सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय, सूर्य कुमार यादव बायोग्राफी, क्रिकेटर, जन्म, उम्र, परिवार, नेटवर्थ, करियर, पूरा नाम, हाइट, वेट, शिक्षा, इंस्टाग्राम, राज्य, धर्म, जाति, प्रतिस्पर्धा, वाइफ, गर्लफ्रेंड, कोच, [Suryakumar Yadav Biography In Hindi] (Cricketer, Birth, Age, Family, Net Worth, Career, Full Name, Height, Weight, Education, Instagram, State, Religion, Caste, Competition, Wife, Girlfriend, Coach)
सूर्यकुमार यादव भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह भारतीय टीम में एक बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं। सूर्यकुमार महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट भी मुंबई के लिए ही खेला। यही नहीं उन्होंने मुंबई क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की है।
अभी हाल ही में आईसीसी द्वारा जारी T20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग जारी की गई जिसमें सूर्यकुमार को पहले स्थान पर रखा गया है। आज इस पोस्ट में हम आपको सूर्यकुमार यादव जीवनी के बारे में बताने वाले है तो चलिए उनके जीवन के बारे में जानते हैं।
सूर्यकुमार यादव जीवनी (Suryakumar Yadav Personal Information)
पूरा नाम (Full Name) | सूर्यकुमार अशोक यादव |
---|---|
पेशा (Profession) | क्रिकेटर (बल्लेबाज) |
जन्म तिथि (Date of Birth) | 14 सितंबर 1990 |
आयु (Age) | 32 वर्ष |
जाति (Caste) | अहीर |
जन्म स्थान (Birth Place) | मुंबई, महाराष्ट्र |
निवास स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
ऊंचाई (Hight) | 180 से० मी० |
वजन (Weight) | 75 कि० ग्रा० |
शौक (Hobby) | जिम करना, गिटार बजाना, फुटबॉल खेलना |
Instagram Profile | surya_14kumar |

सूर्यकुमार यादव बायोग्राफी (Suryakumar Yadav Biography)
Suryakumar Yadav Biography: सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 (SuryaKumar Yadav Age 32 Years) को मुंबई, महाराष्ट्र में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। वो अहीर जाति (SuryaKumar Yadav Cast) से संबंध रखते हैं।
उनकी माँ का नाम सपना यादव और पिता का नाम अशोक कुमार यादव है। उनके पिता ने BARC में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में काम किया है। नौकरी में तबादले के बाद उनके पिता वाराणसी से मुंबई चले आए।
बचपन में उनकी क्रिकेट और बैडमिंटन में समान रुचि थी। लेकिन जब पिता ने एक रास्ता चुनने को कहा तो उन्होंने क्रिकेट को चुना। उनके चाचा विनोद यादव उनके पहले कोच बने। सूर्य कुमार ने अपनी स्कूली शिक्षा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, मुंबई से की है और ईएलएफ (ELF) वेंगसरकर अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
सूर्यकुमार यादव परिवार (Suryakumar Yadav Family)
संबंध (Relation) | नाम (Name) |
---|---|
पिता का नाम (Father) | अशोक कुमार यादव |
माता का नाम (Mother) | सपना यादव |
चाचा का नाम (Uncle) | विनोद यादव |
पत्नी का नाम (Wife) | देविशा शेट्टी |
सूर्यकुमार यादव की शिक्षा (Suryakumar Yadav Education)
Suryakumar Yadav Education: सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा मुंबई में ही परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की है। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वो क्रमशः परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज, मुंबई और फिर पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई में चले गए। सूर्यकुमार के पास वाणिज्य में स्नातक (बीकॉम) की डिग्री है।
स्कूल (School) | परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, मुंबई |
