WPL 2023 MI vs GG: पहले मैच में मुंबई ने गुजरात को पीटा

MI vs GG Live Score & Updates: डब्ल्यूपीएल 2023 के पहले सीजन का आगज हो गया है। सीजन का पहला मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया।

WPL 2023 MI vs GG
WPL 2023 MI vs GG

देरी से शुरू हुआ मैच

आपको बता दें यह मुकाबला 7:30 बजे से शुरू होना निर्धारित था। लेकिन किसी कारणवश मुकाबला 8:00 बजे शुरू हुआ। जबकि 7:30 टॉस किया गया। मुकाबला देरी से शुरू होने का कोई कारण अभी सामने नहीं आया है।

MI vs GG मैच अपडेट

गुजरात जॉइंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन यह फैसला उस समय गलत लगने लगा, जब मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।

जिसमें सबसे अधिक रन मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (30 गेंद में 65 रन) ने बनाएं। हरमनप्रीत के अलावा हेली मैथ्यूज और अमेलिया केर ने क्रमशः 47 और 45 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वही गुजरात के लिए स्नेह राणा ने सबसे अधिक 4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए।

वही गुजरात जॉइंट्स की पारी की बात करें तो उनकी शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही। कप्तान बेथ मूनी को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड आउट होकर जाना पड़ा। जिसके बाद एक के बाद एक लगातार विकेट गिरते रहे और गुजरात की टीम 143 रनों से मुकाबला हार गई। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट साइका इशाक ने लिए। उन्होंने 3.1 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

MI vs GG प्लेयर ऑफ द मैच

MI vs GG: मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को उनकी रिकॉर्ड 65 रन की पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। यह पारी उन्होंने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ खेली। यही नहीं हरमनप्रीत कौर डब्ल्यूपीएल में अर्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी भी बनी और लीग का पहला ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार भी उनके खाते में गया।

हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत कौर (Instagram)

MI vs GG प्लेइंग इलेवन

गुजरात जायंट्सः बेथ मूनी (कप्तान), शब्बीनेनी मेघना, हरलीन देओल, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, दयालन हेमलता, जॉर्जिया वेयरहैम, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मानसी जोशी और मोनिका पटेल

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया, हेली मैथ्यूज, नैट सिवर-ब्रंट, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इजाबेल वॉन्ग, हुमायरा काज़ी, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, साइका इशाक

Gujarat GiantsMumbai Indians
होम पेजयहाँ क्लिक करें

Aashish Kumar

Hello friends My self Aashish Kumar. I'm founder of JatSports.com

Leave a Reply