चर्चा में क्यों?
क्योंकि मनीष नरवाल ने टोक्यो पैरालम्पिक 2020 में P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल SH1 में 218.7 का रिकॉर्ड पॉइंट्स के साथ गोल्ड मैडल जीता है।
पूरा नाम | मनीष नरवाल |
निक नेम | नरवाल |
प्रोफेशन | पैरा पिस्टल निशानेबाज |
खेल केटेगरी | SH1 |
जन्मतिथि | 17 अक्टूबर 2001 |
उम्र | 19 वर्ष |
जन्म स्थान | हरयाणा |
पिता का नाम | दिलबाग सिंह |
होमटाउन | फरीदाबाद |
धर्म | हिंदू |
कोच का नाम | सुभाष राणा [राष्ट्रीय] |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
बालों का रंग | काला |
आंखों का रंग | काला |
शौक | फुटबॉल और फिल्में देखना। |
हीरो/आइडल | उसैन बोल्ट, लियोनेल मेस्सी |

प्रारम्भिक जीवन
मनीष एक भारतीय पैरा पिस्टल निशानेबाज हैं। वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट रैंकिंग के अनुसार पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 में वह दुनिया में चौथे स्थान पर हैं। मनीष को पैरा चैंपियंस प्रोग्राम के माध्यम से गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन का भी समर्थन प्राप्त है। नरवाल का जन्म हरयाणा राज्य के सोनीपत जिले में 17 अक्टूबर 2001 को हुआ था। लेकिन कई साल पहले वो अपने पिता के साथ फरीदाबाद में रहने चले गए थे, और अब वही रहते हैं।
शुरुआत कब और कहाँ से की?
नरवाल ने 2016 में हरयाणा के बल्लभगढ़ ( फरीदाबाद) में शूटिंग शुरू की।
यह खेल क्यों?
नरवाल बताते हैं – “मैं हमेशा एक फुटबॉलर बनना चाहता था क्योंकि मुझे आउटडोर खेल पसंद था। लेकिन मेरी दुर्बलता के कारण, मैं स्थानीय क्लब स्तर से आगे खेल नहीं खेल सका। मेरे पिता के एक करीबी दोस्त ने उन्हें शूटिंग के लिए मुझे पेश करने के बारे में सोचने के लिए कहा। मेरे पिता मुझे कोच राकेश ठाकुर द्वारा संचालित बल्लभगढ़ [भारत] में 10X शूटिंग अकादमी में ले गए। अगर वह नहीं होते, तो मैं खेल में उत्कृष्ट नहीं होता। मैं अपनी सफलता का श्रेय उन्हें देता हूं।”

मनीष नरवाल पुरस्कार
साल 2020 में नरवाल को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसे आधिकारिक तौर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। अर्जुन पुरस्कार भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है। यह युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
मनीष नरवाल पदक
2020 ग्रीष्मकालीन पैरालिंपिक के शूटिंग में भारत टीम का प्रतिनिधित्व किया और उन्होंने मिश्रित P4 – 50 मीटर पिस्टल SH1 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।
खेल करियर और पदक – Manish Narwal Sports Career Medals
वर्ष | खेल | परिणाम |
2018 | एशियन पैरा गेम्स | गोल्ड |
2021 | वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स चैपिंयनशिप | गोल्ड |
2021 | टोक्यो पैरालम्पिक 2020 | गोल्ड |
FAQs
Q: मनीष नरवाल कितने साल के हैं?
Ans: 19 वर्ष
Q: कौन हैं मनीष नरवाल?
Ans: मनीष नरवाल पैरा पिस्टल शूटर हैं।
Q: क्या मनीष नरवाल की शादी हो चुकी है?
Ans: अविवाहित
Q: मनीष नरवाल के पिता कौन हैं?
Ans: दिलबाग सिंह
Q: मनीष नरवाल कहाँ का है?
Ans: फरीदाबाद, हरयाणा।
यह भी पढ़े:–
- मनु भाकर का जीवन परिचय | Manu Bhaker Shooter Biography in Hindi
- पैरालंपिक: F64 Category में गोल्ड जीतने वाले सुमित अंतिल का जीवन परिचय
- बजरंग पूनिया का जीवन परिचय