कॉलेज (College) | परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज, मुंबई पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई |
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification) | वाणिज्य में स्नातक (बीकॉम) |
सूर्यकुमार यादव के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े
बल्लेबाजी (Batting) | दाएं हाथ |
गेंदबाजी (Bowling) | राइट-आर्म मीडियम दायें हाथ से ऑफ ब्रेक |
कोच (Coach) | विनोद यादव, चंद्रकांत पंडित, एचएस कामथ |
वनडे प्रदार्पण (ODI debut) | 18 जुलाई 2021 बनाम श्रीलंका |
टी-20 प्रदार्पण (T20 debut) | 14 मार्च 2021 बनाम इंग्लैंड |
सूर्यकुमार यादव प्रथम श्रेणी करियर
सूर्यकुमार यादव ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत 2010-11 में रणजी ट्रॉफी के दौरान दिल्ली के खिलाफ की थी। रणजी ट्रॉफी उनका पहला मैच शानदार रहा क्योंकि उन्होंने मुंबई के लिए 73 रनों के साथ शीर्ष स्कोर किया और मुंबई की पहली पारी में अर्धशतक बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे।
2018-19, और 2019-20में उन्हें देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया सी टीम में चुना गया था। यही नहीं सूर्यकुमार यादव ने 2020-21 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई क्रिकेट टीम की कप्तानी भी संभाली।
सूर्यकुमार यादव आईपीएल करियर (Suryakumar Yadav IPL 2022)
Suryakumar Yadav IPL: उन्हें 2012 सीज़न के लिए मुंबई इंडियंस से आईपीएल खेलने का मौक़ा मिला। उन्होंने सीज़न में सिर्फ एक मैच खेला और बिना रन बनाए आउट हो गए। इसके बाद 2014 में उनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा लिया।
सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2015 में तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने ईडन गार्डन्स में मुंबई के खिलाफ एक मैच जीताने वाली पारी खेली। इस मैच में उन्होंने 20 गेंदों में 5 छक्कों के साथ 46 रन बनाए।
इस पारी के बाद उनको कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का उप-कप्तान बनाया गया और टीम में उनकी जगह पक्की भी हो गई। वह 2018 आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी थे, उन्हे मुंबई इंडियंस द्वारा ₹3.2 करोड़ (Suryakumar Yadav IPL Price 2022) की कीमत पर खरीदा गया था।

सूर्यकुमार यादव T20I करियर (Suryakumar Yadav T20I)
Suryakumar Yadav T20I: फरवरी 2021 में, सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए पहली बार भारत की T20 अंतर्राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना पहला T20 मैच खेला।
इसके बाद उन्होंने 18 मार्च को श्रृंखला का चौथा गेम खेला और उन्हें बल्लेबाजी करने का पहला मौका मिला, और पहली गेंद पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्का लगाया, T20 अंतरराष्ट्रीय में ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
इस मैच में उन्होंने अर्ध-शतकीय पारी खेली। सितंबर 2021 में, सूर्यकुमार यादव को 2021 आईसीसी पुरुष T 20 विश्व कप के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया है।
सूर्यकुमार यादव की T20I रैंकिंग (Suryakumar Yadav Ranking) की बात करें तो अभी हाल ही में आईसीसी द्वारा जारी T20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग जारी की गई जिसमें सूर्यकुमार को पहला स्थान दिया गया है।
सूर्यकुमार यादव वनडे करियर (Suryakumar Yadav ODI)
Suryakumar Yadav ODI: जून 2021 में, उन्हें श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारत की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) टीम में नामित किया गया। उन्होंने 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया। 21 जुलाई 2021 को, सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय अर्धशतक बनाया।
यह भी पढ़ें:- शिखर धवन का जीवन परिचय | Shikhar Dhawan Biography In Hindi
Suryakumar Yadav Stats – Batting & Fielding
Format | Mat | Inns | NO | Runs | HS | Ave | SR | 100s | 50s | 4s | 6s | Ct |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
ODI | 13 | 12 | 02 | 340 | 64 | 34.00 | 98.83 | 00 | 02 | 38 | 03 | 09 |
T20I | 39 | 37 | 07 | 1270 | 117 | 42.33 | 179.63 | 01 | 12 | 118 | 71 | 28 |
FC | 77 | 129 | 08 | 5326 | 200 | 44.01 | 62.68 | 14 | 26 | 756 | 52 | 101 |
List A | 101 | 90 | 14 | 2903 | 134* | 38.19 | 104.57 | 03 | 18 | 286 | 86 | 56 |
T20 | 181 | 160 | 37 | 3879 | 94* | 31.53 | 141.15 | 00 | 22 | 409 | 128 | 93 |
Suryakumar Yadav Stats – Bowling
Format | Mat | Inns | Balls | Runs | Wkts | BBI | BBM | Ave | Econ | SR | 4w | 5w | 10w |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
ODI | 13 | 12 | – | – | – | – | – | – | – | – | – | – | – |
T20I | 39 | 37 | – | – | – | – | – | – | – | – | – | – | – |
FC | 77 | 50 | 1154 | 550 | 24 | 4/47 | 4/47 | 22.91 | 2.85 | 48.00 | 1 | 0 | 0 |
List A | 101 | 17 | 430 | 378 | 6 | 2/20 | 2/20 | 63.00 | 5.27 | 71.60 | 0 | 0 | 0 |
T20 | 181 | 10 | 132 | 140 | 6 | 2/11 | 2/11 | 23.33 | 6.36 | 22.00 | 0 | 0 | 0 |
सूर्यकुमार यादव वाइफ (Suryakumar Yadav Wife)
Suryakumar Yadav Wife: सूर्यकुमार यादव की शादी देविशा शेट्टी के साथ हुई है। देविशा एक नृत्यांगना है और सूर्यकुमार से उनकी पहली मुलाकात 2012 में आर.ए. पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई में हुई थी। जिसके बाद 7 जुलाई 2016 को दोनों ने मुंबई में शादी कर ली।
पत्नी का नाम (Wife) | देविशा शेट्टी (Devisha Shetty) |
शादी की तारीख (Marriage Date) | 7 जुलाई 2016 |

सूर्यकुमार यादव जाति (Suryakumar Yadav Caste)
Surya Kumar Yadav Cast: सूर्य कुमार यादव की जाति की बात करें तो वो अहीर जाति से संबंध रहते हैं। यह जाति मुख्यतः उत्तरी भारत में पाई जाती है। अहीर जाति कर लोग अपने नाम के साथ ज्यादातर यादव, राव या अहीर भी लिखते हैं।
सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय पढ़कर आपको कैसा लगा। कृप्या कमेन्ट में जरूर बताए और पोस्ट को लाइक करना न भूलें। आप हमारे साथ Social Media पर भी जुड़ सकते हैं। जिनके Link नीचे दिए गए हैं।
Name | Link |
---|---|
jatsports_com | |
Facebook Page | jatsportspage |
Facebook Group | Jat Sports |
Jat_Sports | |
Telegram | Jat Sports |
Q: सूर्यकुमार यादव का घर कहां है?
Ans: सूर्यकुमार यादव का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था और उनका घर भी मुंबई, महाराष्ट्र में ही है।
Q: सूर्यकुमार यादव का गांव कहां है?
Ans: गाजीपुर-बनारस (Suryakumar Yadav Hometown Ghazipur) के बीच हथौड़ा रामपुर में सूर्यकुमार यादव का पुश्तैनी गांव है।
Q: क्या सूर्यकुमार यादव का कोई बच्चा है?
Ans: सूर्यकुमार यादव ने 7 जुलाई 2016 को शादी की थी। लेकिन अभी उनका कोई बच्चा नहीं है।
Q: सूर्यकुमार यादव का जन्म कब हुआ था?
Ans: सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को हुआ था।
Q: सूर्यकुमार यादव की वाइफ का क्या नाम है?
Ans: सूर्यकुमार यादव की वाइफ का क्या देविशा शेट्टी है और देविशा एक नृत्यांगना है।
Q: सूर्यकुमार यादव आयु क्या है?
Ans: सूर्यकुमार यादव आयु (Surya Kumar Yadav Age) अभी 32 साल है।
यह भी पढ़ें –