UP Warriorz WPL: यूपी वारियर्स डब्ल्यूपीएल 2023 (WPL 2023) में शामिल पांच टीमों में से एक होगी। फ्रेंचाइजी का स्वामित्व कैप्री ग्लोबल के पास है।
यूपी वारियर्स ने महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) की पहली नीलामी में सबसे कम सिर्फ 16 खिलाड़ियों को खरीदा। जिसके लिए उन्होंने कुल 12 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वारियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये खर्च कर भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया और इसी के साथ दीप्ति दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बन गई।
UP Warriorz WPL
पूरा नाम | यूपी वारियर्स (UP Warriorz) |
यूपी वारियर्स लोगो (UP Warriorz Logo) | ![]() |
स्थापित | 2023 |
जर्सी का रंग | Update Soon |
घरेलू मैदान | Update Soon |
वेबसाइट (Website) | Update Soon |
टीम का मालिक | Capri Global Holdings Pvt. Ltd. |
फ्रेंचाइजी की कीमत | ₹757 करोड़ |
प्रमुख खिलाड़ी | दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन |

यूपी वारियर्स कोच (UP Warriorz WPL Team Coach)
प्रमुख कोच: इग्लैंड महिला टीम के प्रमुख कोच जॉन लुईस को यूपी वारियर्स ने अपनी टीम का प्रमुख कोच नियुक्त किया है।
सहायक कोच: 4 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला क्रिकेटर अंजू जैन को सहायक कोच के रूप में शामिल किया गया है।
उपदेशक (Mentor): 4 बार की विश्व चैंपियन लीज़ा स्टालेकर उपदेशक (Mentor) के रूप में नजर आएँगी।
गेंदबाजी कोच: वहीं गेंदबाजी कोच की बात करें तो अनुभवी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज, एशले नोफके कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है।
भूमिका | नाम |
---|---|
प्रमुख कोच | जॉन लुईस |
सहायक कोच | अंजू जैन |
उपदेशक (Mentor) | लीज़ा स्टालेकर |
गेंदबाजी कोच | एशले नोफके |
UP Warriorz Squad
क्रम संख्या | नाम | भूमिका | देश | किमत |
---|---|---|---|---|
1 | दीप्ति शर्मा | हरफनमौला | भारत | ₹2,60,00,000 |
2 | सोफी एक्लेस्टोन | हरफनमौला | इंग्लैंड | ₹1,80,00,000 |
3 | देविका वैद्य | हरफनमौला | भारत | ₹1,40,00,000 |
4 | तहलिया मैकग्राथ | हरफनमौला | ऑस्ट्रेलिया | ₹1,40,00,000 |
5 | शबनीम इस्माइल | गेंदबाज | दक्षिण अफ्रीका | ₹1,00,00,000 |
6 | ग्रेस हैरिस | हरफनमौला | ऑस्ट्रेलिया | ₹75,00,000 |
7 | एलिसा हीली | विकेट कीपर | ऑस्ट्रेलिया | ₹70,00,000 |
8 | अंजलि सरवानी | गेंदबाज | भारत | ₹55,00,000 |
9 | राजेश्वरी गायकवाड़ | गेंदबाज | भारत | ₹40,00,000 |
10 | श्वेता सहरावत | बल्लेबाज | भारत | ₹40,00,000 |
11 | किरण नवगिरे | बल्लेबाज | भारत | ₹30,00,000 |
12 | लॉरेन बेल | गेंदबाज | इंग्लैंड | ₹30,00,000 |
13 | लक्ष्मी यादव | विकेट कीपर | भारत | ₹10,00,000 |
14 | पार्शवी चोपड़ा | हरफनमौला | भारत | ₹10,00,000 |
15 | एस यशश्री | हरफनमौला | भारत | ₹10,00,000 |
16 | सिमरन शेख | बल्लेबाज | भारत | ₹10,00,000 |

यूपी वारियर्स डब्ल्यूपीएल टीम (UP Warriors WPL Team Players List)
भारतीय खिलाड़ी: दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, लक्ष्मी यादव, पार्शवी चोपड़ा, एस यशश्री, सिमरन शेख
विदेशी खिलाड़ी: सोफी एक्लेस्टन, तहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली, लॉरेन बेल, शबनीम इस्माइल
यूपी वारियर्स ओनर (UP Warriors Owner)
