MI vs RCB Prediction (एमआई बनाम आरसीबी भविष्यवाणी): मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, प्लेइंग इलेवन, टीम समीक्षा, पिच रिपोर्ट, टीम आँकड़े- टाटा आईपीएल 2022 | Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore, Team Preview, Playing XI, Pitch Report, Team Stats – Tata IPL 2022 in Hindi
मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच संघर्ष हर आईपीएल में अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला रहा है। हालांकि चैलेंजर्स पर मुंबई का दबदबा रहा है, लेकिन उनके बीच का मुकाबला सबसे मनोरंजक रहा है। अब तक हुए 29 मुकाबलों में से मुंबई इंडियंस ने 17 और रॉयल चैलेंजर्स ने 12 में जीत हासिल की है। तो आइये जानने कि कोशिश करते हैं कि इस मैच में कौन सी टीम किस पर भारी है:
आईपीएल 2022: मैच 18, एमआई बनाम आरसीबी
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | MI vs RCB
स्थान: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे
दिनांक और समय: 09 अप्रैल शाम 7:30 बजे IST और स्थानीय समय
मुंबई इंडियंस (MI) टीम प्रीव्यू | Mumbai Indians (MI) Team Preview
आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) का अब तक का सफर किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं कहा जा सकता। वो अपने शुरुआती तीनों मुकाबले हार कर अंक तालिका में नौवें स्थान पर हैं। जिससे पता लगता है कि उनका अब तक का प्रदर्शन कैसा रहा है। मुंबई की टीम इस सीजन कभी भी एक यूनिट नजर नहीं आई है। उनके बल्लेबाजों ने कुछ हद तक ठीक प्रदर्शन किया है।
लेकिन गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह, डेनियल सैम्स, टाइमल मिल्स जैसे नाम होने के बावजूद वो पैनापन नजर नहीं आया है। पिछला मैच तो डेनियल सैम्स के लिए किसी बुरे सपने से काम नहीं था, पैट कमिंस ने उनके एक ही ओवर में 35 रन ठोक डाले थे और मैच मुंबई के हाथ से छिन लिया था।
ईशान किशन अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन कोलकाता के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चल सका। सूर्यकुमार यादव के आने से मुंबई का बल्लेबाजी खेमा ओर मजबूत हुआ है। सूर्यकुमार ने आते ही 36 गेंदों में 52 रन की पारी खेल कर बता दिया कि वह मुंबई के लिए इतने अहम खिलाड़ी क्यों हैं।
पिछले सीजन में सूर्यकुमार का बल्ला कुछ खास नहीं चला था बावजूद इसके उनके रनों पर नजर डालें तो 2018 के बाद से मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन उन्होंने ही बनाए हैं। अगर मुंबई को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो फिर सूर्यकुमार यादव को अपनी बल्लेबाजी फॉर्म को पूरे टूर्नामेंट बरकरार रखना होगा। ये देखने वाली बात होगी क्या वो ऐसा कर पाएंगे।

- मुंबई इंडियंस (MI) 3 मैचों में 3 हार के कारण अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुँच गई है।
- ईशान किशन मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 133.03 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 149 रन बनाए हैं।
- टाइमल मिल्स मुंबई इंडियंस (MI) के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। उन्होंने 9.90 की इकॉनमी रेट से अब तक कुल 6 विकेट लिए हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम प्रीव्यू | Royal Challengers Bangalore (RCB) Team Preview
आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) नए कप्तान के साथ उतरे हैं। लीग का पहला मुकाबला हारने के बाद बैंगलोर (RCB) ने अच्छी वापसी की है। ग्लेन मैक्सवेल की वापसी से बैंगलोर (RCB) की टीम और ज्यादा मजबूत हो जाएगी। युवा बल्लेबाज शाहबाज अहमद और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक फिनिशर की भूमिका में अच्छा काम कर रहे हैं।
अगर पहले मैच (पंजाब किंग्स के खिलाफ) को छोड़ दिया जाए तो बैंगलोर (RCB) की गेंदबाजी अभी तक बेहतरीन रही है। इस मुकाबले में बैंगलोर (RCB) कि ओर से तेज गेंदबाज हर्षल पटेल उनके गेंदबाजी आक्रमण के लिए ट्रम्प कार्ड हो सकते हैं।
हर्षल पटेल पिछले सीजन में मुंबई के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था और मुंबई के 9 खिलाड़ियों को आउट करने में भी कामयाब हुए थे। पिछले सीजन में हर्षल पटेल ने 32 विकेट चटका कर पर्पल कैप अपने नाम की थी। इस सीजन में भी वो बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं और उनकी गेंदों पर रन बनाना मुश्किल हो रहा है ऐसे में एक बार फिर वह मुंबई के बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।

- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है।
- फाफ डू प्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 150.61 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 122 रन बनाए हैं।
- वनिन्दु हसरंगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। उन्होंने 7.66 की इकॉनमी रेट से अब तक कुल 6 विकेट लिए हैं।
संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस (MI) की संभावित प्लेइंग इलेवन –
- रोहित शर्मा (कप्तान)
- ईशान किशन (विकेटकीपर)
- डेवाल्ड ब्रेविस
- सूर्यकुमार यादव
- तिलक वर्मा
- कीरोन पोलार्ड
- डेनियल सैम्स
- एम अश्विन
- टिमाल मिल्स
- जसप्रीत बुमराह
- बेसिल थंपी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की संभावित प्लेइंग इलेवन –
- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान)
- अनुज रावत
- विराट कोहली
- ग्लेन मैक्सवेल
- शाहबाज अहमद
- डेविड विली
- दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर)
- हर्षल पटेल
- वनिन्दु हसरंगा
- मोहम्मद सिराज
- आकाश दीप
एमआई बनाम आरसीबी हेड टू हेड रिकार्ड | MI Vs RCB Head to Head Record
आईपीएल के इतिहास पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस (MI) का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल अब तक कुल 29 बार मुकाबला देखने को मिला है, जिनमें से मुंबई (MI) 17 मैच जीतने में सफल रही है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम सिर्फ 12 मुकाबले ही जीतने में कामयाब हो पाई है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 19 अप्रैल 2008 को मुंबई में खेला गया था।
जिसको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 5 विकेट से जीत लिया था। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला 26 सितंबर 2021 को दुबई (Dubai) में खेल गया था, जिसमें बैंगलोर (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 54 रन से हराकर मैच अपने नाम कर लिया था।
मुंबई इंडियंस (MI) | कुल मैच 29 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) |
---|---|---|
17 | जीत | 12 |
12 | हार | 17 |
00 | बराबर | 00 |
00 | परिणाम रहित | 00 |
213 | उच्चतम स्कोर | 235 |
111 | न्यूनतम स्कोर | 122 |
एमआई बनाम आरसीबी आखरी 10 मैच परिणाम | MI Vs RCB Last 10 Match Result
मुंबई इंडियंस (MI) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ पिछले 10 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की है। उस लिहाज से देखा जाए तो मुंबई इंडियंस जीत की दावेदार है लेकिन उनका गेंदबाजी आक्रमण कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहा है।
जबकि बैंगलोर (RCB) की टीम बेहतरीन प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है। उनका गेंदबाजी आक्रमण बेहतरीन कर रहा है, वहीं बल्लेबाज भी अच्छा खेल दिखने में कामयाब रहे हैं और पिछले दोनों मुकाबले बैंगलोर (RCB) अपने नाम करने में कामयाब रही है। यह देखने वाली बात होगी कि क्या मुंबई इंडियंस (MI) की टीम बैंगलोर (RCB) को हराकर IPL 2022 में अपनी पहली जीत दर्ज कर पाएगी या नहीं।
तारीख | विजेता टीम | जीत का अंतर | स्थान |
---|---|---|---|
26-09-2021 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 54 रन | दुबई (Dubai) |
09-04-2021 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 2 विकेट | चेन्नई (Chennai) |
28-10-2020 | मुंबई इंडियंस (MI) | 5 विकेट | अबू धाबी (Abu Dhabi) |
28-09-2020 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | Super Over | दुबई (Dubai) |
15-04-2019 | मुंबई इंडियंस (MI) | 5 विकेट | मुंबई (Mumbai) |
28-03-2019 | मुंबई इंडियंस (MI) | 6 रन | बेंगलुरु (Bengaluru) |
01-05-2018 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 14 रन | बेंगलुरु (Bengaluru) |
17-04-2018 | मुंबई इंडियंस (MI) | 46 रन | मुंबई (Mumbai) |
01-05-2017 | मुंबई इंडियंस (MI) | 5 विकेट | मुंबई (Mumbai) |
14-04-2017 | मुंबई इंडियंस (MI) | 4 विकेट | बेंगलुरु (Bengaluru) |
लाइव स्ट्रीमिंग
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप मैच देख सकते हैं। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग के लिए डिज्नी + हॉटस्टार ऐप यूज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें –