Pro Kabaddi: Dabang Delhi Players 2022: PKL Season 9, Dabang Delhi K.C. Season 9, Team, Auction, Owner, Captain, Players, Full Squad 2022, Coach, Retained Players, Website, Home Venue & More in Hindi (पीकेएल सीजन 9: दबंग दिल्ली के.सी. सीजन 9: टीम, नीलामी, मालिक, कप्तान, खिलाड़ी, फूल स्क्वाड 2022, कोच, रिटेन किए गए खिलाड़ी, वेबसाइट, होम वेन्यू और भी बहुत कुछ हिंदी में)
दबंग दिल्ली (Dabang Delhi)
Dabang Delhi: दबंग दिल्ली एक पेशेवर कबड्डी टीम है, जो प्रो कबड्डी लीग में खेलती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi) एक पेशेवर भारतीय कबड्डी लीग है। दबंग दिल्ली टीम का नामकरण भारत की राजधानी दिल्ली नाम पर किया गया है। टीम दबंग दिल्ली की स्थापना 2014 में प्रो कबड्डी लीग की स्थापना के साथ ही की गई थी। दबंग दिल्ली की टीम प्रसिद्ध स्टेडियम त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिल्ली को अपने घरेलू मैदान के तौर पर प्रयोग करती है। इस स्टेडियम में लगभग 5000 लोगों के बैठने की क्षमता है।
पूरा नाम | दबंग दिल्ली के.सी. (Dabang Delhi K.C.) |
आधिकारिक लोगो (Official Logo) | ![]() |
जर्सी का रंग | नीला और लाल |
स्थापित | 2014 |
घरेलू मैदान | त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिल्ली |
वेबसाइट (Website) | www.dabangdelhikc.com |
टीम का मालिक | राधा कपूर |
प्रमुख खिलाड़ी | नवीन कुमार |
दबंग दिल्ली स्क्वाड 2022 (Dabang Delhi Players 2022)
Dabang Delhi Players: दबंग दिल्ली ने अपने स्क्वाड में कुल 18 खिलाड़ियों को शामिल किया है। जिनमें 5 रेडर, 12 डिफेंडर और 3 आल राउंडर शामिल हैं। दबंग दिल्ली ने अपने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि 4 खिलाड़ी NYP (New Young Player) हैं और 10 खिलाड़ियों को ऑक्शन (PKL Auction) में खरीदा है।
जिनमें सबसे बड़ा नाम डिफेंडर रवि कुमार का है। दबंग दिल्ली ने उनको 64.10 लाख रुपए में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। इसके अलावा संदीप ढुल और अमित हुड्डा जैसे बेहतरीन खिलाड़ी भी दिल्ली के स्क्वाड में शामिल हैं।
क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | पोजीशन | नीलामी |
---|---|---|---|
रेडर (Raiders) | ![]() | ||
1 | नवीन कुमार | रेडर | रिटेन |
2 | आशु मलिक | रेडर | रिटेन |
3 | आशीष नरवाल | रेडर | NYP |
4 | मनजीत | रेडर | NYP |
5 | सूरज पँवार | रेडर | NYP |
डिफेंडर (Defenders) | ![]() | ||
1 | कृष्ण ढुल | डिफेंडर | रिटेन |
2 | दीपक सिंग्रोहा | डिफेंडर | रिटेन |
3 | विनय नरवाल | डिफेंडर | रिटेन |
4 | रवि कुमार | डिफेंडर | 64.10 लाख |
5 | संदीप ढुल | डिफेंडर | 40 लाख |
6 | विशाल लाठर | डिफेंडर | 20 लाख |
7 | आकाश मलिक | डिफेंडर | 10 लाख |
8 | अमित हुड्डा | डिफेंडर | 10 लाख |
9 | अनिल कुमार | डिफेंडर | 10 लाख |
10 | मोहम्मद लिटन अली | डिफेंडर | 10 लाख |
11 | मोनू | डिफेंडर | 06 लाख |
12 | विजय रेढू | डिफेंडर | NYP |