Owner of UP Warriors WPL: महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) की टीम यूपी वारियर्स का स्वामित्व कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स प्रा. लिमिटेड के पास है।
यह कंपनी भारत में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में से एक है। वे क्रिकेट की दुनिया में नए नहीं हैं क्योंकि उन्होंने दो साल पहले आईपीएल में भी टीम खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहे थे।
फिर बाद में उन्होंने यूएई की इंटरनेशनल टी20 लीग में शारजाह वॉरियर्स टीम को खरीदा। समूह के प्रबंध निदेशक राजेश शर्मा हैं, जबकि बेनी प्रसाद रौका, भाग्यम रामनानी, मुकेश कक्कड़, अजीत शरण और देश राज डोगरा स्वतंत्र निदेशक हैं।
यूपी वारियर्स ट्विटर (UP Warriorz Twitter)
यूपी वारियर्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट का नाम @UPWarriorz है और उनके लगभग 2400 फॉलोअर्स हैं।
यूपी वारियर्स डब्ल्यूपीएल इंस्टाग्राम (UP Warriorz WPL Instagram)
@upwarriorz यूपी वारियर्स का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट है और उनके लगभग 5000 फॉलोअर्स हैं।
UP Warriorz WPL Team Schedule
दिनांक | समय | टीम | टीम | स्टेडियम |
---|---|---|---|---|
5 मार्च | शाम 7:30 बजे | यूपी वॉरियर्स | गुजरात जायंट्स | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
7 मार्च | शाम 7:30 बजे | दिल्ली कैपिटल्स | यूपी वारियर्स | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
10 मार्च | शाम 7:30 बजे | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | यूपी वारियर्स | ब्रेबॉर्न स्टेडियम |
12 मार्च | शाम 7:30 बजे | यूपी वारियर्स | मुंबई इंडियंस | ब्रेबॉर्न स्टेडियम |
15 मार्च | शाम 7:30 बजे | यूपी वारियर्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
18 मार्च | शाम 3:30 बजे | मुंबई इंडियंस | यूपी वारियर्स | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
20 मार्च | शाम 3:30 बजे | गुजरात जायंट्स | यूपी वॉरियर्स | ब्रेबॉर्न स्टेडियम |
21 मार्च | शाम 7:30 बजे | यूपी वॉरियर्स | दिल्ली कैपिटल्स | ब्रेबॉर्न स्टेडियम |
यूपी वॉरियर्स कप्तान (UP WPL Team Captain)
UP WPL Team Captain: यूपी वॉरियर्स टीम ने आस्ट्रेलियाई विकेट-कीपर बल्लेबाज एलिसा हीली को टीम की कप्तान और दीप्ति शर्मा को उप-कप्तान घोषित किया है।
FAQs:
Q: यूपी वारियर्स टीम का मालिक कौन है?
Ans: महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) की टीम यूपी वारियर्स का स्वामित्व कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स प्रा. लिमिटेड के पास है।
Q: यूपी वॉरियर्स टीम की कप्तान का नाम क्या है?
Ans: यूपी वॉरियर्स टीम ने आस्ट्रेलियाई विकेट-कीपर बल्लेबाज एलिसा हीली को टीम की कप्तान और दीप्ति शर्मा को उप-कप्तान घोषित किया है।
Q: यूपी वॉरियर्स टीम का सबसे महंगी खिलाड़ी कौन है?
Ans: यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये खर्च कर भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया और इसी के साथ दीप्ति वॉरियर्स टीम की सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई।
यह भी पढ़े:-
- WPL Gujarat Giants Team, Squad, Owner & Review in Hindi
- WPL RCB Team 2023 Bengaluru Players List, Prices, Captain & More in Hindi
- WPL Delhi Team 2023 Players List, Prices, Auction, Captain, Schedule in Hindi
- WPL Mumbai Team 2023 Players List, Prices, Auction, Captain in Hindi