WPL Delhi Team 2023 Players List, Prices, Auction, Captain, Schedule in Hindi

WPL Delhi Team: डब्ल्यूपीएल दिल्ली टीम 2023 खिलाड़ियों की सूची, मूल्य, नीलामी, कप्तान, शिड्यूल आदि के बारे में इस लेख में बताया गया है। भारत में महिला प्रीमियर लीग अपेक्षाकृत एक नई भारतीय टी20 क्रिकेट लीग है।

जिसमें दुनिया भर की शीर्ष महिला क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स उन टीम में से एक है जो WPL में खेलेंगी। दिल्ली कैपिटल्स लीग में भारत की राजधानी दिल्ली का प्रतिनिधित्व करती है।

Table of Contents

डब्ल्यूपीएल दिल्ली टीम विवरण | WPL Delhi Team Overview

पूरा नामदिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)
दिल्ली कैपिटल्स लोगो
(Delhi Capitals Logo)
Delhi Capitals
स्थापित2023
जर्सी का रंगUpdate Soon
घरेलू मैदानUpdate Soon
वेबसाइट (Website)Update Soon
टीम का मालिकजेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट प्रा. लिमिटेड
फ्रेंचाइजी की कीमत₹810 करोड़
प्रमुख खिलाड़ीजेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा
WPL Delhi Team Overview
Delhi Capitals
Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स डब्ल्यूपीएल नीलामी 2023 | Delhi Capitals WPL Auction 2023

दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल आक्शन 2023 में कुल 18 खिलाड़ियों को खरीदा है। जो किसी भी टीम के लिए अधिकतम सीमा है। कैपिटल्स ने आक्शन में कुल 11.65 करोड़ रुपए खर्च किए हैं जोकि उनकी पर्स मनी का लगभग 97% है।

कैपिटल्स ने 12 भारतीय और 6 विदेशी खिलाड़ियों पर दांव खेला है। उनकी सबसे महंगी खिलाड़ी भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स है। जिसको कैपिटल्स ने ₹2.20 करोड़ रुपये में खरीदा है।

डब्ल्यूपीएल दिल्ली कैपिटल्स कप्तान | WPL Delhi Capitals Captain

दिल्ली कैपिटल्स ने तभी आधिकारिक तौर पर अपनी टीम के कप्तान की घोषणा नहीं की है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि जेमिमा को कैपिटल्स ने भारी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है।

डब्ल्यूपीएल दिल्ली कैपिटल्स प्लेयर्स लिस्ट 2023 | Delhi Capitals Players WPL

भारतीय खिलाड़ी: जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, शिखा पाण्डेय, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, मीनू मानी, पूनम यादव, स्नेहा दीप्ति, तान्या भाटिया, तीतास साधु, जसिया अख्तर, अपर्णा मोंडल।

विदेशी खिलाड़ी: मरिजैन कप्प, मेग लैनिंग, ऐलिस कैपसी, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, तारा नॉरिस।

डब्ल्यूपीएल दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम | WPL Delhi Team Full Squad

WPL Delhi Team
WPL Delhi Team (Instagram)

डब्ल्यूपीएल 2023 दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड | WPL 2023 Delhi Capitals Squad

