PKL Season 9: Bengal Warriors Season 9: Team, Auction, Owner, Captain, Players, Full Squad 2022, Coach, Retained Players, Website & More in Hindi (पीकेएल सीजन 9: बंगाल वारियर्स सीजन 9: टीम, नीलामी, मालिक, कप्तान, खिलाड़ी, फूल स्क्वाड 2022, कोच, रिटेन किए गए खिलाड़ी, वेबसाइट और भी बहुत कुछ हिंदी में)
बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors)
बंगाल वॉरियर्स एक पेशेवर कबड्डी टीम है, जो प्रो कबड्डी लीग में खेेलती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें प्रो कबड्डी लीग एक पेशेवर भारतीय कबड्डी लीग है। बंगाल वॉरियर्स टीम का नामकरण पश्चिम बंगाल राज्य के नाम पर किया गया है। टीम बंगाल वॉरियर्स की स्थापना 2014 में प्रो कबड्डी लीग की स्थापना के साथ ही की गई थी।
बंगाल वॉरियर्स की टीम प्रसिद्ध स्टेडियम नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम को अपने घरेलू मैदान के तौर पर प्रयोग करती है। इस स्टेडियम में लगभग 12000 लोगों के बैठने की क्षमता है।
पूरा नाम | बंगाल वॉरियर्स |
आधिकारिक लोगो (Official Logo) | ![]() |
स्थापित | 2014 |
घरेलू मैदान | नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम, कोलकाता |
वेबसाइट (Website) | www.bengalwarriors.com |
टीम का मालिक | Birthright Games & Entertainment, अक्षय कुमार |
प्रमुख खिलाड़ी | मनिंदर सिंह |

बंगाल वॉरियर्स फूल स्क्वाड 2022 (Bengal Warriors Full Squad 2022)
बंगाल वॉरियर्स ने अपने स्क्वाड में कुल 22 खिलाड़ियों को शामिल किया है। जिनमें 7 रेडर, 8 डिफेंडर और 7 आल राउंडर शामिल हैं। बंगाल ने अपने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि 4 खिलाड़ी NYP (New Young Player) हैं और 15 खिलाड़ियों को ऑक्शन (PKL Auction) में खरीदा है। जिनमें सबसे बड़ा नाम आल-राउंडर दीपक निवास हुड्डा का है। बंगाल ने उनको 43 लाख रुपए में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है।
क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | पोजीशन | नीलामी |
---|---|---|---|
रेडर (Raiders) | ![]() | ||
1 | मनिंदर सिंह | रेडर | रिटेन |
2 | आकाश पिकलमुंडे | रेडर | रिटेन |
3 | श्रीकान्त जाधव | रेडर | 26 लाख |
4 | असलम थाम्बी | रेडर | 10 लाख |
5 | आर गुहान | रेडर | NYP |
6 | सुयोग गायकर | रेडर | NYP |
7 | प्रशांत कुमार | रेडर | NYP |
डिफेंडर (Defenders) | ![]() | ||
1 | शुभम शिंदे | डिफेंडर | 20.30 लाख |
2 | गिरीश एर्नाक | डिफेंडर | 20 लाख |
3 | शक्तिवेल आर | डिफेंडर | 12.20 लाख |
4 | परवीन सतपाल | डिफेंडर | 10 लाख |
5 | सुलेमान पहलवानी | डिफेंडर | 10 लाख |
6 | अमित श्योराण | डिफेंडर | 10 लाख |
7 | सुरेंद्र नाडा | डिफेंडर | 10 लाख |
8 | भाऊसाहेब गार्जे | डिफेंडर | NYP |
आल-राउंडर (All-Rounders) | ![]() | ||
1 | मनोज गौड़ा | आल राउंडर | रिटेन |
2 | दीपक निवास हुड्डा | आल राउंडर | 43 लाख |
3 | अजिंक्य काप्रे | आल राउंडर | 26 लाख |
4 | बालाजी डी | आल राउंडर | 20.60 लाख |
5 | रोहित | आल राउंडर | 20 लाख |
6 | आशीष सांगवान | आल राउंडर | 10 लाख |
7 | विनोद कुमार | आल राउंडर | 10 लाख |

बंगाल वॉरियर्स कोच (Bengal Warriors Coach)
