Manjeet Raider Biography: Profile, Age, Wife, Height, Stats in Hindi | मंजीत रेडर का जीवन परिचय

Manjeet Raider Biography – Profile, Age, Auction, Height, Wife, PKL matches, Pro Kabaddi stats, Position, Total Super Raids, Total tackles, Manjeet Dahiya Wife, jersey number, Latest Update in Hindi [मंजीत रेडर जीवन परिचय, किससे संबंधित है, कौन है, ताज़ा खबर, प्रो कबड्डी, पत्नी, शादी] (PKL Season 9, Haryana Steelers, engagement, family, wife, Marriage)

मंजीत रेडर (Manjeet Raider)

Manjeet Raider: मंजीत रेडर एक भारतीय युवा पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी हैं जिन्होंने प्रो कबड्डी लीग सीजन 6 में पटना पाइरेट्स के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी और अब प्रो कबड्डी लीग के 9वें सीजन में हरियाणा स्टीलर्स के लिए खेल रहे हैं। मंजीत एक रेडर होने के साथ-साथ एक अच्छे डिफेंडर भी हैं।

QUESTION ( प्रश्न )ANSWER ( उत्तर )
पूरा नाममंजीत दहिया
उपनाममंजीत
राष्ट्रीयताभारतीय
जन्मदिन30 अक्टूबर 1996
गृहनगरसोऩीपत, हरयाणा
गाँवखरखौदा
उम्र26 साल (2022)
लंबाई186 सेमी (6.1 फुट)
वजनकिलो
खेलकबड्डी
जातिजाट
कारटाटा हैरियर
Manjeet Raider
Manjeet Dahiya
Manjeet Dahiya

मंजीत का जीवन परिचय (Manjeet Raider Biography)

Manjeet Raider Biography: कबड्डी खिलाड़ी मंजीत एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनका जन्म 30 अक्टूबर 1996 को हरियाणा के सोऩीपत जिले के खरखौदा नामक स्थान पर हुआ था। उनके परिवार में शुरू से ही खेलों के लिए सकारात्मक ऊर्जा थी। क्योंक़ि उनके दादाजी, चाचाजी और पिताजी सभी अपने समय में कुश्ती के खिलाडी रहे हैं।

उन्होंने 12वीं क्लास से कबड्डी खेलना शुरू किया था। इससे पहले वह कुश्ती करते थे। मंजीत को बचपन से ही कुश्ती का बहुत शौक है। मंजीत आर्मी में नौकरी करते हैं, जो उन्हें उनके खेल के कारण ही मिली है। वो सर्विस टीम का भी हिस्सा हैं। जहाँ अर्जुन देशवल और नवीन कुमार भी उनके साथ खेलते हैं।

ध्यान देने वाली बात ये है कि कई जगह उनको दिल्ली से बताया गया है। लेकिन मंजीत ने अपने सोशल मीडिया पर साफ-साफ लिखा गया है कि वो हरियाणा, सोनीपत के खरखौदा से हैं।

Manjeet Haryana Steelers
Manjeet Haryana Steelers

मंजीत दहिया वाइफ (Manjeet Dahiya Wife)

Manjeet Dahiya Wife: मंजीत दहिया वाइफ की बात करें तो उनकी उम्र अभी सिर्फ 26 साल है और वो अपने कबड्डी करियर पर ध्यान दे रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने अभी शादी नहीं हुई है।

मंजीत कबड्डी करियर (Manjeet Kabaddi Career)

मंजीत ने 2017 इंटरनेशनल इनविटेशन टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता है, इसके अलावा मंजीत 2018 में फेडरेशन कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 65वें और 66वें सीनियर नेशनल टूर्नामेंट में सर्विस टीम का भी प्रतिनिधित्व किया।

मंजीत प्रो कबड्डी करियर (Manjeet Pro Kabaddi Career)