क्रम संख्यानामभूमिकादेशकिमत
1जेमिमा रोड्रिग्सबल्लेबाजभारत₹2.2 करोड़
2शैफाली वर्माबल्लेबाजभारत₹2.0 करोड़
3मरिजैन कप्पआलराउंडरदक्षिण अफ्रीका₹1.5 करोड़
4मेग लैनिंगबल्लेबाजऑस्ट्रेलिया₹1.1 करोड़
5ऐलिस कैपसीआलराउंडरइंग्लैंड₹75 लाख
6शिखा पाण्डेयआलराउंडरभारत₹60 लाख
7जेस जोनासेनआलराउंडरऑस्ट्रेलिया₹50 लाख
8लौरा हैरिसबल्लेबाजऑस्ट्रेलिया₹45 लाख
9राधा यादवआलराउंडरभारत₹40 लाख
10अरुंधति रेड्डीआलराउंडरभारत₹30 लाख
11मीनू मानीआलराउंडरभारत₹30 लाख
12पूनम यादवगेंदबाजभारत₹30 लाख
13स्नेहा दीप्तिबल्लेबाजभारत₹30 लाख
14तान्या भाटियाविकेट कीपरभारत₹30 लाख
15तीतास साधुगेंदबाजभारत₹25 लाख
16जसिया अख्तरबल्लेबाजभारत₹20 लाख
17अपर्णा मोंडलविकेट कीपरभारत₹10 लाख
18तारा नॉरिसगेंदबाजअमेरीका₹10 लाख
WPL Delhi Team Full Squad

डब्ल्यूपीएल दिल्ली टीम शेड्यूल 2023 | WPL Delhi Team Schedule 2023

WPL Delhi Team Schedule 2023: दिल्ली कैपिटल्स अपने पहले ग्रूप स्टेज मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलेगी। यह मुकाबला 5 मार्च दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। वहीं कैपिटल्स का ग्रूप स्टेज का आखिरी मुकाबला यूपी वारियर्स से होगा। यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 21 मार्च को शाम 7.30 बजे खेला जाना तय है।

क्रम संख्यादिनांकसमयटीमटीमस्थान
15 मार्चदोपहर 3:30रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरदिल्ली कैपिटल्सब्रेबोर्न स्टेडियम
27 मार्चशाम 7:30दिल्ली कैपिटल्सयूपी वारियर्सडीवाई पाटिल स्टेडियम
39 मार्चशाम 7:30दिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसडीवाई पाटिल स्टेडियम
411 मार्चशाम 7:30गुजरात जायंट्सदिल्ली कैपिटल्सडीवाई पाटिल स्टेडियम
513 मार्चशाम 7:30दिल्ली कैपिटल्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरडीवाई पाटिल स्टेडियम
616 मार्चशाम 7:30दिल्ली कैपिटलगुजरात जायंट्सब्रेबोर्न स्टेडियम
720 मार्चशाम 7:30मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सडीवाई पाटिल स्टेडियम
821 मार्चशाम 7:30यूपी वारियर्सदिल्ली कैपिटल्सब्रेबोर्न स्टेडियम
WPL Delhi Team Schedule 2023

दिल्ली कैपिटल्स के मालिक | Delhi Capitals Owner

डब्ल्यूपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स का मालिकाना हक जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट प्रा. लिमिटेड के पास है। आपको बता दें की आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स भी इसी ग्रुप के अंतर्गत आती है।

डब्ल्यूपीएल दिल्ली टीम 2023 से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न | FAQs Related to WPL Delhi Team 2023

Q: डब्ल्यूपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स का सबसे महंगी खिलाड़ी कौन है?

Ans: डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की सबसे महंगी खिलाड़ी भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स है। जिसको कैपिटल्स ने ₹2.20 करोड़ रुपये में खरीदा है।

Q: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने कितने खिलाड़ियों को खरीदा है?

डब्ल्यूपीएल ऑक्शन 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने कुल 18 खिलाड़ियों को खरीदा है। जिसमें 6 विदेशी और 12 भारतीय हैं।

Q: दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तान कौन है?

Ans: दिल्ली कैपिटल्स ने तभी आधिकारिक तौर पर अपनी टीम के कप्तान की घोषणा नहीं की है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

Q: डब्ल्यूपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स का मालिक कौन है?

Ans: डब्ल्यूपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स का मालिकाना हक जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट प्रा. लिमिटेड के पास है। आपको बता दें की आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स भी इसी ग्रुप के अंतर्गत आती है।

यह भी पढ़ें:-

Aashish Kumar

Hello friends My self Aashish Kumar. I'm founder of JatSports.com

Leave a Reply