आल-राउंडर (All-Rounders) | ![]() | ||
1 | विजय मलिक | आल राउंडर | रिटेन |
2 | रेजा कतूलिनेज़हाद | आल राउंडर | 10 लाख |
3 | तेजस मारुति पाटिल | आल राउंडर | Update Soon |
दबंग दिल्ली कैप्टन 2022 (Dabang Delhi Captain 2022)
Dabang Delhi Captain 2022: प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi) सीजन 8 में दिल्ली की कमान जोगिंदर नरवाल के हाथ में थी। लेकिन सीजन 9 में दिल्ली ने जोगिंदर को रिलीज कर दिया और वो हरयाणा की टीम में चले गए। लेकिन दबंग दिल्ली के.सी. टीम ने सीजन 9 ऑक्शन में जयपुर पिंक पैन्थर की टीम के सीजन 8 के कप्तान संदीप कुमार ढुल को खरीद लिया और अब दबंग दिल्ली टीम ने संदीप को अपनी टीम का कप्तान घोषित कर दिया है।

दबंग दिल्ली मालिक (Dabang Delhi Owner)
Dabang Delhi Owner: दबंग दिल्ली के.सी. जैसा कि नाम से ही पता चलता है, दबंग दिल्ली प्रो कबड्डी लीग में दिल्ली शहर का प्रतिनिधित्व करती है और इस टीम का मालिकाना हक राधा कपूर के पास है। राधा कपूर यस बैंक के एमडी-सीईओ डॉ. राणा कपूर की बेटी हैं और उनकी उम्र 29 वर्ष है। यही नहीं राधा कपूर प्रो कबड्डी लीग में इकलौती महिला Owner भी हैं।
दबंग दिल्ली कोच (Dabang Delhi Coach)
Dabang Delhi Head Coach: साल 2018 से दबंग दिल्ली के मुख्य कोच और भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान कृष्ण कुमार हुड्डा का जन्म रोहतक के सांगी गांव में हुआ था। कृष्ण कुमार हुड्डा बेहद अनुभवी कोच हैं। कोच हुड्डा साहब इस समय हरयाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में बतौर एसपी तैनात हैं।
कोच हुड्डा साहब उस टीम के कोच रहे हैं जिसने सैफ गेम्स और एशियन चैंपियनशिप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगितायें जीती हैं। वह हरियाणा की प्रदेश टीम के भी कोच रहे हैं। कोच हुड्डा के टीम से जुडने के बाद दिल्ली ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और सीजन 8 में चैम्पीयन भी बनी हैं। यही नहीं उन्हें भारत सरकार की ओर से प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
Dabang Delhi Assistant Coach: शमशेर सिंह का जन्म 1973 में हुआ था और वो हरयाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। शमशेर सिंह 2 बार के एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्हें हरयाणा सरकार की ओर से साल 2000 में भीम अवॉर्ड से नवाजा गया था और फिर साल 2007 में भारत सरकार की ओर से प्रतिष्ठित ध्यानचंद द्रोणाचार्य अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
दबंग दिल्ली घरेलू मैदान (Dabang Delhi Home Ground)
Dabang Delhi Home Ground: दबंग दिल्ली अपने घरेलू मैच त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलती है। जिसका नाम भारतीय कवि-संगीतकार त्यागराज के नाम पर रखा गया है और इसका स्वामित्व दिल्ली सरकार के पास है। यह भारत का पहला मॉडल ग्रीन वेन्यू है और इसने अपनी विशेषताओं के लिए गोल्ड रेटिंग हासिल की है। 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान नेटबॉल खेलों का आयोजन इसी स्टेडियम में किया गया था। इस स्टेडियम में 5,000 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता है और यह देश का एकमात्र ग्रीन स्टेडियम है।
