मोहित गोयत का जीवन परिचय | Mohit Goyat Kabaddi Biography in Hindi

(Kabaddi Player) Mohit Goyat Biography: Profile, Age, Lifestyle, Wife and More in Hindi, Puneri Paltan, Pro Kabaddi League, Mohit Kabaddi Player, Mohit Goyat Kabaddi Player, Mohit Goyat Age, Mohit Goyat Kabaddi Player Age, Mohit Goyat Village, Mohit Haryana Kabaddi Player, [मोहित गोयत (कबड्डी खिलाड़ी) विकी, आयु, ऊंचाई, वजन, जीवनी, परिवार, करियर, कास्ट, रिकॉर्ड, नेट वर्थ, प्रो कबड्डी लीग, कोच, शिक्षा]

मोहित गोयत परिचय (About Mohit Goyat Kabaddi)

आपने जीवन में कभी न कभी कबड्डी का खेल जरूर देखा होगा। कबड्डी का नाम लेते ही मन में धूल भरे मैदान और उन पर खेलने वाले खिलाड़ियों का ख्याल आता है। लेकिन तेजी से बदलते समय के साथ इस खेल का स्वरूप भी बदल गया है। कहा जा सकता है कि पिछले कुछ सालों में इस खेल में काफी कुछ बदला है खासकर प्रो कबड्डी लीग आने के बाद।

अब खेल के मैदान में चमकदार जर्सी पहने खिलाड़ी और हस्तियां आंखों के सामने घूमते हैं। गौरतलब है कि इस लीग की शुरुआत आईपीएल की तर्ज पर 2014 में की गई थी। अब इस लीग में 12 टीमें हो गई हैं। खेल पर भी काफी पैसा खर्च किया गया है।

इस लीग की वजह से इस खेल में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी आ रहे हैं, जिनका व्यक्तित्व किसी सिल्वर स्क्रीन के हीरो से कम नहीं है। उन्हीं खिलाड़ियों में से एक नाम मोहित गोयत का भी है, जिनके कबड्डी करियर के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन उनके खेल को देखकर कहा जा सकता है कि वह अपने करियर में काफी आगे जाने वाले हैं।

नाममोहित गोयत
उपनाममोहित
जन्म तिथि19 जनवरी 2000
जन्म स्थानभैनी कुंगड़, भिवानी
होम्टाउनभिवानी, हरयाणा
उम्र22 साल ( 2022 में )
लंबाई (Height)5 फीट 10 इंच
वजन (weight)70 किलोग्राम
शैलीहरफनमौला ( All Rounder )
पेशाभारतीय कबड्डी खिलाड़ी
कोचजगबीर सिहाग, अनूप कुमार
कबड्डी टीमपुनेरी पलटन
राष्ट्रीयताभारतीय
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
About Mohit Goyat Kabaddi
Mohit Goyat Kabaddi
Mohit Goyat Kabaddi

मोहित गोयत प्रारम्भिक जीवन (Mohit Goyat Biography)

Mohit Goyat Biography: मोहित का जन्म 19 जनवरी 2000 को गाँव भैनी कुंगड़ जिला भिवानी, हरयाना में हुआ था। आपको बताते चलें दबंग दिल्ली के रैडर नवीन कुमार भी इसी गाँव से हैं। मोहित ने 11 साल की उम्र में कबड्डी खेलना शुरू किया था। शुरुआत में मोहित गाँव में ही खेलते थे लेकिन बाद में वह कबड्डी कोच जगबीर सिहाग के साथ जुड़ गए और अपने हुनर पर काम किया।

मोहित गोयत कोच अनूप कुमार के साथ
मोहित गोयत कोच अनूप कुमार के साथ

मोहित अपने स्कूल की कबड्डी टीम भैनी स्कूल में खेलते थे और टीम के कप्तान थे। मोहित हैंड टच स्किल्स और चेन के ऊपर से कूदने में सक्षम हैं। मोहित K7 कबड्डी स्टेज अप टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में आए। जिसके बाद कोच अनूप कुमार की प्रो कबड्डी टीम पुनेरी पलटन ने उन्हें 8 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

मोहित गोयत कबड्डी करियर (Mohit Goyat Kabaddi Career)

मोहित गोयत K7 कबड्डी करियर

मोहित भिवानी, हरियाणा में स्थित भैनी स्कूल, कबड्डी अकादमी के लिए खेलते हैं। K7 कबड्डी स्टेज अप में मोहित भैनी स्कूल के कप्तान थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया और 1 मैच में 35 अंक उनका सर्वश्रेष्ठ रहा। उन्होंने टूर्नामेंट में खेले कुल 13 मैचों में 179 अंक बनाए।

मोहित गोयत प्रो कबड्डी करियर (Mohit Goyat Pro Kabaddi Career)