Bengal Warriors Head Coach: बंगाल वॉरियर्स की टीम ने सीजन 9 के लिए अपना प्रमुख कोच और सहायक कोच बदल दिया है। उन्होंने के. भास्करन (K Bhaskaran) को प्रमुख कोच के रूप में नियुक्त किया है। जो प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन में जयपुर पिंक पैन्थर के कोच थे और उनकी कोचिंग के दौराऩ जयपुर पिंक पैन्थर की टीम चैम्पियन बनी थी। तो वो एक अनुभवी कोच हैं।
भास्करन भारत के लिए भी खेल चुके हैं। यही नहीं भास्करन, मनिंदर सिंह के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। मनिंदर लीग के पहले सीजन में जयपुर में थे और भास्करन उनके कोच थे। तो ऐसी उम्मीद लगाई जा सकती है कि भास्करन और मनिंदर का एक अच्छा गठजोड़ होने वाला है।
सहायक कोच प्रशांत सुर्वे: प्रशांत सुर्वे (Prashant Surve) की बात करें तो वो भारतीय कबड्डी टीम के लिए खेल चुकें हैं और भारत टीम के सीनियर कबड्डी खिलाड़ी रह चुके हैं। यही नहीं उन्हे कोचिंग का भी अनुभव है।
प्रमुख कोच | के भास्करन |
सहायक कोच | प्रशांत सुर्वे |
बंगाल वॉरियर्स रिटेन प्लेयर्स 2022 (Bengal Warriors Retained Players 2022)
प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 में नौवें स्थान पर समाप्त करने के बाद सीजन 9 के लिए बंगाल वॉरियर्स ने अपनी टीम को नए सिरे से बनाने की कोशिश की है। उन्होंने अपनी पिछले सीजन की टीम से सिर्फ तीन खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है। जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं:
खिलाड़ी का नाम | एक्शन |
---|---|
मनिंदर सिंह | रिटेन |
आकाश पिकलमुंडे | रिटेन |
मनोज गौड़ा | रिटेन |
बंगाल वॉरियर्स रिलीज प्लेयर्स 2022 (Bengal Warriors Released Players 2022)
प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 में खराब प्रदर्शन के बाद बंगाल वॉरियर्स ने अपनी टीम को आए सिरे से बनाने की कशिश की है, और इसी कोशिश में उन्होंने सिर्फ तीन खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी सब को रिलीज कर दिया है। जिसमें ऋषंक देवदिगा, सुकेश हेगड़े, विशाल माने, अबोजर मिघानी, रण सिंह और मोहम्मद नबीबख्श जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। नीचे आप पूरी लिस्ट देख सकते हैं जो कुछ इस प्रकार है:
क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | एक्शन |
---|---|---|
1 | ऋषंक देवदिगा | रिलीज |
2 | सुकेश हेगड़े | रिलीज |
3 | रवींद्र कुमावत | रिलीज |
4 | आनंद वी | रिलीज |
5 | विशाल माने | रिलीज |
6 | विजिन थंगदुरै | रिलीज |
7 | अमित नरवाल | रिलीज |
8 | अबोजर मिघानी | रिलीज |
9 | दर्शन जे. | रिलीज |
10 | सचिन विट्ठल | रिलीज |
11 | परवीन सतपाल | रिलीज |
12 | रोहित बने | रिलीज |
13 | रण सिंह | रिलीज |
14 | तपस पाल | रिलीज |
15 | मोहम्मद नबीबख्श | रिलीज |
16 | रोहित | रिलीज |
बंगाल वारियर्स टीम आँकड़े (Bengal Warriors Team Stats)
बंगाल वारियर्स टीम के आँकडों की बात करें तो उसने अभी तक कुल 151 मुकाबलों में शिरकत की है। जिनमें से 65 मुकाबलों में उनको सफलता हाथ लगी है। जबकि 72 मुकाबलों में उन्हे हार का सामना करना पड़ा है और 14 मुकाबले टाई रहे हैं। आपको बता दें कि बंगाल वारियर्स सीजन 7 की चैंपियन भी रही है।
विवरण | Overall | सीजन 8 |
---|---|---|
कुल मैच | 151 | 22 |
जीत | 65 | 09 |
टाई | 14 | 03 |
हार | 72 | 10 |
उच्चतम स्कोर | 51 vs Dabang Delhi | 44 vs Dabang Delhi |