दबंग दिल्ली बेस्ट प्लेयर (Dabang Delhi Best Player)
Dabang Delhi Best Player: दबंग दिल्ली की टीम में वैसे तो कई अच्छे खिलाड़ी हैं जैसे: संदीप ढुल, अमित हुड्डा आदि। लेकिन दबंग दिल्ली बेस्ट प्लेयर की बात करें तो सिर्फ एक ही नाम दिमाग में आता है और वो है नवीन कुमार का। क्योंकि नवीन कुमार टीम में सबसे ज्यादा अंक स्कोर करने वाले खिलाड़ी हैं और दिल्ली की उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है। नवीन कुमार दिल्ली के बेस्ट रेडर (dabang delhi best raider) हैं।

दबंग दिल्ली वेबसाइट (Dabang Delhi Website)
Dabang Delhi Website: दबंग दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट की बात करें तो वो उसके नाम से ही है। अगर आप दबंग दिल्ली की वेबसाइट पर जाना चाहते हैं तो गूगल पर सर्च कर सकते हैं – www.dabangdelhikc.com
दबंग दिल्ली रिटेन प्लेयर्स 2022 (Dabang Delhi Retained Players 2022)
Dabang Delhi Retained Players 2022: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi) सीजन 8 में दबंग दिल्ली की टीम चैंपियन बनी थी। सीजन की शुरुआत में उनके स्टार खिलाड़ी नवीन चोटिल भी हो गए थे जिनकी अनुपस्थिति में विजय मलिक ने रेडींग की जिम्मेदारी को बखूबी संभाला था और इसी कारण उनको सीजन 9 के लिए भी रिटेन कर लिया गया है। दबंग दिल्ली द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।
क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | एक्शन |
---|---|---|
1 | नवीन कुमार | रिटेन |
2 | आशु मलिक | रिटेन |
3 | विजय मलिक | रिटेन |
4 | कृष्ण ढुल | रिटेन |
5 | दीपक सिंग्रोहा | रिटेन |
6 | विनय नरवाल | रिटेन |
दबंग दिल्ली बाइ प्लेयर्स 2022 (Dabang Delhi Buy Players 2022)
Dabang Delhi Auction 2022: दबंग दिल्ली ने ऑक्शन 2022 में ज्यादा फोकस अपनी रक्षा पंक्ति को मजबूत करने में दिया और इसी कारण उन्होंने ऑक्शन से 8 डिफेंडर और 2 आल राउंडर को चुना। जिनके नाम आप नीचे तालिका में देख सकते हैं।
क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | ऑक्शन |
---|---|---|
1 | रवि कुमार | 64.10 लाख |
2 | संदीप ढुल | 40 लाख |
3 | विशाल लाठर | 20 लाख |
4 | आकाश मलिक | 10 लाख |
5 | अमित हुड्डा | 10 लाख |
6 | अनिल कुमार | 10 लाख |
7 | मोहम्मद लिटन अली | 10 लाख |
8 | मोनू | 06 लाख |
9 | रेजा कतूलिनेज़हाद | 10 लाख |
10 | तेजस मारुति पाटिल | Update Soon |
दबंग दिल्ली रिलीज प्लेयर्स 2022 (Dabang Delhi Released Players 2022)
Dabang Delhi Released Players 2022: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi) सीजन 8 में दबंग दिल्ली की टीम में ज्यादातर सीनियर खिलाड़ी थे। लेकिन इस बार दिल्ली ने अपनी रणनीति को बदला है और अपनी टीम में यंग खिलाड़ियों को ज्यादा मौका देने की कोशिश की है। जिस कारण उन्होंने अपने सीनियर खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। नीचे आप पूरी लिस्ट देख सकते हैं जिसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं।
