पीकेएल सीजन 9: बेंगलुरु बुल्स सीजन 9: मैच, टीम, नीलामी, मालिक, कप्तान, खिलाड़ी, फूल स्क्वाड 2022, कोच, रिटेन किए गए खिलाड़ी, वेबसाइट और भी बहुत कुछ हिंदी में (PKL Season 9: Bengaluru Bulls Season 9: Matches, Team, Auction, Owner, Captain, Players, Full Squad 2022, Coach, Retained Players, Website & More in Hindi)
बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls Team)
Bengaluru Bulls Team: बेंगलुरु बुल्स एक पेशेवर कबड्डी टीम है, जो प्रो कबड्डी लीग में खेलती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें प्रो कबड्डी लीग एक पेशेवर भारतीय कबड्डी लीग है। बेंगलुरु बुल्स टीम का नामकरण कर्नाटक राज्य की राजधानी बेंगलुरु नाम पर किया गया है।
टीम बेंगलुरु बुल्स की स्थापना 2014 में प्रो कबड्डी लीग की स्थापना के साथ ही की गई थी। बेंगलुरु बुल्स की टीम प्रसिद्ध स्टेडियम श्री कांतीरवा स्टेडियम, बेंगलुरु को अपने घरेलू मैदान के तौर पर प्रयोग करती है। इस स्टेडियम में लगभग 4000 लोगों के बैठने की क्षमता है।
पूरा नाम | बेंगलुरु बुल्स |
आधिकारिक लोगो (Official Logo) | ![]() |
स्थापित | 2014 |
घरेलू मैदान | श्री कांतीरवा स्टेडियम, बेंगलुरु |
वेबसाइट (Website) | www.bengalurubulls.com |
टीम का मालिक | कॉस्मिक ग्लोबल मीडिया |
प्रमुख खिलाड़ी | विकास कंडोला, महेन्दर सिंह |
बेंगलुरु बुल्स स्क्वाड 2022 (Bengaluru Bulls Players)
Bengaluru Bulls Players: बेंगलुरु बुल्स ने अपने स्क्वाड में कुल 18 खिलाड़ियों को शामिल किया है। जिनमें 6 रेडर, 9 डिफेंडर और 3 आल राउंडर शामिल हैं। बुल्स ने अपने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि 4 खिलाड़ी NYP (New Young Player) हैं और 8 खिलाड़ियों को ऑक्शन (PKL Auction) में खरीदा है। जिनमें सबसे बड़ा नाम रेडर विकास कंडोला का है। बेंगलुरु बुल्स ने उनको 1.70 करोड़ रुपए में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है।
क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | पोजीशन | नीलामी |
---|---|---|---|
रेडर (Raiders) | ![]() | ||
1 | जीबी मोरे | रेडर | रिटेन |
2 | विकास कंडोला | रेडर | 1.70 करोड़ |
3 | नीरज नरवाल | रेडर | 43 लाख |
4 | हरमनजीत सिंह | रेडर | 15 लाख |
5 | लाल मोहर यादव | रेडर | 10 लाख |
6 | नागेश्वर थारू | रेडर | 10 लाख |
डिफेंडर (Defenders) | ![]() | ||
1 | महेन्दर सिंह | डिफेंडर | रिटेन |
2 | सौरभ नांदल | डिफेंडर | रिटेन |
3 | अमन अंतिल | डिफेंडर | रिटेन |
4 | मयूर जगन्नाथ कदम | डिफेंडर | रिटेन |
5 | सुधाकर कृषांत कदम | डिफेंडर | 10 लाख |
6 | रजनीश नरवाल | डिफेंडर | NYP |
7 | रोहित तंवर | डिफेंडर | NYP |
8 | विनोद लक्षम्या नाईक | डिफेंडर | NYP |
9 | यश हुड्डा | डिफेंडर | NYP |
आल-राउंडर (All-Rounders) | ![]() | ||
1 | भरत हुड्डा | आल राउंडर | रिटेन |
2 | सचिन नरवाल | आल राउंडर | 10 लाख |
3 | राहुल खटीक | आल राउंडर | 10 लाख |
बेंगलुरु बुल्स रिटेन प्लेयर्स 2022 (Bengaluru Bulls Retained Players 2022)
Bengaluru Bulls Retained Players 2022: प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 में बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls Team) की रक्षा पंक्ति ने बेहतरीन खेल दिखाया था और यही कारण है कि कोच रणधीर सिंह सेहरावत ने अपनी टीम के डिफेन्स के कोर को रिटेन किया है। जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं:
