Top 10 WPL Highest Score: डब्ल्यूपीएल में एक के बाद एक बेहतरीन पारियाँ खेली जा रही हैं। यहां इस पोस्ट में हम आपको डब्ल्यूपीएल में अब तक खेली गई 10 सबसे बड़ी पारियों के बारे में बताने वाले हैं।

WPL Records: डब्ल्यूपीएल में सबसे बड़ा स्कोर
पोजीशन | खिलाड़ी | टीम | रन | गेंद | बनाम |
---|---|---|---|---|---|
1 | एलिसा हीली | यूपी वॉरियर्स | 96 | 47 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
2 | तहलिया मैकग्राथ | यूपी वॉरियर्स | 90* | 50 | दिल्ली कैपिटल्स |
3 | शैफाली वर्मा | दिल्ली कैपिटल्स | 84 | 45 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
4 | हेली मैथ्यूज | मुंबई इंडियंस | 77* | 38 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
5 | शैफाली वर्मा | दिल्ली कैपिटल्स | 76* | 28 | गुजरात जायंट्स |
6 | मेग लैनिंग | दिल्ली कैपिटल्स | 72 | 43 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
7 | मेग लैनिंग | दिल्ली कैपिटल्स | 70 | 42 | यूपी वॉरियर्स |
8 | हरलीन देओल | गुजरात जायंट्स | 67 | 45 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
9 | एलिस पेरी | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 67* | 52 | दिल्ली कैपिटल्स |
10 | सोफी डिवाइन | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 66 | 45 | गुजरात जॉइंट्स |
1. एलिसा हीली 96 रन की पारी

2. तहलिया मैकग्राथ 90* रन की पारी
WPL Highest Score: अब तक की डब्ल्यूपीएल की सबसे बड़ी की पारी (50 गेंद में 90* रन नाबाद) तहलिया मैकग्राथ ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 211 रन का पीछा करते हुए खेली थी। हालांकि इस शानदार पारी के बावजूद उनकी टीम यूपी वारियर्स यह मैच हार गई। लेकिन मैकग्राथ की है यह पारी डब्ल्यूपीएल की सबसे बड़ी पारी के रूप में दर्ज हो गई।

3. शैफाली वर्मा 84 रन की पारी
WPL Highest Score: डब्ल्यूपीएल की दूसरी सबसे बड़ी पारी की बात करें तो यह निकली थी, शेफाली वर्मा के बल्ले से। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए खेलते हुए शेफाली वर्मा ने अपने डब्ल्यूपीएल के पहले ही मुकाबले में 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 45 गेंद में 84 रन की शानदार पारी खेली। जिसकी मदद से कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने 223 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया और अंत में मुकाबले को 60 रन से जीत लिया। उनकी यह पारी डब्ल्यूपीएल की दूसरी सबसे बड़ी पारी है।

4. हेली मैथ्यूज 77* रन की पारी
WPL Highest Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के खिलाफ 155 रन के स्कोर का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज हेली मैथ्यूज द्वारा खेली गई नाबाद 77* रन की पारी डब्ल्यूपीएल की तीसरी सबसे बड़ी पारी है। उन्होंने अपनी इस पारी में सिर्फ 38 गेंदों का सामना किया और 13 चौके और 1 छक्का भी लगाया।

अब आप अपडेटेड डब्ल्यूपीएल पॉइंट्स टेबल और आज की डब्ल्यूपीएल न्यूज यहां देख सकते हैं।
जाट स्पोर्ट्स होम पेज | यहाँ क्लिक करें |
jatsports_com | |
Telegram | Jat Sports |