Manjeet Pro Kabaddi Career: मंजीत (Manjeet Raider) ने प्रो कबड्डी लीग में सीजन 6 से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मंजीत अच्छे प्रदर्शन के बावजूद एक बार भी रिटेन नहीं किए गए हैं और प्रत्येक सीजन में वो नई टीम के साथ दिखाई दिए हैं। इस बार वो हरियाणा स्टीलर्स की टीम में खेलते दिखाई देगें।

डेब्यू टीमपटना पाइरेट्स
डेब्यू सीजनप्रो कबड्डी लीग सीजन 6
जर्सी संख्या3
स्थितिरेडर
टीमहरियाणा स्टीलर्स 2022 से वर्तमान
तमिल थलाइवास 2021-2022
पुनेरी पलटन 2019-2021
पटना पाइरेट्स 2018-2019
Manjeet Pro Kabaddi Career

सीजन 6 में पटना पाइरेट्स ने मंजीत को पहली बार प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स ने अपने मुख्य रेडर प्रदीप नरवाल के एक सपोर्ट रेडर के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था और मंजीत ने अपने पहले ही मैच में 8 अंक का स्कोर किया था, जो प्रदीप नरवाल से सिर्फ 3 पॉइंट कम था।

यही नहीं मंजीत एक रेडर होने के साथ-साथ एक अच्छे डिफेंडर भी हैं। मंजीत ने अपने पहले ही सीजन में 22 मुकाबले खेले और 102 अंक स्कोर किए। जिसमें 87 रेड और 15 टेकल अंक थे।

सीजन 7 की बात करें तो अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मंजीत को पटना टीम ने रिटेन नहीं किया जिसका फायदा उठाते हुए पुनेरी पलटन ने ऑक्शन में मंजीत (Manjeet Raider) को खरीद लिया। इस सीजन में मंजीत ने पहले से भी बेहतर प्रदर्शन किया और 22 मुकाबलों में 151 अंक स्कोर किए। जिसमें 123 रेड और 28 टेकल अंक थे। जिसमें 3 सुपर 10 व 2 सुपर रेड के साथ-साथ 1 सुपर टेकल भी शामिल है।

सीजन 8 में मंजीत तमिल थलाइवास की टीम में चले गए। यहाँ भी उनका बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहा। मंजीत ने सीजन 8 में कुल 20 मुकाबले खेले और 167 अंक स्कोर किए। जिसमें 159 रेड और 08 टेकल अंक थे। जिसमें 6 सुपर 10 व 5 सुपर रेड भी शामिल है।

सीजन 9 में मंजीत (Manjeet Raider) को हरियाणा स्टीलर्स ने मुख्य रेडर के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है। प्रो कबड्डी में मंजीत के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उनके प्रदर्शन में एक निरंतरता है और सीजन दर सीजन उन्होंने पहले से ज्यादा अंक स्कोर किए हैं। अब देखते हैं कि मंजीत हरियाणा के लिए अपने प्रदर्शन को दोहरा पते हैं या नहीं।

Manjeet Dahiya Pro Kabaddi Career Stats

क्लब टीम
(CLUB TEAM)
सीजन
(SEASON)
कुल मैच
(TOTAL MATCH)
रैड अंक
(RAID POINTS)
टैकल अंक
(TACKLE POINTS)
कुल अंक
(TOTAL POINTS)
पटना पाइरेट्स
(Patna Pirates)
सीजन 6 (2018)228715102
पुनेरी पलटन
(Puneri Paltan)
सीजन 7
(2019)
2212328151
तमिल थलाइवास
(Tamil Thalaivas)
सीजन 8
(2021-22)
2015908167
हरियाणा स्टीलर्स
(Haryana Steelers)
सीजन 9
(2022)
Update SoonUpdate SoonUpdate SoonUpdate Soon
Total6436951420
Manjeet Pro Kabaddi Career Stats

