मनप्रीत सिंह का जीवन परिचय | Manpreet Singh Biography in Hindi

मनप्रीत सिंह, भारतीय हॉकी खिलाड़ी, जीवनी, पत्नी, फैमिली, जन्म, शिक्षा, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड 2021 [ Indian hockey team captain, Birth, Age, Family, Education, Latest News, Manpreet Singh wife name, Manpreet Singh biography Hindi ]

युवा जोश और नेतृत्व करने की क्षमता के सही मिश्रण से एक नाम सामने आता है और ये है भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह पवार का। मनप्रीत एक भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं और मई 2017 से भारत की पुरुष राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीम के कप्तान हैं और हाफबैक के रूप में खेलते हैं। मनप्रीत के नेतृत्व में भारतीय हॉकी ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।

टोक्यो 2020 ओलंपिक में, वह भारतीय राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान के रूप में वहां गए थे। इसके अलावा, वह मैरी कॉम के साथ ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान ध्वजवाहक भी थे। टोक्यो 2020 ओलंपिक में उन्होंने देश के लिए कांस्य पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई।

मनप्रीत सिंह जीवन परिचय

नाममनप्रीत सिंह पवार
जन्म26 जून 1992
आयु29 वर्ष
जन्म स्थानमीठापुर जालंधर ( पंजाब )
पेशाफील्ड हॉकी खिलाड़ी
जर्सी नंबर7
ऊंचाई5.7 फीट
वजन69 किलोग्राम
बालों का रंगकाला
आंखों का रंगकाला
कोचबलदेव सिंह , ग्राहम रीड
आइडल ( Idol )परगट सिंह ( पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान )
राष्ट्रीय टीमभारत
खेलने की स्थितिमिडफील्डर ( हाफ बैक )
स्कूलसमिति हाई स्कूल
कॉलेजविनायक मिशन यूनिवर्सिटी
शैक्षणिक योग्यतास्नातक ( ग्रेजुएट )
नौकरीपंजाब पुलिस
पसंदीदा खेलहॉकी
पसंदीदा फिल्‍मचक दे इंडिया
पसंदीदा संगीतकारदिलजीत दोसांझ
रूचिटैटू बनवाना

मनप्रीत सिंह प्रारंभिक जीवन एवं परिवार

मनप्रीत सिंह का जन्म 26 जून 1992 को भारत में पंजाब के जालंधर शहर के गांव मीठापुर में हुआ था। उनके पिता बलजीत सिंह एक साधारण किसान थे, और माता मंजीत कौर एक ग्रहणी हैं। बड़े भाई अमनदीप सिंह और सुखराज सिंह दोनों हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। मनप्रीत अपने बड़े भाइयों और पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान परगट सिंह से बहुत प्रेरित थे।

उन्होनें 9 साल की उम्र से ही हॉकी खेलना शुरू कर दिया था जिसका उनके परिवार ने विरोध भी किया, लेकिन मनप्रीत ने हॉकी खेलना छोड़ा। एक दिन जब मनप्रीत एक हॉकी मैच में 500 रुपये जीतकर आए तो उनकी घरवाले बहुत खुश हुए और कुछ समय बाद उनको हॉकी खेलने की अनुमति भी मिल गई।

पिता का नामबलजीत सिंह
माता का नाममंजीत कौर
भाई का नामअमनदीप सिंह और सुखराज सिंह
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नामनवप्रीत कौर ( इल्ली नजवा सद्दीकी )
बच्चेएक बेटी
शादी की तारीख16 दिसंबर 2020

मनप्रीत सिंह की लव स्टोरी

मनप्रीत और उनकी पत्नी की पहली मुलाकात तब हुए जब मनप्रीत सिंह जोहार कप खेलने के लिए मलेशिया गए थे, तब उनकी पत्नी इल्ली नजवा सद्दीकी ( Illi Najwa Saddique ) दर्शकों के बीच थी और वे मनप्रीत सिंह के साथ सेल्फी लेना चाहती थी, क्योंकि वह उनकी फैन थी।
मनप्रीत सिंह ने उनका फोन नंबर ले लिया और संपर्क में रहने लगे।

