WPL RCB Team 2023 Bengaluru Players List, Prices, Captain & More in Hindi

WPL RCB Team: डब्ल्यूपीएल आरसीबी टीम 2023 बेंगलुरू खिलाड़ियों की सूची, मूल्य, कप्तान और टीम से संबंधित अन्य विवरण लेख में दिए गए हैं। टीम की नीलामी पूरी हो चुकी है और टीमों के खिलाड़ी तय हो चुके हैं। यहाँ इस लेख में, हम आपको डब्ल्यूपीएल आरसीबी टीम 2023 (WPL RCB Team 2023) खिलाड़ियों की सूची, मूल्य, नीलामी, कप्तान और अन्य विवरणों के बारे में बताने वाले हैं।

WPL RCB Team Overview

पूरा नामरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लोगो
(Royal Challengers Bangalore Logo)
Royal Challengers Bangalore
स्थापित2023
जर्सी का रंगUpdate Soon
घरेलू मैदानUpdate Soon
वेबसाइट (Website)Update Soon
टीम का मालिक (WPL RCB Team Owner)रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
फ्रेंचाइजी की कीमत₹901 करोड़
प्रमुख खिलाड़ीस्मृति मंधाना, एलिस पेरी
WPL RCB Team Overview
WPL RCB Team
WPL RCB Team

डब्ल्यूपीएल आरसीबी टीम के कोच और सपोर्ट स्टाफ | RCB WPL Coach & Support Staff

RCB WPL Coach: आरसीबी ने बेन सॉयर को अपनी टीम का प्रमुख कोच चुना है। आपको बता दें कि बेन सॉयर ने हेड कोच के रूप में सिडनी सिक्सर्स के साथ लगातार 2 डब्ल्यूबीबीएल टाइटल जीते (2016-17 और 2017-18) हैं और सहायक कोच के रूप में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के साथ दो टी20 विश्व कप (2018 और 2020) जीते हैं। यही नहीं बेन 2022 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सहायक कोच भी थे। RCB WPL Coach

उपदेशक (Mentor)सानिया मिर्ज़ा Sania Mirza
प्रमुख कोचबेन सॉयर Ben Sawyer
सहायक कोच और स्काउटिंग के प्रमुखमालोलन रंगराजन
स्काउट एंड फील्डिंग कोचवनिता वी.आर
बल्लेबाजी कोचआरएक्स मुरली
हेड फिजियोसब्यसाची साहू
हेड एथलेटिक थेरेपिस्टनवनीता गौतम
स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोचहुज़ेफ़ा तालिब
संचालन प्रमुखसौम्यदीप पायने
टीम मैनेजर और टीम डॉक्टरडॉ. हरिनी मुरलीधरन
क्रिकेट संचालन निदेशकमाइक हेसन
RCB WPL Coach & Support Staff

डब्ल्यूपीएल आरसीबी टीम कप्तान | WPL RCB Captain

Wpl RCB Team Captain: डब्ल्यूपीएल की टीम आरसीबी ने भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान और ओपनिंग बैटर स्मृति मंधाना को 3.4 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है और एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से स्मृति को टीम की कप्तान के तौर पर दिखाया है।

डब्ल्यूपीएल आरसीबी टीम मेंटर | Mentor of RCB WPL

Wpl RCB Team Mentor: आरसीबी ने भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा को अपनी टीम की मेंटर (Mentor) नियुक्त किया है। सानिया मिर्ज़ा ने दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ एथलीटों के साथ खेलते हुए लगभग दो दशकों का समय बिताया है। जिस कारण सानिया खेल जागरूकता, प्रशिक्षण और प्रदर्शन अनुकूलन के बारे में सिखा सकती हैं।

वह टीम को खेल के मानसिक पहलुओं को समझने और दबाव को बेहतर तरीके से संभालने के लिए तैयार कर सकती हैं। यही नहीं दृढ़ता और दृढ़ संकल्प की उनकी वास्तविक जीवन की कहानियां अन्य खिलाड़ियों को भी बड़े सपने देखने के लिए प्रोत्साहित कर सकती हैं।

आरसीबी महिला टीम की खिलाड़ियों की सूची (RCB Women’s Team Players List)

भारतीय खिलाड़ी: स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, रेणुका सिंह, कनिका आहूजा, प्रीति बोस, कोमल जंजाद, आशा शोभना, दिशा कासत, इंद्राणी राय, पूनम खेमनार, सहाना पवार, श्रेयांका पाटिल

विदेशी खिलाड़ी: एलिस पैरी, सोफी डिवाइन, हीदर नाइट, डेन वैन नीकेर्क, एरिन बर्न्स, मेगन शुट्ट

