PKL 2022 का 93वां मुकाबला इतिहास में दर्ज हो गया। क्योंकि इस मुकाबले में (Record Breaker) प्रदीप नरवाल (Pardeep Narwal) ने प्रो कबड्डी में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। प्रदीप ने गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) के खिलाफ खेलते हुए 1500 अंको का आंकड़ा पार कर लिया।

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में प्रदीप यह मुकाम हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि प्रदीप अपना सुपर 10 पूरा नहीं कर सके। लेकिन उनकी टीम यूपी योद्धा (UP Yoddhas) मुकाबले में 35-31 से जीत दर्ज करने में सफल रही।
PKL 2022 में कैसा रहा है प्रदीप नरवाल का प्रदर्शन?
प्रदीप नरवाल ने PKL 2022 में अब तक 16 मुकाबले खेले हैं और कुल 156 अंक हासिल किए है। वो PKL 2022 में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में छटे नंबर पर काबिज हैं। साथी खिलाड़ी सुरेंद्र गिल को चोट लगने के बाद यूपी की रेडिंग डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी प्रदीप के कंधो पर है और वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं।
PKL में उनके पूरे करियर की बात करें तो प्रदीप नरवाल ने अब तक 147 मुकाबले खेले हैं और कुल 1504 अंकों के साथ वो PKL के लीड़ स्कोरर हैं। प्रदीप के बाद दूसरे स्थान पर बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह का नाम है और मनिंदर सिंह प्रदीप से 337 अंक पीछे चल रहे हैं।