कुछ सालों बाद दोनों ने फरवरी 2014 में सगाई कर ली और 16 दिसंबर 2020 को विवाह कर लिया। अब दोनों की एक बेटी भी है। इल्ली नजवा सद्दीकी पाकिस्तान मूल की मलेशिया निवासी है। अब उन्होंने अपना नाम बदलकर नवप्रीत कौर कर लिया है।

मनप्रीत सिंह शिक्षा एवं ट्रेनिंग

मनप्रीत ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा समिति हाई स्कूल जालंधर से पूरी की है, और स्नातक की पढ़ाई विनायक मिशन यूनिवर्सिटी पंजाब से ही पूरी की। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने हॉकी खेलना भी जारी रखा। साल 2005 में मनप्रीत ने सुरजीत हॉकी अकादमी जालंधर में अपना प्रशिक्षण शुरू किया और यहीं से उनकी देश का सबसे बेहतरीन मिडफील्डर बनने की यात्रा शुरू हो गई।

स्कूलसमिति हाई स्कूल
कॉलेजविनायक मिशन यूनिवर्सिटी
शैक्षणिक योग्यतास्नातक ( ग्रेजुएट )
हॉकी एकडमीसुरजीत हॉकी एकडमी

मनप्रीत सिंह हॉकी कैरियर

मनप्रीत सिंह पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान पद्म श्री परगट सिंह से प्रेरित थे, जो उनके गाँव मीठापुर के ही रहने वाले हैं। 2002 के आसपास, उन्होंने 9 साल की उम्र में नियमित रूप से हॉकी खेलना शुरू किया। 2005 में, उन्होंने भारत की सबसे बेहतरीन हॉकी अकादमियों में से एक जालंधर की सुरजीत हॉकी अकादमी में दाखिला लिया।

2011 में, उन्होंने महज 19 साल की उम्र में भारतीय जूनियर टीम का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया। वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो और डेविड बेकहम के भी प्रशंसक हैं, और उनकी तरह ही मनप्रीत भी जर्सी नंबर 7 पहनते हैं। 2013 में उन्हें पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप के लिए भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कप्तान के रूप में चुना गया।

इसके बाद 2013 में ही भारतीय टीम ने उनके नेतृत्व में सुल्तान जोहोर कप के फाइनल में मलेशिया को 3-0 से हराकर अंतिम स्वर्ण पदक भी जीता था, जहां मनप्रीत ने भी एक गोल किया था। 2014 में, उन्हें एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा जूनियर प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया था।

2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में आयोजित एशियाई खेलों में, वह भारत की पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा थे जिसने फाइनल में कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। 2016 में लंदन में पुरुषों की हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में, भारत ने रजत पदक जीता, जहां भारत ने 38 साल बाद फाइनल में जगह बनाई थी। 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में, उन्हें भारतीय टीम में नामित किया गया था, जहां भारत क्वार्टर फाइनल तक पहुँचने में सफल रहा था।

अजलान शाह कप के दौरान पिता की मृत्यु

6 अप्रैल 2016 जापान बनाम भारत के उद्घाटन मैच से कुछ घंटे पहले उन्हें अपने पिता की अचानक मृत्यु की खबर मिली, जिस कारण उन्हें 7 अप्रैल 2016 को अपने पिता का मृत्यु अनुष्ठान करने के लिए भारत वापस आना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में हुए एकमात्र मैच में भारत 5-1 से हार गया।

भारत में काम समाप्त होने के बाद उनकी माँ ने उन्हें देश के गौरव के लिए वापस जाकर खेलने को कहा। वह 10 अप्रैल 2016 को टीम में शामिल होने वापस आ गए, और भारत ने उस टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल किया।

टोक्यो ओलंपिक 2020

2021 में आयोजित टोक्यो ओलंपिक में, मनप्रीत सिंह ने भारतीय पुरुष टीम को कांस्य पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई। ग्रुप चरण के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया से 1-7 से हारने के बाद, भारत ने उनके नेतृत्व में स्पेन, अर्जेंटीना और जापान को लगातार मैचों में हराते हुए उल्लेखनीय वापसी की।