आरसीबी टीम 2023 खिलाड़ियों की कीमत के साथ सूची | RCB Team 2023 Players List with Price

WPL Auction RCB Players: आरसीबी ने अपने स्क्वाड में 18 खिलाड़ियों को शामिल किया है जो किसी भी टीम के स्क्वाड की निर्धारित अधिकतम संख्या है। उन्होंने 3.4 करोड़ रूपए में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को अपनी टीम में शामिल किया है और इसी के साथ मंधाना डब्ल्यूपीएल की सबसे महंगी खिलाड़ी भी बन गई हैं। इसके अलावा एलिस पेरी, ऋचा घोष और रेणुका सिंह जैसी बेहतरीन खिलाड़ी आरसीबी के स्क्वाड में शामिल हैं।

क्रम संख्यानामभूमिकादेशकिमत
1स्मृति मंधानाबल्लेबाजभारत₹3,40,00,000
2ऋचा घोषविकेट कीपरभारत₹1,90,00,000
3एलिस पेरीहरफनमौलाऑस्ट्रेलिया₹1,70,00,000
4रेणुका सिंहगेंदबाजभारत₹1,50,00,000
5सोफी डिवाइनहरफनमौलान्यूज़ीलैंड₹50,00,000
6हीदर नाइटहरफनमौलाइंग्लैंड₹40,00,000
7मेगन शुट्टगेंदबाजऑस्ट्रेलिया₹40,00,000
8कनिका आहूजाहरफनमौलाभारत₹35,00,000
9डेन वैन नीकेर्कहरफनमौलादक्षिण अफ्रीका₹30,00,000
10एरिन बर्न्सहरफनमौलाऑस्ट्रेलिया₹30,00,000
11प्रीति बोसगेंदबाजभारत₹30,00,000
12कोमल जंजादगेंदबाजभारत₹25,00,000
13आशा शोभनाहरफनमौलाभारत₹10,00,000
14दिशा कासतबल्लेबाजभारत₹10,00,000
15इंद्राणी रायविकेट कीपरभारत₹10,00,000
16पूनम खेमनारहरफनमौलाभारत₹10,00,000
17सहाना पवारगेंदबाजभारत₹10,00,000
18श्रेयांका पाटिलहरफनमौलाभारत₹10,00,000
WPL RCB Team 2023 Players List
WPL Auction RCB Players
WPL Auction RCB Players

डब्ल्यूपीएल आरसीबी टीम 2023 शेड्यूल | WPL RCB Team 2023 Schedule

WPL RCB Team 2023 Schedule: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अपना पहला मुकाबला 5 मार्च को दोपहर 3:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेगी। वहीं उनके ग्रूप स्टेज के आखिरी मुकाबले की बात करें तो यह मुकाबला 21 मार्च को दोपहर 3.30 बजे मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के साथ खेला जाएगा।

दिनांकसमयटीमटीमस्टेडियम
5 मार्चदोपहर 3:30 बजेरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरदिल्ली कैपिटल्सब्रेबॉर्न स्टेडियम
6 मार्चशाम 7:30 बजेमुंबई इंडियंसरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरब्रेबॉर्न स्टेडियम
8 मार्चशाम 7:30 बजेगुजरात जायंट्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरब्रेबॉर्न स्टेडियम
10 मार्चशाम 7:30 बजेरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरयूपी वारियर्सब्रेबॉर्न स्टेडियम
13 मार्चशाम 7:30 बजेदिल्ली कैपिटलरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरडीवाई पाटिल स्टेडियम
15 मार्चशाम 7:30 बजेयूपी वारियर्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरडीवाई पाटिल स्टेडियम
18 मार्चशाम 7:30 बजेरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरगुजरात जायंट्सब्रेबॉर्न स्टेडियम
21 मार्चदोपहर 3.30 बजेरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरमुंबई इंडियंसडीवाई पाटिल स्टेडियम
WPL RCB Team 2023 Schedule (Instagram)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q: डब्ल्यूपीएल आरसीबी टीम की कप्तान का क्या नाम है?

Ans: डब्ल्यूपीएल आरसीबी टीम की कप्तान स्मृति मंधाना हैं।

Q: डब्ल्यूपीएल आरसीबी टीम का मालिक कौन है?

Ans: डब्ल्यूपीएल आरसीबी टीम का मालिकाना हक रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है।

Q: डब्ल्यूपीएल आरसीबी टीम की मेंटर कौन हैं?

Ans: आरसीबी ने भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा को अपनी टीम की मेंटर (Mentor) नियुक्त किया है।

Aashish Kumar

Hello friends My self Aashish Kumar. I'm founder of JatSports.com

Leave a Reply