पूजा ढांडा भारतीय फ्रीस्टाइल महिला पहलवान हैं और इस समय हरयाणा खेल विभाग में कोच के पद पर कार्यरत है। पूजा ने कुश्ती में अपने करियर की शुरुआत 2009 में की थी। यूथ ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद पूजा पर सबकी नजर गई। पूजा को बॉलीबुड फिल्म दंगल में काम करने का ऑफर मिला था, जिसमें उन्हें बबिता फोगाट का किरदार निभाना था।
लेकिन पूजा ने इसे करने से इंकार कर दिया और अपना पूरा ध्यान कुश्ती में लगाना जरूरी समझा। स्पोटर्स अवार्ड 2019 में चयनित पूजा अकेली कुश्ती खिलाड़ी थी। जब उन्हें को कुश्ती में शानदार प्रदर्शन के लिए भारत सरकार की तरफ से अर्जुन पुरस्कार दिया गया था।
पूरा नाम | पूजा ढांडा |
निकनेम | पूजा |
प्रोफेशन | पहलवान (Wrestler) |
जन्मतिथि | 1 जनवरी 1994 |
पिता का नाम | अजमेर ढांडा |
माता का नाम | कमलेश ढांडा |
भाई का नाम | सुमित ढांडा |
एजुकेशन | इंग्लिश में मास्टर डिग्री |
हॉबी | कुश्ती, शॉपिंग |
होमटाउन | गाँव बुडाना, हिसार, हरियाणा |
वैवाहिक स्थिती | अविवाहित |
लम्बाई | 162 सेंटीमीटर (5 फुट 4 इंच) |
वजन | 57 किलोग्राम |
आंखो का रंग | काला |
बालों का रंग | काला |
Pooja Dhanda Instagram | poojadhanda0007 |

पूजा ढांडा प्रारम्भिक जीवन
पूजा ढांडा का जन्म 1 जनवरी 1994 को गाँव बुडाना जिला हिसार, हरियाणा में हुआ था। उनके पिता का नाम अजमेर ढांडा और माता का नाम कमलेश ढांडा है। पूजा के पिता हरियाणा एनीमल हसबेंड्री सेंटर में एक ट्रैक्टर ड्राइवर के रूप में कार्य करते हैं। उनकी माता एक गृहणी है। पूजा का एक भाई भी है जिसका नाम सुमित है और इस समय फायर ऑफिसर के रूप में कार्यरत है।

पूजा ने अपने खेल करियर शुरूआत एक जूडो खिलाड़ी के तौर पर की थी। जिसमें उन्होंने कई राष्ट्रीय और 3 अंतरराष्ट्रीय पदक भी जीते। लेकिन साल 2009 में कोच कृपा शंकर बिश्नोई के कहने पर पूजा ने पहलवान के रूप में एक नई शुरुआत की और जल्द ही पूजा ने कुश्ती में भी सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ना शुरू कर दिया। 2010 यूथ ओलंपिक गेम्स के 60 किग्रा भारवर्ग में खेलते हुए इस युवा पहलवान ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
पूजा ढांडा करियर
पूजा ढांडा का करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने अपने करियर शुरूआत एक जूडो खिलाड़ी के तौर पर की लेकिन 2009 में कोच कृपा शंकर बिश्नोई के कहने पर कोच सुभाष चंदर से कुश्ती सीखना शुरू किया। 2007 में पूजा ने हैदराबाद में आयोजित एशियाई कैडेट जूडो चैम्पियनशिप में कांस्य पदक और अगले ही साल 2008 में अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम करने में सफल रही।

गेम बदलने के बाद पूजा ने पहली बार साल 2010 में हुए समर यूथ ओलंपिक में भाग लिया और सिल्वर मेडल जीतकर शानदार शुरूआत की। इसके बाद साल 2014 में एशियाई चैम्पियनशिप में ब्रांज मेडल जीतने में सफलता प्राप्त की। लेकिन साल 2015 में खेल के दौरान घुटने में लगी एक चोट ने उनके करियर को लगभग समाप्त कर दिया था और उन्हें लगभग 2 साल तक कुश्ती से दूर रहना पड़ा।
पूजा को मुंबई में सर्जरी करवानी पड़ी और लंबे इलाज की प्रक्रिया से होकर गुज़रना पड़ा। जिससे स्वास्थ्य लागत, फिजियोथेरेपिस्ट की फ़ीस और किराए ने युवा पहलवान के सामने बहुत सी मुश्किलें खड़ी कर दी। लेकिन पूजा ने फिर से वापसी की और 2017 में नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही साल 2018 में गोल्ड कॉस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में 57 kg फ्रीस्टाइल रेसलिंग इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें- दिव्या काकरान का जीवन परिचय | Wrestler Divya Kakran Biography in Hindi
पूजा ढांडा पदक और उपलब्धियां
पूजा को 29 अगस्त, 2019 को कुश्ती में शानदार प्रदर्शन के लिए भारत सरकार की ओर से अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वर्ष (Year) | प्रतिस्पर्धा (Event) | स्थान (Place) | पदक (Medal) |
2010 | यूथ ओलंपिक | सिंगापुर | सिल्वर मेडल |
2011 | कैडेट एशिया रेसलिंग चैंपियनशिप | थाईलैंड | गोल्ड मेडल |
2011 | वर्ल्ड कैडट रेसलिंग चैंपियनशिप | हंगरी | सिल्वर मेडल |
2012 | जूनियर एशिया रेसलिंग चैंपियनशिप | ताश्कंद | सिल्वर मेडल |
2013 | कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप | साउथ अफ्रीका | गोल्ड मेडल |
2014 | सीनियर एशिया रेसलिंग चैंपियनशिप | अस्ताना | ब्रांज मेडल |
2017 | एशियाई इंडोर और मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप | अश्गाबात | ब्रांज मेडल |
2017 | कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप | साउथ अफ्रीका | गोल्ड मेडल |
2018 | कॉमनवेल्थ गेम्स | गोल्ड कॉस्ट | सिल्वर मेडल |
2018 | सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप | हंगरी | ब्रांज मेडल |
FAQs
Q. पूजा ढांडा कौन है?
Ans. फ्रीस्टाईल भारतीय महिला पहलवान है।
Q. पूजा ढांडा का होमटाउन कौनसा है ?
Ans. गाँव बुडाना, हिसार, हरियाणा।
Q. पूजा ढांडा को अर्जुन पुरस्कार कब दिया गया?
Ans. 29 अगस्त, 2019
Q. पूजा ढांडा के पिता का नाम क्या है?
Ans. अजमेर ढांडा
Q. पूजा ने कुश्ती खेलना कब शुरू किया?
Ans. साल 2009 में।