क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | एक्शन |
---|---|---|
1 | जीबी मोरे | रिटेन |
2 | महेन्दर सिंह | रिटेन |
3 | मयूर जगन्नाथ कदम | रिटेन |
4 | सौरभ नांदल | रिटेन |
5 | अमन अंतिल | रिटेन |
6 | भरत हुड्डा | रिटेन |
बेंगलुरु बुल्स रिलीज प्लेयर्स 2022 (Bengaluru Bulls Released Players 2022)
Bengaluru Bulls Released Players 2022: प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 में बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls Team) की रक्षा पंक्ति ने बेहतरीन खेल दिखाया था। यही कारण है की बुल्स ने अपनी रक्षा पंक्ति को रिटेन किया है। पिछले कई सीजन से बुल्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पवन को भी बुल्स ने रिलीज कर दिया है। नीचे आप पूरी लिस्ट देख सकते हैं जिसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं।
क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | एक्शन |
---|---|---|
1 | पवन सेहरावत | रिलीज |
2 | चंद्रन रंजीत | रिलीज |
3 | दीपक नरवाल | रिलीज |
4 | अबोलफाज़ेल मगसोदलो | रिलीज |
5 | डोंग जियोन ली | रिलीज |
6 | नसीब | रिलीज |
7 | रोहित सिंह | रिलीज |
8 | विकास | रिलीज |
9 | जयदीप शर्मा | रिलीज |
10 | अंकित | रिलीज |
11 | मोहित सेहरावत | रिलीज |
12 | सचिन | रिलीज |
13 | अमित श्योराण | रिलीज |
बेंगलुरु बुल्स कोच (Bengaluru Bulls Coach)
Bengaluru Bulls Coach: बेंगलुरु बुल्स टीम (Bengaluru Bulls Team) के कोच का नाम रणधीर सिंह सेहरावत (Randhir Singh Sehrawat) है। रणधीर सिंह सेहरावत प्रो कबड्डी लीग में एकमात्र ऐसे कोच हैं जो लीग के पहले सीजन में बेंगलुरु बुल्स से जुड़े थे और अब तक टीम के साथ जुड़े हुए हैं।

बेंगलुरु बुल्स कप्तान 2022 (Bengaluru Bulls Captain 2022)
Bengaluru Bulls Captain: प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 में बेंगलुरु बुल्स टीम (Bengaluru Bulls Team) की कमान पवन सेहरावत के हाथ में थी। लेकिन सीजन 9 में पवन बुल्स की टीम का हिस्सा न होने के कारण महेन्दर सिंह को टीम का कप्तान बनाया गया है।

बेंगलुरु बुल्स लोगो (Bengaluru Bulls Logo)
Bengaluru Bulls Logo: बेंगलुरु बुल्स टीम (Bengaluru Bulls Team) के लोगो की बात करें तो एक आधे बुल की आकृति: बनी हुई है और इंग्लिश में बेंगलुरु बुल्स लिखा गया है। बुल्स शब्द को बड़ा बनाया गया है। साथ ही लोगो में टीम की टैग लाइन Fully Charged भी लिखी हुई है।
लोगो (Logo) | टैग लाइन (Tagline) |
---|---|
![]() | Fully Charged |
बेंगलुरु बुल्स मैच (Bengaluru Bulls Matches)
Bengaluru Bulls Matches: बेंगलुरु बुल्स टीम (Bengaluru Bulls Team) अपना पहला मुकाबला शनिवार 09 अक्टूबर 2022 को पुणेरी पलटन के साथ खेलेगी। यह मुकाबला श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। बेंगलुरु बुल्स टीम (Bengaluru Bulls Team) के सभी मैच की जानकारी के लिए आप नीचे दी गई मैच लिस्ट देख सकते हैं।
दिनांक | मैच न. | टीम | टीम | स्टेडियम |
---|---|---|---|---|
09 अक्टूबर 2022 | मैच 9 | ![]() पुणेरी पलटन | ![]() बेंगलुरु बुल्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
12 अक्टूबर 2022 | मैच 14 | ![]() बेंगलुरु बुल्स | ![]() बंगाल वॉरियर्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
