | 198 |
110 | न्यूनतम स्कोर | 83 |
टाटा आईपीएल 2022 सीएसके बनाम डीसी संभावित XI
चेन्नई सुपर किंग्स
रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, मोइन अली, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सिमरजीत सिंह, ड्वाइन प्रीटोरियस, मुकेश चौधरी, महेश थीक्षाना
दिल्ली कैपिटल्स
मनदीप सिंह, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद
टाटा आईपीएल 2022 सीएसके बनाम डीसी पिच रिपोर्ट
जैसा कि पिछले मुकाबलों में देखा गया है, डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच थोड़ी धीमी है। जिस कारण बल्लेबाजों के लिए आते ही स्ट्रोक खेलना मुश्किल हो सकता है। यह पिच मुकाबले के दौरान ओर धीमी होने की उम्मीद है जिससे स्पिन गेंदबाज ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं। टॉस जीतकर कोई टीम यहाँ पहले गेंदबाजी करना चाहेगी क्योंकि दूसरी पारी में ओस गिरने की संभावना है। जिस कारण बल्लेबाजी आसान हो जाती है, और गेंदबाजों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें –
- शिखर धवन का जीवन परिचय
- दीपक चाहर का जीवन परिचय
- सूर्य कुमार यादव का जीवन परिचय
- क्रिकेटर दीपक हुड्डा का जीवन परिचय