Mohit Goyat Pro Kabaddi Career: मोहित एक भारतीय पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी हैं जो रेडर/आलराउंडर के रूप में खेलते हैं। मोहित ने सीजन 8 में प्रो कबड्डी लीग में कोच अनूप कुमार की टीम पुनेरी पलटन की ओर से पदार्पण किया और प्रो कबड्डी के अपने पहले ही सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अब तक खेले 21 मैच में कुल 187 अंक प्राप्त किए हैं। उनके नाम 8 सुपर 10 के साथ कुल 159 रेड अंक और 1 हाई 5 के साथ कुल 28 टैकल अंक भी हैं।

Mohit Goyat
Mohit Goyat

Overall Career

कुल मैच21
कुल अंक187
प्रति मैच रेड अंक7.57
प्रति मैच टैकल अंक1.33
Mohit Goyat Kabaddi Stats

Attacking

कुल रेड305
सफल रेड %45%
सुपर रेड2
सुपर 10s8
कुल रेड अंक159
औसत रेड अंक/मैच7.57
Mohit Goyat Kabaddi Stats

Defensive

सुपर टैकल3
हाई 5s1
कुल टैकल अंक28
औसत टैकल अंक/मैच1.33
कुल टैकल47
सफल टैकल %53%
Mohit Goyat Kabaddi Stats (Pro Kabaddi)
Mohit Goyat Kabaddi Stats
Mohit Goyat Kabaddi Stats

मोहित गोयत पीकेएल नीलामी (Mohit Goyat PKL Auction)

मोहित गोयत की पीकेएल नीलामी की बात करें तो उन्हें सीजन 8 में पुणेरी पलटन ने NYP (New Young Player) केटेगरी में 08.00 लाख रुपये में साइन किया गया था और रही बात सीजन 9 की तो उन्हें उनकी टीम द्वारा 20.00 लाख की राशि के साथ रिटेन किया गया है।

टूर्नामेंटटीमकीमतस्थिति
प्रो कबड्डी सीज़न 8पुनेरी पलटन8.00 लाखSOLD
प्रो कबड्डी सीज़न 9पुनेरी पलटन20.00 लाखRetained
Mohit Goyat PKL Auction

मोहित गोयत सिग्नेचर मूव (Mohit Goyat Kabaddi Signature Move)

Mohit Goyat Kabaddi: मैट पर उनका सिग्नेचर मूव रनिंग हैंड टच है, लेकिन मोहित फ्रॉग जंप में भी महारत रखते हैं। रनिंग हैंड टच में रेडर तेजी से मूवमेंट के साथ डिफेंडर की ओर पहुंचता है और सेफ जोन में पहुंचने से पहले हाथ से दूसरे खिलाड़ी के शरीर को जल्दबाजी में छूने के लिए दौड़ता है।

Mohit Goyat in Action
Mohit Goyat in Action

मोहित गोयत सोशल मीडिया | Mohit Goyat Social Media

Mohit Goyat Instagram

Mohit Goyat Instagram
FacebookNot available
TwitterNot available
Instagrammohit_goyat_08
WikipediaNot available
Mohit Goyat Social Media

मोहित गोयत पत्नी (Mohit Goyat Wife)

Mohit Goyat Wife: मोहित की पत्नी की बात करें तो वो अभी सिर्फ 22 साल के हैं और अभी उनका पूरा ध्यान अपने कबड्डी करियर पर है। उनकी अभी शादी नहीं हुई है और न ही ऐसी कोई खबर है। उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

निष्कर्ष

हरयाणा हमेशा से नवोदित खिलाड़ियों का केंद्र रहा है और मोहित गोयत भी उस सागर के मोती हैं। हमें विश्वास है कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमारी भारतीय टीम का भी प्रतिनिधित्व करेंगें और देश का नाम रौशन करेंगें। यदि आपके पास एथलीट मोहित गोयत के बारे में कुछ और महत्वपूर्ण विवरण हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, हम जल्द ही अपडेट करेंगें।

FAQs

Q: मोहित गोयत कौन है ?

Ans: मोहित गोयत भारतीय कबड्डी खिलाड़ी हैं और वर्तमान में प्रो कबड्डी लीग में पुनेरी पलटन टीम की ओर से खेलते हैं।

Q: मोहित गोयत के गांव का क्या नाम है ?

Ans: मोहित गोयत के गाँव का नाम भैनी कुंगर, जिला भिवानी, हरयाना है।

Q: मोहित गोयत का जन्म कब हुआ ?

Ans: मोहित गोयत का नाम 19 जनवरी 2000 को हुआ था।

Q: मोहित गोयत किस टीम की ओर से खेलते हैं ?

Ans: मोहित गोयत प्रो कबड्डी लीग में पुनेरी पलटन टीम की ओर से खेलते हैं।

Q: मोहित गोयत के कोच का क्या नाम है ?

Ans: मोहित गोयत के कोच का नाम जगबीर सिहाग है।

यह भी पढ़ें –

Aashish Kumar

Hello friends My self Aashish Kumar. I'm founder of JatSports.com

Leave a Reply