Manjeet Dahiya Raid Statistics

सीजन
(SEASON)
कुल मैच
(TOTAL MATCH)
रैड अंक
(RAID POINTS)
औसत रैड अंक
(AVG RAID POINTS)
सुपर रैड (SUPER RAIDS)सुपर 10S (SUPER 10S)
6 (2018)228703.950302
7 (2019)2212305.590203
8 (2021-22)2015907.950506
9 (2022)Update SoonUpdate SoonUpdate SoonUpdate SoonUpdate Soon
Total6436905.771011
Manjeet Pro Kabaddi Raid Statistics

मंजीत पीकेएल ऑक्शन (Manjeet PKL Auction)

Manjeet PKL Auction: मंजीत (Manjeet Raider) ने प्रो कबड्डी लीग सीजन 6 में पटना पाइरेट्स टीम के साथ अपना डेब्यू किया था। पटना ने 20.40 लाख की बोली के साथ उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद क्रमशः पुणेरी पलटन और तमिल थलाइवास के लिए खेले और अब सीजन 9 में मंजीत हरियाणा स्टीलर्स (Manjeet Haryana Steelers) के लिए खेलते नजर आने वाले है।

PRO KABADDI AUCTIONTeamPriceStatus
Pro Kabaddi Season 9हरियाणा स्टीलर्स80.00 लाखSOLD
Pro Kabaddi Season 8तमिल थलाइवास92.00 लाखSOLD
Pro Kabaddi Season 7पुणेरी पलटन63.00 लाखSOLD
Pro Kabaddi Season 6पटना पाइरेट्स20.40 लाखSOLD
Manjeet PKL Auction

मंजीत के रिकॉर्ड (Some lesser known facts about Manjeet)

  • मंजीत सीजन 9 में हरियाणा स्टीलर्स के सबसे महँगे खिलाड़ी हैं।
  • वो लगातार चौथी बार प्रो कबड्डी लीग में नई टीम का बने हैं।
  • मंजीत इंडियन आर्मी में नौकरी करते हैं।
Manjeet in Army Dress
Manjeet in Army Dress

मंजीत रेडर फोटो (Manjeet Raider Photos)

Manjeet Patna Pirates
Manjeet Patna Pirates
Manjeet
Manjeet
Manjeet Raider
Manjeet Raider
मंजीत रेडर अपनी माताजी के साथ
मंजीत रेडर अपनी माताजी के साथ
मंजीत रेडर अपने पिताजी के साथ
मंजीत रेडर अपने पिताजी के साथ (Image: Instagram)

मंजीत रेडर (Manjeet Raider)

Manjeet Raider

निष्कर्ष

मंजीत रेडर उर्फ मंजीत दहिया की जीवनी कबड्डी के लिए उनकी कड़ी मेहनत के अभ्यास के बारे में है। हमें उम्मीद है कि आपको मंजीत के बारे में यह जानकारी पसंद आई होगी, कृपया इसे तुरंत सभी कबड्डी प्रशंसकों के साथ साझा करें। धन्यवाद…

FAQs:

प्रश्न: मंजीत रेडर कौन है?

उत्तर: मंजीत रेडर एक भारतीय युवा पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी हैं और प्रो कबड्डी लीग के 9वें सीजन में हरियाणा स्टीलर्स के लिए खेल रहे हैं।

प्रश्न: मंजीत हरियाणा स्टीलर्स की हाइट कितनी है?

उत्तर: मंजीत हरियाणा स्टीलर्स की हाइट लगभग 186 सेमी (6.1 फुट) है।

प्रश्न: मंजीत रेडर कबड्डी खिलाड़ी किस टीम में हैं।

उत्तर: मंजीत रेडर कबड्डी खिलाड़ी प्रो कबड्डी लीग के 9वें सीजन में हरियाणा स्टीलर्स के लिए खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें –

Aashish Kumar

Hello friends My self Aashish Kumar. I'm founder of JatSports.com

Leave a Reply