16 अक्टूबर 2022 | मैच 23 | ![]() यूपी योद्धा | ![]() बेंगलुरु बुल्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
19 अक्टूबर 2022 | मैच 29 | ![]() बेंगलुरु बुल्स | ![]() तमिल थलाइवाज | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
22 अक्टूबर 2022 | मैच 33 | ![]() यू मुंबा | ![]() बेंगलुरु बुल्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
23 अक्टूबर 2022 | मैच 36 | ![]() बेंगलुरु बुल्स | ![]() पटना पाइरेट्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
29 अक्टूबर 2022 | मैच 45 | ![]() बेंगलुरु बुल्स | ![]() दबंग दिल्ली केसी. | श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
30 अक्टूबर 2022 | मैच 48 | ![]() जयपुर पिंक पैंथर्स | ![]() बेंगलुरु बुल्स | श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
01 नवंबर 2022 | मैच 53 | ![]() हरियाणा स्टीलर्स | ![]() बेंगलुरु बुल्स | श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
06 नवंबर 2022 | मैच 62 | ![]() बेंगलुरु बुल्स | ![]() गुजरात जायंट्स | श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
बेंगलुरु बुल्स टीम आँकड़े (Bengaluru Bulls Team Stats)
Bengaluru Bulls Team Stats: बेंगलुरु बुल्स टीम (Bengaluru Bulls Team) के आँकडों की बात करें तो उसने अभी तक कुल 154 मुकाबलों में शिरकत की है। जिनमें से 72 मुकाबलों में उनको सफलता हाथ लगी है। जबकि 68 मुकाबलों में उन्हे हार का सामना करना पड़ा है और 14 मुकाबले टाई रहे हैं। आपको बता दें कि बेंगलुरु बुल्स सीजन 6 की चैंपियन और एक बार सीजन 2 में रनर अप भी रही है।
विवरण | OVERALL | सीजन 8 |
---|---|---|
कुल मैच | 154 | 24 |
जीत | 72 | 12 |
टाई | 14 | 02 |
हार | 68 | 10 |
उच्चतम स्कोर | बेंगलुरु बुल्स 64-24 यू.पी. योद्धा | दबंग दिल्ली के.सी. 22-61 बेंगलुरु बुल्स |
ATTACK ZONE | ||
कुल रैड अंक | 2960 | 535 |
औसत रैड अंक | 19.22 | 22.29 |
सुपर रैड | 79 | 12 |
DEFENSE ZONE | ||
कुल टैकल अंक | 1478 | 261 |
औसत टैकल अंक | 9.6 | 10.88 |
सुपर टैकल | 117 | 26 |
बेंगलुरु बुल्स पॉइंट टेबल (Bengaluru Bulls Points Table)
बेंगलुरु बुल्स का सीजन दर सीजन प्रदर्शन आप इस तालिका में देख सकते हैं।
पीकेएल सीजन | रैंक | मैच | जीत | हार | टाई | अंक |
---|---|---|---|---|---|---|
सीजन 1 | 3rd | 14 | 08 | 05 | 01 | 47 |
सीजन 2 | 3rd | 14 | 09 | 05 | 00 | 48 |
सीजन 3 | 7th | 14 | 02 | 12 | 00 | 14 |
सीजन 4 | 6th | 14 | 05 | 08 | 01 | 32 |
सीजन 5 | 4th (ग्रुप B) | 22 | 08 | 11 | 03 | 57 |
सीजन 6 | 1st (ग्रुप B) | 22 | 13 | 07 | 02 | 78 |
सीजन 7 | 6th | 22 | 11 | 10 | 01 | 64 |
सीजन 8 | 5th | 22 | 11 | 09 | 02 | 66 |
सीजन 9 | — | — | — | — | — | — |
Bengaluru Bulls Team
FAQs:
Q: बेंगलुरू बुल्स टीम का मालिक कौन है?
Ans: बेंगलुरू बुल्स टीम की मालिक कॉस्मिक ग्लोबल मीडिया कंपनी है।
Q: बेंगलुरु बुल्स 2022 के कप्तान कौन हैं?
Ans: बेंगलुरु बुल्स ने विकास कंडोला को टीम का कप्तान बनाया है।
Q: बेंगलुरू बुल्स ने कितनी बार प्रो कबड्डी ट्रॉफी जीती है?
Ans: बेंगलुरू बुल्स ने एक बार सीजन 6 में प्रो कबड्डी ट्रॉफी जीती है।
यह भी पढ़ें –
- पवन सहरावत का जीवन परिचय
- मंजीत छिल्लर का जीवन परिचय
- अर्जुन देशवल का जीवन परिचय
- दीपक निवास हुड्डा का जीवन परिचय