क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | एक्शन |
---|---|---|
1 | मंजीत छिल्लर | रिलीज |
2 | अजय ठाकुर | रिलीज |
3 | जीवा कुमार | रिलीज |
4 | जोगिंदर नरवाल | रिलीज |
5 | नीरज नरेल | रिलीज |
6 | इमाद सेदाघाटनिया | रिलीज |
7 | सुशांत सेल | रिलीज |
8 | नितिन पंवार | रिलीज |
9 | मोहित भैंसवाल | रिलीज |
10 | सुमित भैंसवाल | रिलीज |
11 | विकास डी. | रिलीज |
12 | मोहम्मद मल्लक | रिलीज |
13 | बलराम | रिलीज |
14 | संदीप नरवाल | रिलीज |
दबंग दिल्ली मैच (Dabang Delhi Matches)
Dabang Delhi Matches: वैसे तो प्रो कबड्डी सीजन 9 शुक्रवार 07 अक्टूबर 2022 से शुरू हो जाएगा। लेकिन दबंग दिल्ली अपना पहला मैच सोमवार 10 अक्टूबर 2022 को खेलेगी। दिल्ली की टीम सीजन 9 के अपने पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स की टीम के साथ भिड़ती नजर आएगी।
इस दोनों टीमों की बीच खेला जाने वाला यह मुकाबला श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु में होगा। दबंग दिल्ली टीम (Dabang Delhi Team) के सभी मैच की जानकारी कर लिए आप नीचे दी गई मैच लिस्ट देख सकते हैं।
दिनांक | मैच न. | टीम | टीम | स्टेडियम |
---|---|---|---|---|
10 अक्टूबर 2022 | मैच 11 | ![]() दबंग दिल्ली केसी. | ![]() गुजरात जायंट्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
12 अक्टूबर 2022 | मैच 15 | ![]() यूपी योद्धा | ![]() दबंग दिल्ली केसी. | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
15 अक्टूबर 2022 | मैच 20 | ![]() तेलुगु टाइटन्स | ![]() दबंग दिल्ली केसी. | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
17 अक्टूबर 2022 | मैच 25 | ![]() दबंग दिल्ली केसी. | ![]() हरियाणा स्टीलर्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
21 अक्टूबर 2022 | मैच 32 | ![]() पटना पाइरेट्स | ![]() दबंग दिल्ली केसी. | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
26 अक्टूबर 2022 | मैच 41 | ![]() दबंग दिल्ली केसी. | ![]() बंगाल वॉरियर्स | श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु |
29 अक्टूबर 2022 | मैच 45 | ![]() बेंगलुरु बुल्स | ![]() दबंग दिल्ली केसी. | श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
30 अक्टूबर 2022 | मैच 49 | ![]() तमिल थलाइवाज | ![]() दबंग दिल्ली केसी. | श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
01 नवंबर 2022 | मैच 52 | ![]() पुणेरी पलटन | ![]() दबंग दिल्ली केसी. | श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
04 नवंबर 2022 | मैच 57 | ![]() दबंग दिल्ली केसी. | ![]() जयपुर पिंक पैंथर्स | श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
