(Sanket Sargar) संकेत महादेव सरगर का जीवन परिचय, वेटलिफ्टर, जन्म, उम्र, परिवार, नेटवर्थ, करियर, पूरा नाम, हाइट, वेट, शिक्षा, राज्य, प्रतिस्पर्धा, वाइफ, गर्लफ्रेंड, कोच, पदक [Sanket Mahadev Sargar Biography In Hindi] (Weightlifter, Birth, Age, Family, Net Worth, Career, Full Name, Height, Weight, Education, State, Competition, Wife, Girlfriend, Coach, Medal)
Commonwealth Games 2022: संकेत सरगर ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए पहला पदक जीतकर इतिहास रचा दिया। संकेत ने 55 किग्रा वर्ग में 248 किग्रा का संयुक्त भार उठाकर भारोत्तोलन में रजत पदक जीता।
कौन हैं वेटलिफ्टर संकेत सरगर (Who is weightlifter Sanket Sargar)
संकेत महादेव सरगर एक भारतीय भारोत्तोलक हैं, जो पुरुषों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में 256 किलोग्राम का राष्ट्रीय और राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड अपने नाम रखते हैं। उन्होंने बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) में कुल 248 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक जीता है।
संकेत महादेव सरगर का जन्म 16 अक्टूबर 2000 को महाराष्ट्र के नागपूर जिले के सांगली नामक स्थान पर हुआ था। संकेत अभी 21 साल के हैं। उन्होंने शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर से पढ़ाई की है। उनकी बहन का नाम काजोल है। गौरतलब है कि संकेत सरगर की बहन काजोल भी वेटलिफ्टर हैं। काजोल चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की पहली स्वर्ण पदक विजेता बनीं थी।
पूरा नाम | संकेत महादेव सरगर |
निक नाम | संकेत |
जन्मदिन | 16 अक्टूबर 2000 |
पिता का नाम | महादेव सरगर |
माता का नाम | —- |
होम्टाउन | सांगली, नागपूर |
वजन | 55 किलोग्राम |
उम्र | 21 वर्ष |
विश्वविद्यालय | शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर |
खेल | भारोत्तोलक |
भारवर्ग | 55 किलोग्राम |
कोच का नाम | कोच सौरव नियोगी, विजय शर्मा (मुख्य कोच) |
बहन का नाम | काजोल |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |

संकेत सरगर को अक्टूबर के महीने में एनआईएस पटियाला में परीक्षण के माध्यम से भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था। संकेत महाराष्ट्र के सांगली से आते हैं, जहाँ भारोत्तोलन एक मजबूत परंपरागत खेल है।
वह खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 के चैंपियन हैं और 55 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड (स्नैच 108 किग्रा, क्लीन एंड जर्क 139 किग्रा और टोटल 244 किग्रा) भी उनके ही नाम है। उन्होंने 2013 में कोच सौरव नियोगी के साथ अपना प्रशिक्षण शुरू किया था और तब वह केवल 13 वर्ष के थे। उनके पिता राज्य में पान और खाने की दुकान चलाते हैं और संकेत भी उनकी मदत करते हैं।
संकेत सरगर शिक्षा (Sanket Sargar Education)
21 वर्षीय संकेत महादेव सरगर कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय में इतिहास के छात्र हैं। वह खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 के चैंपियन हैं।
संकेत सरगर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Sanket Sargar Commonwealth Games 2022)
संकेत सरगर ने एक बेहतरीन शुरुआत की थी। संकेत स्नैच इवेंट में 113 किलोग्राम भार उठाकर पहले पायदान पर रहे। इसके बाद उन्होंने क्लीन एंड जर्क में भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने अपने पहले प्रयास में 135 किग्रा भार उठाया और फिर 139 किग्रा उठाने के अपने दोनों प्रयासों में असफल रहे।
उन्होंने कुल 248 किलोग्राम भार उठाया। अपने अंतिम प्रयासों में से एक के दौरान सरगर घायल हो गए जिस कारण वे ज्यादा वजन नहीं उठा सके और अपने प्रतिद्वंदी से सिर्फ 1 किलोग्राम से पिछड़ गए।
चोट के कारण नहीं जीत सके गोल्ड
संकेत 55 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड के प्रबल दावेदार थे। लेकिन क्लीन एंड जर्क के दूसरे प्रयास में चोट लगने के कारण वह अपने तीसरे प्रयास में सफल नहीं हो सके और सिर्फ 1 किलोग्राम से पीछे रहने के कारण गोल्ड मेडल से चूक गए। यही कारण था कि उन्हें मेडल सेरमोनी में हाथ को पट्टी बाँधकर आना पड़ा।

पदक समारोह के बाद बोलते हुए, संकेत ने कहा, “मैं अपना पदक भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित करना चाहूंगा, मैं लगभग आंसू बहा रहा था क्योंकि मैं स्वर्ण पदक नहीं जीत सका। 5 साल की कड़ी मेहनत ने मुझे पदक जीतने में मदद की। सांगली में घर आने वाले सभी लोग खुश होंगे, जब मैं अपने पिताजी को देखता था, तो मुझे लगता था कि हमारी जिंदगी बदल रही है। सोने से चूकने से थोड़ा निराश हूं। “
संकेत ने आगे कहा, “मेरे दूसरे प्रयास में चोट लगने के बाद, मेरे कोच ने मुझे तीसरे प्रयास के लिए नहीं जाने के लिए कहा, लेकिन मैं इसके लिए जाना चाहता था।”
संकेत महादेव सरगर
संकेत सरगर नेटवर्थ (Sanket Sargar Net Worth)
अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। जल्द ही अपडेट किया जाएगा।
संकेत सरगर उपलब्धि (Sanket Sargar Achievement)
- पुरुषों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में 256 किलोग्राम का राष्ट्रीय और राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 गोल्ड मेडल
- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 गोल्ड मेडल
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 सिल्वर मेडल
संकेत सरगर फोटो (Sanket Sargar Photo)


संकेत यहीं नहीं रुकना चाहते उनका सपना 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक में भारत के लिए पदक जितना है। हालांकि संकेत सरगर का भार वर्ग (55 किग्रा) ओलंपिक भार वर्ग नहीं है। वह पेरिस ओलंपिक (Paris 2024) में जगह बनाने के लक्ष्य के लिए 61 किग्रा वर्ग तक जा सकते हैं।
FAQs
Q: संकेत सरगर कौन है ?
Ans: संकेत महादेव सरगर एक भारतीय भारोत्तोलक हैं, जो पुरुषों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में 256 किलोग्राम का राष्ट्रीय और राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड अपने नाम रखते हैं।
Q: संकेत सरगर कहाँ के रहने वाले हैं?
Ans: संकेत महादेव सरगर महाराष्ट्र के नागपूर जिले के सांगली नामक स्थान के रहने वाले हैं।
Q: संकेत सरगर की उम्र कितनी है?
Ans: संकेत सरगर का जन्म 16 अक्टूबर 2000 को हुआ था और उनकी उम्र 21 वर्ष है।
यह भी पढ़ें –
- स्मृति मंधाना का जीवन परिचय
- झूलन गोस्वामी का जीवन परिचय
- क्रिकेटर दीपक हुड्डा का जीवन परिचय
- लेडी सचिन मिताली राज का जीवन परिचय