उन्होंने क्वार्टर फ़ाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को 3 – 1 से हराया, लेकिन सेमीफाइनल में तत्कालीन विश्व नंबर 1 और बाद में स्वर्ण पदक विजेता बेल्जियम से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। यह 1980 के बाद से ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम का पहला पोडियम फिनिश था।

मनप्रीत सिंह पदक एवं उपलब्धियां

वर्षप्रतियोगिताआयोजित स्थानपदक
2020टोक्‍यो ओलंपिकटोक्‍यो, जापानकांस्य पदक
2019FIH मेन्स सीरीज़भुवनेश्वर, ओडिशास्वर्ण पदक
2018एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफीमस्कट, ओमानस्वर्ण पदक
2018एशियाई खेलजकार्ताकांस्य पदक
2018चैंपियंस ट्रॉफीब्रेडा, नीदरलैंडरजत पदक
2017हॉकी वर्ल्ड लीगभुवनेश्वर, उड़ीसाकांस्य पदक
2017एशिया कपढाका, बांग्लादेशस्वर्ण पदक
2016हॉकी चैंपियंस ट्रॉफीलंदन, ग्रेट ब्रिटेनरजत पदक
2015सुल्तान अजलान शाह कपइपोह, मलेशियाकांस्य पदक
2014एशियन खेलइंचिओनस्वर्ण पदक
2014राष्ट्रमंडल खेलग्लास्गोरजत पदक
2013एशिया कपइपोह, मलेशियारजत पदक
2013सुल्तान जोहोर कपजोहोर, मलेशियास्वर्ण पदक
2012सुल्तान जोहोर कपजोहोर, मलेशियारजत पदक
2011एशियाई चैंपियंस ट्रॉफीऑर्डोस सिटी, चीनस्वर्ण पदक

मनप्रीत सिंह सम्मान एवं पुरस्कार

  • वर्ष 2014 में एशिया हॉकी फेडरेशन द्वारा जूनियर प्‍लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार।
  • वर्ष 2015 एशियाई हॉकी संघ द्वारा सर्वश्रेष्‍ठ खिलाडी पुरस्‍कार
  • वर्ष 2018 में अर्जुन पुरस्कार
  • वर्ष 2019 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया ध्रुव बत्रा पुरस्कार
  • वर्ष 2019 राज्य पुरस्कार (महाराजा पुरस्कार )
  • वर्ष 2019 FIH प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड
  • वर्ष 2021 मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान।

मनप्रीत सिंह फोटो गैलरी

मनप्रीत सिंह अपनी पत्नी के साथ।
मनप्रीत सिंह अपनी पत्नी के साथ।
मनप्रीत सिंह मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्न पुरस्कार लेते हुए ।
मनप्रीत सिंह मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्न पुरस्कार लेते हुए ।
मनप्रीत सिंह अपनी माताजी के साथ
मनप्रीत सिंह अपनी माताजी के साथ
मनप्रीत सिंह
मनप्रीत सिंह

FAQs

Q: मनप्रीत सिंह कौन है ?

Ans: मनप्रीत एक भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं और मई 2017 से भारत की पुरुष राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीम के कप्तान हैं और हाफबैक के रूप में खेलते हैं।

Q: मनप्रीत सिंह भारतीय टीम के कप्तान कब बने ?

Ans: मनप्रीत सिंह मई 2017 में भारत की पुरुष राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीम के कप्तान बने।

Q: भारतीय हॉकी टीम का कप्तान कौन है ?

Ans: मनप्रीत सिंह

Q: मनप्रीत सिंह की आयु कितनी है ?

Ans: 29 साल

Q: मनप्रीत सिंह की पत्‍नी का क्या नाम है ?

Ans: नवप्रीत कौर ( इल्ली नजवा सद्दीकी ) वह पाकिस्तान मूल की मलेशियन नागरिक हैं।

यह भी पढ़ें –

Aashish Kumar

Hello friends My self Aashish Kumar. I'm founder of JatSports.com

Leave a Reply