अगर हम इन दोनों टीमों के बीच मुकाबलों के आँकड़े देखे तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) एक बड़े अंतर से आगे है। अब तक हुए 28 मुकाबलों में से सीएसके (CSK) ने 18 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि आरसीबी (RCB) केवल 9 मुकाबले ही जीत पाई है। यही नहीं इन दोनों के बीच एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के छूटा था।
सीएसके बनाम आरसीबी हेड टू हेड रिकार्ड | CSK vs RCB Head to Head Record
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | कुल मैच 28 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) |
---|---|---|
18 | जीत | 09 |
09 | हार | 18 |
00 | बराबर | 00 |
01 | परिणाम रहित | 01 |
208 | उच्चतम स्कोर | 205 |
82 | न्यूनतम स्कोर | 70 |
केकेआर बनाम एमआई आखरी 10 मैच परिणाम | KKR Vs MI Last 10 Match Result
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ पिछले 10 मुकाबलों में से 8 में जीत दर्ज की है। उस लिहाज से देखा जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) जीत की दावेदार है। लेकिन इस सीजन चेन्नई ने अपना कप्तान एमएस धोनी की जगह रविंदर जडेजा को बनाया है। जिसके बाद टीम अपनी लय में नजर नहीं आ रही है, और अपने आईपीएल 2022 के शुरुआती सभी मैच हारकर आईपीएल अंक तालिका में दसवें स्थान पर है।
जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम बेहतरीन प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) अब तक अपने शुरुआती चार मुकाबलों में से तीन में जीत दर्ज कर आईपीएल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। उनका गेंदबाजी आक्रमण बेहतरीन कर रहा है, वहीं बल्लेबाज भी अच्छा खेल दिखने में कामयाब रहे हैं।
यह देखने वाली बात होगी कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को हराकर IPL 2022 में अपनी पहली जीत दर्ज कर पाएगी या नहीं।
तारीख | विजेता टीम | जीत का अंतर | स्थान |
---|---|---|---|
24/09/2021 | चेन्नई सुपर किंग्स | 6 विकेट | शारजाह (Sharjah) |
25/04/2021 | चेन्नई सुपर किंग्स | 69 रन | मुंबई (Mumbai) |
25/10/2020 | चेन्नई सुपर किंग्स | 8 विकेट | दुबई (Dubai) |
10/10/2020 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 37 रन | दुबई (Dubai) |
21/04/2019 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 1 रन | बेंगलुरु (Bengaluru) |
23/03/2019 | चेन्नई सुपर किंग्स | 7 विकेट | चेन्नई (Chennai) |
05/05/2018 | चेन्नई सुपर किंग्स | 6 विकेट | पुणे (Pune) |
25/04/2018 | चेन्नई सुपर किंग्स | 5 विकेट | बेंगलुरु (Bengaluru) |
21/05/2015 | चेन्नई सुपर किंग्स | 3 विकेट | रांची (Ranchi) |
03/05/2015 | चेन्नई सुपर किंग्स | 24 रन | चेन्नई (Chennai) |
लाइव स्ट्रीमिंग
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप मैच देख सकते हैं। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग के लिए डिज्नी + हॉटस्टार ऐप यूज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें –
- शिखर धवन का जीवन परिचय
- दीपक चाहर का जीवन परिचय
- सूर्य कुमार यादव का जीवन परिचय
- क्रिकेटर दीपक हुड्डा का जीवन परिचय