IPL 2022: KKR vs MI Head to Head Record | केकेआर बनाम एमआई हेड टू हेड रिकार्ड |

KKR vs MI Prediction (केकेआर बनाम एमआई भविष्यवाणी): कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस, प्लेइंग इलेवन, टीम समीक्षापिच रिपोर्ट, टीम आँकड़े- टाटा आईपीएल 2022 | Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians, Team PreviewPlaying XI, Pitch Report, Team Stats – Tata IPL 2022 in Hindi

आईपीएल 2022 में 09 मई 2022 खेले जाने वाले मुकाबले में श्रेयस अय्यर के कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना होगा रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस (MI) से। कोलकाता ने अब तक खेले 11 मुकाबलों में से चार मे जीत दर्ज की है जिस कारण कोलकाता प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर है।

वहीं अगर मुंबई की बात की जाए तो वो अपने शुरुआती आठ मुकाबलों में शिकस्त झेलने के बाद पिछले दोनों मुकाबले जीतने के बाद इस मैच में उतरेगी। मुंबई के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, क्योंकि वो पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके हैं। लेकिन कोलकाता ये मुकाबला हारती है तो उसका प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा। तो आइये जानते है कि इस मैच में कौन सी टीम किस पर भारी है:

मैच 56, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस | KKR vs MI

स्थान: डीवाई पाटिल स्टेडियम

दिनांक और समय: 09 मई शाम 7:30 बजे IST और स्थानीय समय

कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम Preview

आईपीएल 2022 की शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम अच्छी लय में नजर आई थी। लेकिन अब उनकी गाड़ी पटरी से उतरी नजर आ रही है। आईपीएल 2022 में उनके अब तक के रिकार्ड की बात करें तो कोलकाता अपने 11 मुकाबलों में से 7 मुकाबले हारी है और सिर्फ 4 मुकाबले ही जीतने में सफल रही है। वहीं पिछले पाँच मुकाबलों की बात करें तो पाँच में से चार में उनको हार का सामना करना पड़ा है। यही नहीं कोलकाता अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) द्वारा दिए 176 रनों का पीछा करते हुए सिर्फ 101 रनों पर सिमट गई थी।

  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 11 मैचों में 4 जीत और 7 हार के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है।
  • कप्तान श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 130.95 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 330 रन बनाए हैं। जिसमें एक नोटआउट 70 रन की पारी भी शामिल है।
  • उमेश यादव कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 7.15 की इकॉनमी रेट से अब तक कुल 15 विकेट लिए हैं।

मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम Preview

मुंबई इंडियंस (MI) वैसे तो आईपीएल 2022 में प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जिस कारण उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। लेकिन वो अपने सम्मान के लिए खेल रहे हैं। यही नहीं उन्होंने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते भी हैं और कोलकाता के सामने मुंबई का पिछला रिकार्ड शानदार रहा है।

कोलकाता के सामने मुंबई की सबसे बड़ी उम्मीद खुद कप्तान रोहित शर्मा हैं। क्योंकि उन्होंने अक्षर कोलकाता के सामने अपने बल्ले से धमाल मचाया है। आईपीएल में रोहित की एकमात्र शतकीय पारी भी कोलकाता के सामने ही आई थी। कोलकाता के सामने रोहित ने 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं, इतने रन वह और किसी टीम के खिलाफ नहीं बना पाए हैं।

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा
  • मुंबई इंडियंस (MI) 10 मैचों में 8 हार और 2 जीत के साथ अंक तालिका में आखरी यानी दसवें स्थान पर है।
  • तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक दो बार नोटआउट रहते हुए 136.66 के स्ट्राइक रेट से कुल 328 रन बनाए हैं।
  • मुरुगन अश्विन मुंबई इंडियंस (MI) के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 7.72 की इकॉनमी रेट से अब तक कुल 08 विकेट लिए हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन –

  • रोहित शर्मा (C)
  • ईशान किशन (WK)
  • सूर्यकुमार यादव
  • तिलक वर्मा
  • टिम डेविड
  • कीरोन पोलार्ड
  • डेनियल सैम्स
  • मुरुगन अश्विन
  • कुमार कार्तिकेय
  • जसप्रीत बुमराह
  • रिले मेरेडिथ
केकेआर बनाम एमआई संभावित प्लेइंग इलेवन
केकेआर बनाम एमआई संभावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन –

  • सैम बिलिंग्स (WK)
  • वेंकटेश अय्यर
  • श्रेयस अय्यर (C)
  • नितीश राणा
  • रिंकू सिंह
  • आंद्रे रसेल
  • सुनील नारायण
  • उमेश यादव
  • टिम साउथी
  • अनुकुल रॉय
  • हर्षित राणा

केकेआर बनाम एमआई हेड टू हेड रिकार्ड | KKR vs MI Head to Head Record

आईपीएल के इतिहास पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस (MI) का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल अब तक कुल 30 बार मुकाबला देखने को मिला है, जिनमें से मुंबई (MI) 22 मैच जीतने में सफल रही है, जबकि कोलकाता (KKR) ने सिर्फ 08 मैच ही जीतने में कामयाब हो पाई है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 29 अप्रैल 2008 को कोलकाता में खेला गया था।

जिसको मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से जीत लिया था। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला 06 अप्रैल 2022 को हुआ था, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 5 विकेट से हराकर मैच अपने नाम कर लिया था।

कोलकाता नाइट राइडर्स
(KKR)
कुल मैच
30
मुंबई इंडियंस
(MI)
08जीत22
22हार08
00बराबर00
00परिणाम रहित00
232उच्चतम स्कोर210
67न्यूनतम स्कोर108
KKR vs MI Head to Head

केकेआर बनाम एमआई आखरी 10 मैच परिणाम | KKR Vs MI Last 10 Match Result

मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ पिछले 10 मुकाबलों में से 8 में जीत दर्ज की है। उस लिहाज से देखा जाए तो मुंबई इंडियंस जीत की दावेदार है लेकिन उनका गेंदबाजी आक्रमण कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहा है और ईसान किशन को छोड़ दिया जाए तो उनके बल्लेबाज भी लय में नजर नहीं आते।

जबकि कोलकाता (KKR) की टीम बेहतरीन प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है। उनका गेंदबाजी आक्रमण बेहतरीन कर रहा है, वहीं बल्लेबाज भी अच्छा खेल दिखने में कामयाब रहे हैं। यह देखने वाली बात होगी कि क्या मुंबई इंडियंस (MI) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर IPL 2022 में अपनी पहली जीत दर्ज कर पाएगी या नहीं।

तारीखविजेता टीमजीत का अंतरस्थान
06-04 2022कोलकाता नाइट राइडर्स5 विकेटपुणे (Pune)
23-09-2021कोलकाता नाइट राइडर्स7 विकेटअबू धाबी (Abu Dhabi)
13-04-2021मुंबई इंडियंस8 रनचेन्नई (Chennai)
16-10-2020मुंबई इंडियंस8 विकेटअबू धाबी (Abu Dhabi)
23-09-2020मुंबई इंडियंस49 रनअबू धाबी (Abu Dhabi)
05-05-2019मुंबई इंडियंस9 विकेटमुंबई (Mumbai)
28-04-2019कोलकाता नाइट राइडर्स34 रनकोलकाता (Kolkata)
09-05-2018मुंबई इंडियंस102 रनकोलकाता (Kolkata)
06-05-2018मुंबई इंडियंस13 रनमुंबई (Mumbai)
19-05-2017मुंबई इंडियंस7 विकेटबेंगलुरु (Bengaluru)
KKR Vs MI Last 10 Match Result

लाइव स्ट्रीमिंग

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप मैच देख सकते हैं। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग के लिए डिज्नी + हॉटस्टार ऐप यूज कर सकते हैं।

निष्कर्ष

कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका में मुंबई इंडियंस से सिर्फ एक पायदान ऊपर है, साथ ही आईपीएल 2022 के शुरुआती चरण को छोड़ दें तो कोलकाता का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दूसरी ओर, मुंबई ने दो बैक-टू-बैक गेम जीते हैं और लगता है कि आखिरकार फॉर्म वापस मिल गया है। इसलिए, मैच के लिए हमारी पसंद मुंबई है।

आपको यह पोस्ट कैसी लगी और आपकी पसंदीदा टीम कौन सी है आप नीचे कमेन्ट करके बता सकते हैं।

यह भी पढ़ें –

Aashish Kumar

Hello friends My self Aashish Kumar. I'm founder of JatSports.com

Leave a Reply