Commonwealth Games 2022 Medal Tally, India Results and Update

राष्ट्रमंडल खेल 2022 शुरू हो चुके हैं और आयोजनों का पहला दिन उत्साह और मनोरंजन से भरा रहा। यह भारतीय दल के लिए कई सकारात्मक और नकारात्मक परिणामों का दिन था।

क्रिकेट भारत ने पहले बल्लेबाजी कर हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 7 विकेट के नुकशान पर 157 रन बनाते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

बैडमिंटन बैडमिंटन के मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से हराया। किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु ने क्रमशः पुरुष और महिला एकल में प्रमुख जीत दर्ज की।

हॉकी भारतीय महिला टीम ने घाना पर 5-0 की आसान जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। गुरजीत कौर ने दो, जबकि नेहा, संगीता और सलीमा ने एक-एक गोल किया।

टेबल टेनिस महिला टीम क्वालीफाइंग राउंड 1 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका और फिजी को 3-0 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। पुरुष टीम क्वालीफाइंग राउंड 1 में भारतीय पुरुष टीम ने क्रमशः बारबाडोस और सिंगापुर के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की।

मुक्केबाज़ी भारत की मजबूत पदक उम्मीदों में से एक शिव थापा का मुकाबला 63.5 किग्रा वर्ग में पाकिस्तान के सुलेमान बलूच के साथ था। जो शिव थापा के पक्ष में 5-0 से समाप्त हुआ।

स्क्वाश 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे कम उम्र की भारतीय एथलीट अनाहत सिंह ने महिला एकल दौर में सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स के जैडा रॉस को 3-0 से हराया। वहीं अभय सिंह ने भी ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह के जो चैपमैन के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की।

ट्राइथलॉन संजना जोशी (1:09:00) और प्रज्ञा मोहन (1:07:27) महिला व्यक्तिगत स्प्रिंट डिस्टेंस फ़ाइनल में क्रमशः 28वें और 26वें स्थान पर रहीं। वहीं पुरुषों के व्यक्तिगत स्प्रिंट डिस्टेंस फाइनल में आदर्श एमएस 30वें और विश्वनाथ यादव 33वें स्थान पर रहे।

Tilted Brush Stroke

ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए Please Visit JatSports.com