Attack Zone | ||
कुल रैड अंक | 2800 | 477 |
औसत रैड अंक | 18.54 | 21.68 |
सुपर रैड | 86 | 17 |
Defense Zone | ||
कुल टैकल अंक | 1334 | 178 |
औसत टैकल अंक | 8.83 | 8.09 |
सुपर टैकल | 107 | 12 |
बंगाल वॉरियर्स मैच (Bengal Warriors Match)
Bengal Warriors Match: प्रो कबड्डी लीग का सीजन 9 शुक्रवार दिनाँक 07 अक्टूबर 2022 से शुरू होने वाला है। लेकिन बंगाल वॉरियर्स टीम अपना पहला मुकाबला शनिवार 08 अक्टूबर 2022 को खेलेगी। बंगाल की टीम सीजन 9 के अपने पहले मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स के साथ खेलेगी।
यह मुकाबला श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। बंगाल वॉरियर्स टीम (Haryana Steelers Team) के सभी मैच की जानकारी कर लिए आप नीचे दी गई मैच लिस्ट देख सकते हैं।
दिनांक | मैच न. | टीम | टीम | स्टेडियम |
---|---|---|---|---|
08 अक्टूबर 2022 | मैच 6 | ![]() बंगाल वॉरियर्स | ![]() हरियाणा स्टीलर्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
09 अक्टूबर 2022 | मैच 08 | ![]() तेलुगु टाइटन्स | ![]() बंगाल वॉरियर्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
12 अक्टूबर 2022 | मैच 14 | ![]() बेंगलुरु बुल्स | ![]() बंगाल वॉरियर्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
15 अक्टूबर 2022 | मैच 21 | ![]() बंगाल वॉरियर्स | ![]() पटना पाइरेट्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
18 अक्टूबर 2022 | मैच 26 | ![]() बंगाल वॉरियर्स | ![]() जयपुर पिंक पैंथर्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
21 अक्टूबर 2022 | मैच 31 | ![]() पुणेरी पलटन | ![]() बंगाल वॉरियर्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
26 अक्टूबर 2022 | मैच 41 | ![]() दबंग दिल्ली केसी. | ![]() बंगाल वॉरियर्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
29 अक्टूबर 2022 | मैच 47 | ![]() बंगाल वॉरियर्स | ![]() यू मुंबा | श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
02 नवंबर 2022 | मैच 55 | ![]() बंगाल वॉरियर्स | ![]() तमिल थलाइवाज | श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
05 नवंबर 2022 | मैच 59 | ![]() गुजरात जायंट्स | ![]() बंगाल वॉरियर्स | श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
08 नवंबर 2022 | मैच 66 | ![]() बंगाल वॉरियर्स | ![]() यूपी योद्धा | श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
बंगाल वॉरियर्स पॉइंट टेबल (Bengal Warriors Points Table)
बंगाल वॉरियर्स का सीजन दर सीजन प्रदर्शन आप इस तालिका में देख सकते हैं।
पीकेएल सीजन | रैंक | मैच | जीत | हार | टाई | अंक |
---|---|---|---|---|---|---|
सीजन 1 | 7th | 14 | 4 | 9 | 1 | 24 |
सीजन 2 | 6th | 14 | 4 | 9 | 1 | 27 |
सीजन 3 | 4th | 14 | 9 | 5 | 0 | 47 |
सीजन 4 | 8th | 14 | 3 | 9 | 2 | 26 |
सीजन 5 | 1st (ग्रुप B) | 22 | 11 | 5 | 6 | 77 |
सीजन 6 | 2nd (ग्रुप B) | 22 | 12 | 8 | 2 | 69 |
सीजन 7 | 2nd | 22 | 14 | 5 | 3 | 83 |
सीजन 8 | 9th | 22 | 09 | 10 | 03 | 57 |
सीजन 9 | — | — | — | — | — | — |
Bengal Warriors
यह भी पढ़ें –
- पवन सहरावत का जीवन परिचय
- मंजीत छिल्लर का जीवन परिचय
- अर्जुन देशवल का जीवन परिचय
- दीपक निवास हुड्डा का जीवन परिचय