दबंग दिल्ली टीम आँकड़े (Dabang Delhi Team Stats)
विवरण | OVERALL | सीजन 8 |
---|---|---|
कुल मैच | 150 | 24 |
जीत | 61 | 14 |
टाई | 14 | 4 |
हार | 75 | 6 |
उच्चतम स्कोर | दबंग दिल्ली 60-40 पुनेरी पलटन | दबंग दिल्ली 52-35 बंगाल वॉरियर्स |
ATTACK ZONE | ||
कुल रैड अंक | 2825 | 505 |
औसत रैड अंक | 18.33 | 21.04 |
सुपर रैड | 68 | 10 |
DEFENSE ZONE | ||
कुल टैकल अंक | 1326 | 200 |
औसत टैकल अंक | 8.84 | 8.33 |
सुपर टैकल | 102 | 11 |
दबंग दिल्ली पॉइंट टेबल (Dabang Delhi Points Table)
दबंग दिल्ली का सीजन दर सीजन प्रदर्शन आप इस तालिका में देख सकते हैं।
पीकेएल सीजन | रैंक | मैच | जीत | हार | टाई | अंक |
---|---|---|---|---|---|---|
सीजन 1 | 6th | 14 | 05 | 08 | 01 | 32 |
सीजन 2 | 7rd | 14 | 04 | 09 | 01 | 27 |
सीजन 3 | 8th | 14 | 01 | 12 | 01 | 11 |
सीजन 4 | 7th | 14 | 04 | 09 | 01 | 29 |
सीजन 5 | 6th (ग्रुप A) | 22 | 05 | 16 | 01 | 38 |
सीजन 6 | 3rd (ग्रुप A) | 22 | 11 | 09 | 02 | 68 |
सीजन 7 | 1st | 22 | 15 | 04 | 03 | 85 |
सीजन 8 | 2nd | 22 | 12 | 06 | 04 | 75 |
सीजन 9 | — | — | — | — | — | — |
दबंग दिल्ली प्रायोजक (Dabang Delhi Sponsors)
साल (Year) | सीजन (Season) | किट निर्माता (Kit Manufacturer) | मुख्य प्रायोजक (Main Sponsor) | वापस प्रायोजक (Back Sponsor) | आस्तीन प्रायोजक (Sleeve Sponsor) |
---|---|---|---|---|---|
2014 | 1 | शिव-नरेश स्पोर्ट्स (Shiv-Naresh Sports) | रिलायंस ग्रुप | जेपी सीमेंट | जेपी सीमेंट |
2015 | 2 | टायका स्पोर्ट्स (TYKA Sports) | रेड चीफ शूज़ | मणिपाल अस्पताल | गौर |
2016 | 3 | टायका स्पोर्ट्स (TYKA Sports) | जेपी ग्रुप | हॉलिडे इन | उबर |
2016 | 4 | टायका स्पोर्ट्स (TYKA Sports) | — | फोर्टिस | क्रीमबेल |
2017 | 5 | टायका स्पोर्ट्स (TYKA Sports) | आईएसडीआई | आईएसएमई | DICE अकादमी |
2018 | 6 | — | Awfis | DoIT Sports | ART |
2019 | 7 | रीफोर्स (Reforce) | जेके सुपर सीमेंट | ISME | ऑफिसर च्वाइस ब्लू |
2021 | 8 | शिव-नरेश स्पोर्ट्स (Shiv-Naresh Sports) | जेके सुपर सीमेंट | स्पोर्ट्स विजन11 | हर्बालाइफ न्यूट्रीशन |
Dabang Delhi
FAQs:
Q: दबंग दिल्ली का मालिक कौन है?
Ans: दबंग दिल्ली टीम का मालिकाना हक राधा कपूर के पास है। राधा कपूर यस बैंक के एमडी-सीईओ डॉ. राणा कपूर की बेटी हैं। राधा कपूर प्रो कबड्डी लीग में इकलौती महिला Owner भी हैं।
Q: दबंग दिल्ली केसी टीम में KC क्या है?
Ans: दबंग दिल्ली केसी टीम में KC का मतलब है कबड्डी क्लब (Kabaddi Club)।
Q: दबंग दिल्ली कितनी बार ट्रॉफी जीती है?
Ans: दबंग दिल्ली के.सी. सीजन 8 में अपनी पहली पीकेएल ट्रॉफी जीती है। फाइनल में उन्होंने पटना पाइरेट्स को 37-36 से हराकर खिताब अपने नाम किया था और इसी के साथ वो ट्रॉफी जीतने वाली लीग के इतिहास में छठी टीम बन गई।
यह भी पढ़ें –
- पवन सहरावत का जीवन परिचय
- मंजीत छिल्लर का जीवन परिचय
- मोहित गोयत का जीवन परिचय
- फ़ज़ल अतराचाली का जीवन परिचय